Responsive Scrollable Menu

Israel का सर्वोच्च सम्मान PM Modi को, Knesset Medal पाने वाले दुनिया के पहले नेता बनकर रचा इतिहास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके असाधारण योगदान के लिए बुधवार को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री यह पदक पाने वाले पहले नेता हैं। यह इजराइली संसद ‘नेसेट’ का सर्वोच्च सम्मान है। नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने इजराइली संसद में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद उन्हें यह पदक प्रदान किया। यह पदक भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के असाधारण योगदान के वास्ते प्रदान किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पुरस्कार ‘‘किसी एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि भारत और इज़राइल की चिरस्थायी मित्रता को दिया गया सम्मान है’’। मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मैं नेसेट पदक प्राप्त करके बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं। यह किसी एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि भारत और इज़राइल की चिरस्थायी मित्रता का सम्मान है। यह उन साझा मूल्यों को दर्शाता है, जो हमारे दोनों राष्ट्रों का मार्गदर्शन करते हैं।’’ प्रधानमंत्री मोदी उन विरले वैश्विक नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें इजराइल और फलस्तीन दोनों से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में ‘‘ग्रैंड कॉलर आफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन’ से सम्मानित किया गया था, जो विदेशी नेताओं के लिए फलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान है।

यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न देशों द्वारा प्रदान किए गए 28 से अधिक सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की विशिष्ट सूची में नवीनतम है। जिनमें हाल ही उन्हें मिले ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ और इथियोपिया के ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ तथा कुवैत के ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ शामिल है। यह प्रधानमंत्री मोदी की नौ वर्षों में इज़राइल की दूसरी यात्रा है। जुलाई 2017 में उनकी पहली यात्रा के दौरान भारत-इज़राइल संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया था।

Continue reading on the app

सोने की कीमतों में लगातार तेजी, चांदी हुई सस्ती, जानें अपने शहर का रेट

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 26 February 2026: क्या आज सोना तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड या चांदी देगी बड़ा झटका? जानिए आज 26 फरवरी के लेटेस्ट रेट्स और बाजार की हलचल क्या है.

The post सोने की कीमतों में लगातार तेजी, चांदी हुई सस्ती, जानें अपने शहर का रेट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, समय से पहले आएगी सैलरी-पेंशन, वित्त विभाग का आदेश जारी, जानें कब खाते में आएगी राशि?

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। होली से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा देते हुए फरवरी महीने की सैलरी और पेंशन मार्च के बजाय इसी महीने में भेजने का फैसला किया है। वित्त विभाग के वित्त (लेखा) अनुभाग-1 की ओर से … Thu, 26 Feb 2026 09:45:48 GMT

  Videos
See all

Uttarakhand News: 'डांस बार' विवाद पर महेंद्र भट्ट का गणेश गोड़ीवाल पर पलटवार | Latest | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T05:07:41+00:00

Latur में वारकरियों के महाकुंभ में धर्मयोद्धा डॉ. सुरेश चव्हाणके जी का भव्य स्वागत | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T05:04:51+00:00

'Rahul Gandhi को सद्बुद्धि दें Baba Mahakal...', किसान महापंचायत से पहले CM Mohan Yadav का तीखा हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T05:05:00+00:00

Sanjay Singh: 'BJP उल्लू बनाओ योजना चलाती है' #shorts #aap #bjp #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T05:04:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers