भारत ने 9 एफटीए किए, व्यवसायों को वैश्विक बाजार तक अधिक पहुंच मिली: पीयूष गोयल
मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने 38 देशों के साथ नौ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पूरे किए हैं, जिससे भारतीय व्यवसायों को वैश्विक व्यापार के लगभग दो-तिहाई हिस्से तक प्राथमिकता के साथ पहुंच मिली है।
उन्होंने कहा कि इन समझौतों से भारतीय वस्तुओं, सेवाओं, कृषि और मत्स्य उत्पादों तथा श्रम-प्रधान क्षेत्रों को नए बाजार मिलेंगे। इससे भारत वैश्विक मूल्य शृंखलाओं से बेहतर तरीके से जुड़ेगा और प्रतिभाओं की आवाजाही भी बढ़ेगी।
गोयल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब वैश्विक जुड़ाव के साथ मजबूत, भरोसेमंद और विविध आपूर्ति शृंखलाएं तैयार करना है।
उन्होंने उद्यमियों और उद्योग जगत के नेताओं से अपील की कि वे वैश्विक अवसरों को देश भर के एमएसएमई, किसानों, निर्यातकों और मछुआरों तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा भारत अमृत काल के दौरान देश को 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
मुंबई में आयोजित ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स के 27वें संस्करण में मुख्य भाषण देते हुए गोयल ने कहा कि भारत की विकास यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है, जिसे देश के उद्यमी और युवा शक्ति आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने सभी हितधारकों से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
गोयल ने जोर देकर कहा कि भारत की युवा शक्ति और मानव संसाधन देश की विकास गाथा के केंद्र में हैं।
स्टार्टअप संस्थापकों और उद्योग नेताओं से बातचीत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जुनून, नवाचार और कुशल मानव संसाधन भारत की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी ताकत हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोजगार को लेकर उठ रही चिंताओं पर गोयल ने कहा कि एआई नौकरियां खत्म नहीं करेगा, बल्कि उन्हें बदल देगा।
उन्होंने बताया कि भारत हर साल लगभग 23 लाख एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) स्नातक तैयार करता है और देश के पास युवा, अनुकूलनशील और महत्वाकांक्षी प्रतिभाओं का बड़ा भंडार है।
वाई2के युग से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि एआई अगला बड़ा मोड़ साबित होगा, जो भारतीय व्यवसायों के लिए बेहतर अवसर, अधिक मूल्य वाला काम, मजबूत निर्यात और वैश्विक एकीकरण को बढ़ावा देगा। साथ ही साइबर सुरक्षा, डेटा संरक्षण और सिस्टम गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में कुशल पेशेवरों की मांग भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश भर से आए प्रमुख उद्यमियों, उद्योगपतियों और स्टार्टअप संस्थापकों की मौजूदगी में पुरस्कार भी वितरित किए।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए सही समय':एकता कपूर ने धुरंधर 2 और टॉक्सिक के तीन हफ्तों बाद ‘भूत बंगला’ रिलीज करने पर प्रतिक्रिया दी
प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बुधवार को अपनी फिल्म भूत बंगला की रिलीज टाइमिंग पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि फिल्म को ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के कुछ हफ्तों बाद शेड्यूल करना फैमिली एंटरटेनमेंट और छुट्टियों के समय को ध्यान में रखकर किया गया है। गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। अब फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होगा, जो यश की फिल्म टॉक्सिक से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगा। वहीं, एकता कपूर की प्रोड्यूस की हुई फिल्म भूत बांग्ला 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एकता ने कहा, “हमारी फिल्म के रिलीज तक ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ अच्छा रन ले चुकी होंगी। उस समय कुछ स्कूलों के एग्जाम खत्म हो जाएंगे। हॉलिडे पीरियड भी रहेगा। मेरे बेटे के आईबी बोर्ड के एग्जाम मई में खत्म होंगे।” उन्होंने आगे कहा, “सबसे जरूरी बात यह है कि फैमिलीज ऐसी फिल्में देखना पसंद करती हैं। हमारा मकसद अलग तरह का एंटरटेनमेंट लाना है। दर्शकों के लिए अलग-अलग तरह की फिल्में बननी चाहिए।” ‘भूत बंगला’ के साथ प्रियदर्शन और अक्षय कुमार 14 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर प्रेजेंट किया जा रहा है। एकता कपूर ने इस जोड़ी को “सोलमेट्स” कहा। उन्होंने बताया, “यह विंटेज प्रियदर्शन और अक्षय सर वाली फिल्म है। जब हमने स्क्रिप्ट लिखी और अक्षय सर को सुनाई, उन्हें कहानी पसंद आई। हमने उनसे कहा कि हम चाहते हैं कि प्रियदर्शन ही इसे डायरेक्ट करें। उन्होंने तुरंत हामी भर दी।” उन्होंने कहा, “इसके बाद हम स्क्रिप्ट लेकर प्रियदर्शन सर के पास गए। उन्हें कहानी पसंद आई। उन्होंने कुछ बदलाव भी किए।” फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव नजर आएंगे। इसमें एक्टर असरानी भी होंगे, जिनका अक्टूबर 2025 में निधन हुआ था। एकता कपूर ने कहा, “राजपाल यादव, असरानी, परेश रावल, तब्बू और अक्षय सर प्रियदर्शन के साथ मजबूत कॉम्बिनेशन हैं।” फ्रेंचाइजी के सवाल पर उन्होंने कहा, “फ्रेंचाइजी पहले से प्लान नहीं होती। अगर फिल्म चलती है, तो खुद फ्रेंचाइजी बन जाती है।”
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















