Gold Silver Price Crash Update: 5 बजते ही सोना चांदी हुई बहुत सस्ती, लूट लो? Top News | Breaking
Gold Silver Price Crash Update: 5 बजते ही सोना चांदी हुई बहुत सस्ती, लूट लो? Top News | Breaking #GoldPriceToday #SilverPriceCrash #SonaChandiBhav #BreakingNews #GoldRate #SilverRate #CommodityMarket #BusinessNews #GoldPriceDrop #TodayGoldRate #Silver1.90LakhDown news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
Stock Market: 700 अंक फिसला सेंसेक्स, 25,500 के नीचे बंद हुआ निफ्टी; बाजार में गिरावट की 3 बड़ी वजहें
Stock Market: शेयर बाजार में बुधवार को दिन भर उतार-चढ़ाव का खेल चलता रहा। सुबह की तेज रफ्तार दोपहर तक आते-आते धीमी पड़ गई और आखिर में मुनाफावसूली ने बाजार की चमक फीकी कर दी। दिन के उच्च स्तर से सेंसेक्स करीब 700 अंक टूट गया। हालांकि अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई सेंसेक्स 50.15 अंक यानी 0.06% की हल्की बढ़त के साथ 82276.07 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी-50 57.85 अंक या 0.23% चढ़कर 25482.50 पर बंद हुआ। दिलचस्प बात यह रही कि निफ्टी 25500 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे ही ठहरा। दिन में सेंसेक्स 82957.91 और निफ्टी 25652 तक पहुंचा था। बाजार में 1966 शेयर चढ़े, 2,064 गिरे और 161 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
किन शेयरों में रही हलचल?
बजाज ऑटो करीब 3% चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर रहा। इसके अलावा टाटा स्टील, एससीएल टेक्नोलॉजी और श्रीराम फाइनेंस 2 फीसदी से ज्यादा उछले। आईटी शेयरों में भी मजबूती दिखी। टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और टेक महिंद्रा करीब 1 फीसदी ऊपर रहे। ऑटो सेक्टर में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स और आइशर मोटर्स में 1-2 फीसदी की तेजी दिखी।
वहीं दूसरी तरफ आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 1 फीसदी से ज्यादा टूटे। बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और ओएनजीसी में भी कमजोरी रही।
शेयर बाजार में क्यों गिरावट आई?
मुनाफावसूली: सुबह बाजार करीब 0.9% चढ़ा था, लेकिन ऊंचे स्तर पर निवेशकों ने मुनाफा काटना शुरू कर दिया। यही वजह रही कि दिन के उच्च स्तर से बाजार तेजी से फिसला।
एफआईआई की बिकवाली: 24 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशक 102 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3161 करोड़ रुपये की खरीद कर बाजार को सहारा दिया।
तकनीकी स्तर का दबाव: निफ्टी 25670 के ऊपर टिक नहीं पाया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि 25800 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट आने पर ही रुझान साफ होगा। वहीं 25300 और सेंसेक्स के लिए 82000 का स्तर बेहद अहम माना जा रहा है। इसके नीचे की फिसलन तेज हो सकती है। कुल मिलाकर बाजार की चाल अभी भी अस्थिर है। ऐसे में निवेशकों को स्तर देखकर ही कदम बढ़ाने की सलाह दी जा रही है।
(प्रियंका कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
Haribhoomi












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






