Responsive Scrollable Menu

रणजी ट्रॉफी फाइनल- जम्मू-कश्मीर का स्कोर 527/6:दूसरे दिन कप्तान डोगरा, वधावन और साहिल की फिफ्टी; डोगरा और अनीश में नोंक-झोंक

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 527 रन बना लिए हैं। साहिल लोत्रा 57 रन और आबिद मुश्ताक 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। पहले सेशन में दो विकेट जल्दी गवाएं पहले दिन के स्कोर 2 विकेट पर 284 रन से आगे खेलते हुए जम्मू-कश्मीर ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए। पहले दिन के शतकवीर शुभम पुंदीर को विद्याधर पाटिल ने पवेलियन की राह दिखाई। शुभम 121 के स्कोर पर केवी अनीश को मिड विकेट पर कैच थमा बैठे। इसके अगले ओवर में ही अब्दुल समद भी प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए। विकेटकीपर कृतिक कृष्णा ने कैच पकड़ा। समद 61 रन बनाकर आउट हुए और टीम का स्कोर 303/2 से 307/4 हो गया। कप्तान पारस और वधावन के बीच शतकीय साझेदारी कप्तान पारस डोगरा और वधावन ने पारी संभाली। दोनों ने 5वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए 110 रन जोड़े। इस दौरान कन्हैया वधावन ने अपनी फिफ्टी पूरी की। आखिरकार 417 रन के टीम स्कोर पर शिखर शेट्टी ने वधावन को राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वधावन ने 70 रन की पारी में 9 चौके लगाए। पारस डोगरा और अनीश आपस में भिड़े जम्मू-कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में बैटिंग कर रहे डोगरा और शॉर्ट लेग पर खड़े केवी अनीश आपस में भिड़ गए। दरअसल अनीश बैट्समैन पर दबाव बनाने के लिए लगातार कुछ बयानबाजी कर रहे थे। इसी बीच डोगरा ने अनीश के सिर पर सिर से टक्कर मारी। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। इसके अंपायर ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। हालांकि अगले ओवर में डोगरा ने अनीश से माफी मांगने की भी कोशिश की, लेकिन अनीश से माफी लेने से मना कर दिया। कप्तान डोगरा और साहिल लोत्रा की फिफ्टी कप्तान डोगरा और साहिल लोत्रा के बीच 6वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई। इस बीच कप्तान डोगरा ने फिफ्टी की। वह 70 रन बनाकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। साहिल-मुश्ताक ने टीम को 500 के पार पहुंचाया साहिल और आबिद मुश्ताक ने 7वें विकेट के लिए 56 रन जोड़ते हुए टीम का स्कोर 500 रन के पार पहुंचाय। दिन का खेल खत्म होने तक दोनों नाबाद लौटे। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध ने 3 विकेट लिए हैं, जबकि श्रेयस गोपाल, विद्याधर पाटिल और शिखर शेट्टी को 1-1 विकेट मिले हैं। पहले दिन शुभम पुंदीर ने शतक लगाया था पहले दिन जम्मू-कश्मीर के लिए शुभम पुंदीर ने शतक लगाया था। उन्होंने 121 रन की पारी खेली। उनके अलावा ओपनर यावर हसन ने 88 रन बनाए थे। पहले दिन टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे। दोनों विकेट प्रसिद्ध ने झटके थे। यह खबर भी पढ़ें… रणजी ट्रॉफी फाइनल- पहले दिन जम्मू-कश्मीर का स्कोर 284/2:शुभम पुंदीर ने शतक लगाया, समद और यावर की फिफ्टी; प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले दिन जम्मू-कश्मीर ने मजबूत शुरुआत करते हुए 2 विकेट खोकर 284 रन बना लिए। शुभम पुंदीर 117 और अब्दुल समद 52 रन नॉटआउट लौटे। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों विकेट लिए। पूरी खबर पढें..

Continue reading on the app

ईशान किशन टी-20 बैटर्स की रैंकिंग में नंबर-5 पर आए:बॉलर्स में बुमराह ने 7 स्थान की छलांग लगाई, सिकंदर रजा टॉप ऑलराउंडर

ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारतीय ओपनर ईशान किशन 3 स्थान की छलांग लगाकर 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने 7 स्थान का उछाल लेते हुए 8वां स्थान हासिल किया है। ICC ने बुधवार को टी-20 इंटरनेशनल खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की। भारतीय ओपनर ईशान किशन को शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। वे 742 रेटिंग अंक के साथ 8वें से 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अभिषेक शर्मा टॉप पर कायम अभिषेक शर्मा खराब प्रदर्शन के बावजूद टी-20 बैटर्स की रैंकिंग की टॉप पोजिशन पर कायम हैं। वर्ल्ड कप में साधारण शुरुआत के बावजूद वे इंग्लैंड के फिल सॉल्ट से 62 अंक आगे हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 2 पायदान के फायदे के साथ नंबर-3 पर आ गए हैं। फरहान के 810 रेटिंग पॉइंट्स हैं। बुमराह ने 7 स्थान की छलांग लगाई गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने 7 स्थान की छलांग लगाई है। पिछले हफ्ते 15वें नंबर पर रहे बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट लेने के बाद 669 अंक के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कॉर्बिन बॉश 21 स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। सिकंदर रजा नंबर-1 ऑलराउंडर बने ऑलराउंडरों में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा फिर से नंबर-1 बन गए हैं। शिवम दुबे दो स्थान ऊपर चढ़कर 7वें नंबर पर पहुंचे हैं। वहीं, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 8वें स्थान पर पहुंचकर टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। ----------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ----------------------------------------------------- टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, आज श्रीलंका-न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ने मंगलवार को ग्रुप-2 में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया और नॉकआउट राउंड में एंट्री की। 2010 और 2022 की चैंपियन टीम ने लगातार पांचवें एडिशन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Karnataka Vs J&K Ranji Trophy Final Day 3 Live: तीसरे दिन का खेल शुरू, शतक पर साहिल लोत्रा की नजर, मुश्ताक भी क्रीज पर

Karnataka vs Jammu and Kashmir Ranji Trophy Final Day 3 Live Score. जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के खिताबी मुकाबले में तीसरे दिन का खेल जारी है. केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन तक जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 527 रन बना लिए थे. Thu, 26 Feb 2026 09:47:00 +0530

  Videos
See all

PM Modi Israel visit:इजरायल से आतंक पर चोट! |Modi Netanyahu meeting #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T04:14:09+00:00

Pakistan News: ट्रंप का बड़ा बयान, पाकिस्तान में हो गया बड़ा बवाल! | Trump | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T04:15:03+00:00

CM Yogi Visit Japan: जापान में योगी का डंका! | Singapore | Tokyo | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T04:15:31+00:00

Shorts : शहर की सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से धक्का मुक्की | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T04:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers