प्रवासी भारतीयों का गर्मजोशी भरा अंदाज, इजरायल में गूंजे 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम'
तेल अवीव, 25 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद तेल अवीव के होटल पहुंचे। यहां पर भी भारतीय समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री के स्वागत का खास इंतजाम किया गया था। यहां उनके स्वागत में कालाकारों ने खास सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजे।
पीएम मोदी ने भी प्रस्तुतियों का आनंद लिया और उन कलाकारों की सराहना की। यह शानदार आयोजन भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को उजागर करता है।
इजरायल पहुंचने के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक प्राइवेट मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी होटल पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों के अलावा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से कई विषयों पर चर्चा की।
यहां इजरायली प्रधानमंत्री के ऑफिस से एक वीडियो शेयर हुआ। इस वीडियो में दोनों नेताओं की मुलाकात दिखाई गई, जिसमें नेतन्याहू को कहते दिखे, यह असली दोस्ती का रिश्ता है। बहुत अच्छे दोस्त, मेरे बहुत अच्छे दोस्त।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, नेतन्याहू के साथ बेहतरीन बैठक हुई। उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार। नौ साल बाद इजरायल लौटकर खुशी हुई। हमने तकनीक, जल प्रबंधन, कृषि, प्रतिभा साझेदारी और अन्य क्षेत्रों में करीबी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। हमने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया।
दोनों नेताओं की यह निजी बैठक नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू की ओर से हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का विशेष स्वागत करने के बाद हुई।
नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मेरी पत्नी सारा और मैंने आज अपने अच्छे मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, जो इजरायल के लिए एक और ऐतिहासिक यात्रा पर आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले 2017 में इजरायल का दौरा किया था। उसके बाद मैंने भी भारत का दौरा किया था। हमारे बीच करीबी व्यक्तिगत संबंध हैं। हम अक्सर बातचीत करते हैं, और मुझे लगता है कि हमारे बीच की गहरी दोस्ती हमारे देशों के रिश्तों को मजबूती से दर्शाती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अपनी यात्रा के दौरान कहा कि वे नेतन्याहू के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं।
उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं, जो हाल के वर्षों में शानदार विकास और गतिशीलता देखी है। मैं नेतन्याहू के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश तथा जनसम्पर्क संबंधों को और मजबूत करने के लिए अपनी चर्चाओं का इंतजार कर रहा हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे यह सम्मान भी प्राप्त होगा कि मैं पहला भारतीय प्रधानमंत्री बनूंगा जो इजरायली संसद को संबोधित करूंगा।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
DA Hike: होली से पहले सरकार ने खोला खजाना, इन कर्मचारियों की आई मौज, महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी
DA Hike: महाराष्ट्र सरकार ने गुड़ी पड़वा और होली से पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है, जो जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी. यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब राज्य में एक के बाद एक प्रमुख त्योहार दस्तक दे रहे हैं.
राज्य के वित्त राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित महंगाई भत्ता कर्मचारियों को नकद रूप में दिया जाएगा. इस फैसले से लगभग 5.16 लाख कर्मचारी और 8.72 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे.
बकाया भुगतान का पूरा शेड्यूल
सरकार ने बकाया राशि के भुगतान का स्पष्ट खाका भी तैयार किया है. जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक की अवधि का एरियर मार्च 2026 में गुड़ी पड़वा के अवसर पर दिया जाएगा. वहीं नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक के बकाया भुगतान के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे.
फरवरी महीने से बढ़े हुए भत्ते का भुगतान नकद रूप में शुरू किया जाएगा. त्योहारों के मौसम में यह अतिरिक्त राशि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आर्थिक सहारा साबित हो सकती है.
पहले भी मिल चुका है लाभ
गौरतलब है कि पिछले वर्ष फरवरी में भी राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में उल्लेखनीय वृद्धि की थी. उस समय राज्य की कमान एकनाथ शिंदे के हाथों में थी और कर्मचारियों के DA में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी. इस बार की 3 प्रतिशत वृद्धि महंगाई के मौजूदा दबाव को देखते हुए की गई है.
गुड़ी पड़वा: नववर्ष का प्रतीक
महाराष्ट्र में Gudi Padwa को हिंदू नववर्ष की शुरुआत माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन सृष्टि की रचना का आरंभ हुआ था. राज्यभर में इस दिन पारंपरिक शोभायात्राएं निकाली जाती हैं. पुरुष और महिलाएं पारंपरिक मराठी वेशभूषा में सज-धजकर उत्सव मनाते हैं.
सड़कों पर बाइक रैलियां, घरों के बाहर सजी ‘गुड़ी’ और सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे माहौल को उत्साह से भर देते हैं.
त्योहारों की तिहरी खुशियां
इस वर्ष मार्च महीने में होली, गुड़ी पड़वा और ईद जैसे प्रमुख त्योहार एक साथ पड़ रहे हैं। ऐसे में महंगाई भत्ते में वृद्धि का निर्णय कर्मचारियों के लिए तिहरी खुशियों जैसा है.
सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे नई ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. त्योहारों से पहले मिला यह आर्थिक प्रोत्साहन निश्चित रूप से राज्य के लाखों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाएगा.
यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा से प्रवासी भारतीयों में उत्साह, बोले- हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















