एआई से नए अवसर खुलेंगे, कर्मचारी जमकर करें इस्तेमाल: टीसीएस सीईओ कृतिवासन
मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ के कृतिवासन ने बुधवार को कहा कि एआई से नए अवसर खुलेंगे और कर्मचारियों को लगता है कोई काम एआई से हो सकता है, तो बिल्कुल उसका इस्तेमाल करें।
टीसीएस के सीईओ का बयान ऐसे समय पर आया है जब आईटी सेक्टर में एआई को लेकर चिंता बनी हुई है, जिसके चलते कंपनियों के वैल्यूएशन में बड़ी गिरावट हुई है।
नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम में कृतिवासन ने कहा कि हम अपने सहयोगियों से कह रहे हैं कि यदि आपको लगता है कि आप एआई की मदद से कोई काम तेजी से, बेहतर और सस्ते में कर सकते हैं, तो आपको अपने ग्राहकों को इसके बारे में जरूर बताना चाहिए, भले ही इससे कंपनी की आय में कमी आए।
उन्होंने आगे कहा कि हमें इस बात का डर नहीं है कि यह तकनीक हमारी आजीविका छीन लेगी। हमारा मानना है कि इससे और अधिक अवसर खुलेंगे, इसलिए आप जितना अधिक इसका उपयोग करेंगे, उतना ही अधिक लाभ उठाएंगे।
हाल के दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े नए टूल्स ने आईटी कंपनियों की चिंता को काफी बढ़ा दिया है और अमेरिकी एआई कंपनी एथ्रोंपिक के दावों के बाद आईटी कंपनियों की चिंता और बढ़ गई है।
एआई से जुड़ी चिताओं के कारण बीते एक महीने में निफ्टी आईटी इंडेक्स 20 प्रतिशत से अधिक फिसल गया है।
इस दौरान टीसीएस के शेयर में करीब 16 प्रतिशत, इन्फोसिस के शेयर में 23 प्रतिशत से अधिक, विप्रो के शेयर 14 प्रतिशत से अधिक, कोफोर्ज का शेयर 27 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का शेयर 22 प्रतिशत और अन्य आईटी कंपनियों के शेयरों में भी इसी तरह की गिरावट देखने को मिली है।
दूसरी तरफ, एआई कंपनियां भी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए आईटी कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही हैं। हाल ही में एंथ्रोपिक ने इन्फोसिस के साथ और ओपनएआई ने टीसीएस के साथ करार किया है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के कपड़ों को लेकर ये क्या कह दिया, जो अब हो रहा है वीडियो वायरल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दूसरी आधिकारिक यात्रा पर इजरायल की राजधानी तेल अवीव पहुंचे हैं. जैसे ही उनका विमान 'एयर इंडिया वन' बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरा, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद वहां पहुंचकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया, लेकिन इस औपचारिक मुलाकात के बीच एक ऐसा पल आया जिसने सबका दिल जीत लिया.
देखिए आज पत्नी ने क्या पहना है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि बातचीत के दौरान पीएम नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू की तरफ इशारा करते हैं और पीएम मोदी से मुस्कराते हुए कहते हैं, "देखिए, आज उन्होंने क्या पहना है?" दरअसल, सारा नेतन्याहू ने उस वक्त केसरिया (नारंगी) रंग का आउटफिट पहना था, जो पीएम मोदी के कोट पर लगे केसरिया 'पॉकेट स्क्वायर' (रुमाल) के रंग से बिल्कुल मेल खा रहा था.
पीएम मोदी की पार्टी और भारत में केसरिया रंग के महत्व को देखते हुए इस मेल-जोल को सोशल मीडिया पर एक खास संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि यह इजरायल की तरफ से भारत के प्रति सम्मान और दोस्ती दिखाने का एक खूबसूरत तरीका था.
इजरायली संसद को संबोधित करेंगे मोदी
पीएम मोदी का यह दौरा भारत और इजरायल के रिश्तों के लिए बहुत अहम माना जा रहा है. अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्ज़ोग से मुलाकात करेंगे. साथ ही, वे इजरायल की संसद 'नेसेट' को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनकर इतिहास भी रचेंगे.
दोनों देशों के बीच रक्षा, खेती और तकनीक जैसे कई बड़े समझौतों पर बातचीत होने की उम्मीद है. फिलहाल, एयरपोर्ट पर हुआ यह मजेदार वाकया इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग इसे दोनों नेताओं के बीच की गहरी दोस्ती का सबूत बता रहे हैं.
????????
— Gems of Politics (@GemsOf_Politics) February 25, 2026
pic.twitter.com/mRVNqiGz4S
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा से प्रवासी भारतीयों में उत्साह, बोले- हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation












.jpg)





