Responsive Scrollable Menu

अमेरिका दुनिया में मुठभेड़ और युद्ध न पैदा करे

बीजिंग, 25 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मंगलवार को रूस-यूक्रेन संकट पर सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें अमेरिकी प्रतिनिधि ने फिर एक बार चीन पर लांछन लगाया और कालिख पोती। यूएन स्थित चीनी प्रतिनिधि फू छोंग ने मौके पर इसका खंडन किया।

फू छोंग ने कहा कि कुछ अरसे से अमेरिका ने विभिन्न मौकों पर तरह-तरह के बहाने और झूठ गढ़ा और लगातार चीन पर कालिख पोती। यह नग्न राजनीतिक हेरफेर है। इसका उद्देश्य गुटीय संघर्ष भड़काकर विभाजन और टकराव पैदा करना है। चीन फिर एक बार अमेरिका से दोष को दूसरे पर न डालने और दुनिया भर में मुठभेड़ व युद्ध पैदा करना बंद करने का आग्रह करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

प्रवासी भारतीयों का गर्मजोशी भरा अंदाज, इजरायल में गूंजे 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम'

तेल अवीव, 25 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत के बाद तेल अवीव के होटल पहुंचे। यहां पर भी भारतीय समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री के स्‍वागत का खास इंतजाम क‍िया गया था। यहां उनके स्‍वागत में कालाकारों ने खास सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजे।

पीएम मोदी ने भी प्रस्तुतियों का आनंद लिया और उन कलाकारों की सराहना की। यह शानदार आयोजन भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को उजागर करता है।

इजरायल पहुंचने के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक प्राइवेट मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी होटल पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों के अलावा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से कई विषयों पर चर्चा की।

यहां इजरायली प्रधानमंत्री के ऑफिस से एक वीड‍ियो शेयर हुआ। इस वीड‍ियो में दोनों नेताओं की मुलाकात द‍िखाई गई, ज‍िसमें नेतन्याहू को कहते द‍िखे, यह असली दोस्ती का रिश्ता है। बहुत अच्छे दोस्त, मेरे बहुत अच्छे दोस्त।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर पोस्ट कर कहा, नेतन्याहू के साथ बेहतरीन बैठक हुई। उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार। नौ साल बाद इजरायल लौटकर खुशी हुई। हमने तकनीक, जल प्रबंधन, कृषि, प्रतिभा साझेदारी और अन्य क्षेत्रों में करीबी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। हमने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया।

दोनों नेताओं की यह निजी बैठक नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू की ओर से हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का विशेष स्वागत करने के बाद हुई।

नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर पोस्ट कर लिखा, मेरी पत्नी सारा और मैंने आज अपने अच्छे मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, जो इजरायल के लिए एक और ऐतिहासिक यात्रा पर आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले 2017 में इजरायल का दौरा किया था। उसके बाद मैंने भी भारत का दौरा किया था। हमारे बीच करीबी व्यक्तिगत संबंध हैं। हम अक्सर बातचीत करते हैं, और मुझे लगता है कि हमारे बीच की गहरी दोस्ती हमारे देशों के रिश्तों को मजबूती से दर्शाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अपनी यात्रा के दौरान कहा कि वे नेतन्याहू के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं, जो हाल के वर्षों में शानदार विकास और गतिशीलता देखी है। मैं नेतन्याहू के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश तथा जनसम्पर्क संबंधों को और मजबूत करने के लिए अपनी चर्चाओं का इंतजार कर रहा हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे यह सम्मान भी प्राप्त होगा कि मैं पहला भारतीय प्रधानमंत्री बनूंगा जो इजरायली संसद को संबोधित करूंगा।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मैं आप सभी से माफी मांगता हूं, वर्ल्ड कप से बाहर होने पर कप्तान का छलका दर्द

Dasun Shanaka breaks silence after out of t20 world cup: श्रीलंकाई की टीम साउथ अफ्रीका से हारकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. कप्तान दासुन शनाका ने देशवासियों से माफी मांगते हुए कहा है कि खिलाड़ियों के बारे में बाहर जिस तरह की बातें की जा रही है उसपर सरकार का अंकुश लगाना चाहिए. Thu, 26 Feb 2026 19:47:34 +0530

  Videos
See all

IND vs ZIM LIVE Updates: सूर्या ब्रिगेड' का कमाल, सेमीफाइनल में भारत की जगह पक्की! T20 World Cup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T14:05:48+00:00

Iran America War Update: क्या ईरान ने अमेरिका पर बड़ा हमला कर दिया? | Trump vs Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T14:00:48+00:00

Avimukteshwaranand Controversy: आश्रम में शंकराचार्य की सखी कौन? | Varanasi | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T13:56:59+00:00

Russia Tunnel Plan: पुतिन का खतरनाक 'हमास मॉडल', यूरोप में मचेगी तबाही? | N18G | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T14:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers