Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup 2026 में इन 3 बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक, जानिए किसने-किसने किया है ऐसा

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले शुरू हो चुके हैं. टूर्नामेंट में बल्लेबाज एक बार फिर अपना जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं. अब तक इवेंट में 3 शतक आ चुके हैं. तीनों ही शतक विजेता टीम के बल्ले से निकले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि ये शतक किन बल्लेबाजों ने लगाए हैं और किन टीमों के खिलाफ लगाए हैं.

पुथुम निसंका

टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे पहला शतक श्रीलंकाई बल्लेबाज पुथुम निसंका के बल्ले से आया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए थे और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. लंकाई ओपनर ने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के जड़े थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.31 का रहा. निसंका ने इस टूर्नामेंट ेमं अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 154.07 की स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए हैं.

साहिबजादा फरहान

पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में शतक लगाया था. उन्होंने नामीबिया के साथ खेले गए मैच में शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

फरहान ने 58 गेंदों में ये कारनामा किया था, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 172.41 का रहा था. वह 100 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद पवेलियन लौटे थे. आपको बता दें, साहिबजादा टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उन्होंने 283 रन बनाए हैं.

हैरी ब्रूक

मंगलवार को पाकिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया. वह इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 51 गेंदों पर शतक लगाया, जिसमें उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के भी निकले. इस दौरान ब्रूक का स्ट्राइक रेट 196.08 का रहा. ब्रूक ने टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक 172.64 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तानी फैन ने खोया आपा, लाइव मैच में जमकर हुई लड़ाई, हाथापाई का वीडियो वायरल

Continue reading on the app

Holi 2026: होली पार्टी के बाद नहीं उतर रहा भांग का नशा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत

Hangover After Holi: होली रंगों और दोस्तों के साथ जश्न मनाने का त्योहार है. इस खास मौके पर लोग जमकर पार्टी करते हैं. घर-घर कई स्वादिष्ट भोजन, गुजिया आदि मिठाइयां बनाई जाती हैं. इसके अलावा कई लोग होली पर भांग वाली ठंडाई पीना भी पसंद करते हैं. हालांकि, ये ठंडाई पीने पर ज्यादातर लोग हैंगओवर की वजह से अगले दिन थकान और तेज सिर दर्द जैसा महसूस करते हैं. दरअसल, भांग का नशा शरीर पर देर तक असर डालता है जिससे फिर लोगों को दिनभर कमजोरी, थकान, तेज सिर दर्द और सुस्ती का सामना करना पड़ता है. अगर आप होली के बाद भांग के हैंगओवर को उतारना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ आसान और घरेलू उपाय लेकर आए है जो आपका हैंगओवर जल्दी उतारने में मददगार हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में. 

हैंगओवर उतारने के घरेलू उपाय 

नींबू पानी पीएं 

होली पार्टी के बाद हैंगओवर उतारने के लिए सबसे अच्छा तरीका नींबू पानी को माना जाता है. नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है और पेट को हल्का रखने में रामबाण साबित होता है. अगर आप हैंगओवर से राहत पाना चाहते हैं तो एक गिलास गुनगुना पानी में एक नींबू का रस और थोड़ा सा शहद मिलाकर पिएं. यह शरीर को हाइड्रेट करेगा और सिरदर्द से आराम मिलेगा. 

नारियल पानी पिएं 

इसके अलावा अगर आपने शराब या भांग का ज्यादा सेवन कर लिया है तो आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं. नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है. यह शरीर में खोए हुए मिनरल्स की भरपाई करता है.  होली के अगले दिन एक गिलास नारियल पानी पीने से आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी और हैंगओवर उतर जाएगा. 

दही और केला खाएं 

हैंगओवर की वजह से कई बार पेट में गड़बड़ हो जाती है जिससे कमजोरी और थकान महसूस होता है. दही एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक है जो पेट की सेहत  सुधारता है जबकि केला पोटैशियम का अच्छा स्त्रोत है जो शरीर की एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है. होली के अगले दिन नाश्ते में एक कटोरी दही में एक केला काटकर सेवन कर सकते हैं. 

खूब पानी पिएं 

होली पार्टी पर ज्यादा हैंगओवर होने के बाद सबसे पहले खूब पानी पीएं क्योंकि भांग शरीर को डिहाइड्रेशन कर देती है जिससे सिर दर्द, उल्टी और कमजोरी का एहसास होता है. इसे कम करने के लिए समय-समय पर पानी का सेवन करें. 

यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली के रंग से पहले चेहरे पर क्या लगाएं? जानें Pre-Holi स्किन केयर रूटीन

Continue reading on the app

  Sports

South Africa से हार के बाद Team India संकट में, Net Run Rate ने बिगाड़ा Semi-final का पूरा खेल।

मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन भारत के लिए टूर्नामेंट का समीकरण अचानक बदल गया है। अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार ने टीम इंडिया को वर्चुअल नॉकआउट की स्थिति में ला खड़ा किया है।

गौरतलब है कि इसी ग्रुप में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर 107 रन की बड़ी जीत दर्ज की, जिससे अंकतालिका और भी जटिल हो गई। इस नतीजे ने भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल बना दी है।

सबसे बड़ी चिंता नेट रन रेट को लेकर है। मौजूद जानकारी के अनुसार भारत का नेट रन रेट गिरकर -3.800 पर पहुंच गया है, जो ग्रुप 1 में वेस्टइंडीज (+5.350) और साउथ अफ्रीका (+3.800) से काफी पीछे है। ऐसे में सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

बता दें कि अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 का मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। इसके बाद वेस्टइंडीज से भी जीत जरूरी होगी। कागज पर समीकरण सीधा दिखता है, लेकिन वास्तविकता में स्थिति काफी उलझी हुई है।

अगर साउथ अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच जीत लेती है तो भारत और साउथ अफ्रीका दोनों सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। हालांकि अगर साउथ अफ्रीका एक मुकाबला हारती है और तीन टीमें चार-चार अंकों पर बराबर रहती हैं, तो फैसला नेट रन रेट से होगा। यही वह पहलू है जहां भारत फिलहाल काफी पीछे है।

मौजूदा हालात में टीम इंडिया के लिए हर गेंद और हर रन की अहमियत बढ़ गई है। बल्लेबाजों को आक्रामक रुख अपनाना होगा और गेंदबाजों को विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकना होगा, तभी सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रह पाएगी।

कुल मिलाकर भारत अब ऐसी स्थिति में पहुंच चुका है जहां किस्मत से ज्यादा प्रदर्शन मायने रखेगा और बाकी टीमों के नतीजों पर भी नजर बनाए रखनी पड़ेगी क्योंकि सेमीफाइनल की दौड़ पूरी तरह खुली हुई हैं।
Wed, 25 Feb 2026 22:03:56 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Badi Khabren :देखिए यूपी की बड़ी खबरें! | CM Yogi | Avimukteshwaranand | UP Crime | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:45:06+00:00

T20 World Cup India Semifinal Scenario: इंडिया खराब नेट रन रेट पर भी कर सकती है सेमीफाइनल में एंट्री #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:40:16+00:00

Israel की संसद ने PM Modi को दिया सर्वोच्च सम्मान #shorts #pmmodi #israel #pmmodiisraelvisit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:37:36+00:00

Nawada में Rasgulla को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T16:39:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers