Responsive Scrollable Menu

Vijay-Rashmika के प्री-वेडिंग फंक्शन आज से शुरु: सास बहू देगी खानदानी सौगात; दो परंपराओं के अनुसार होगी शादी

Vijay Rashmika Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। इसमें क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसे खेलों के साथ परिवार और दोस्तों ने खूब मस्ती की। आज से शादी की रस्में शुरू होंगी। संगीत से पहले विजय की मां माधवी देवरकोंडा होने वाली बहू रश्मिका को खानदानी चूड़ियां देंगी, जो परिवार की विरासत का प्रतीक हैं। कपल की शादी दो अलग-अलग परंपराओं के अनुसार होगी।

सास माधवी रश्मिका को देंगी खानदानी चूड़ियां

उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में संगीत के साथ शुरू होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, समारोह के दौरान विजय की मां माधवी देवरकोंडा रश्मिका को खानदानी चूड़ियां देंगी। संगीत आज लेक सिटी के एक लग्जरी होटल में हो सकता हैं।

यह भी पढ़े - Vijay - Rashmika की शादी का जश्न शुरू: पूल पार्टी और शाही कैंडललाइट डिनर से हुई प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की धमाकेदार शुरुआत

दो अलग-अलग परंपराओं के साथ होगी शादी

कपल अपनी सांस्कृति का सम्मान करते हुए दो अलग-अलग परंपराओं से शादी करेंगे। पहले शादी तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार होगी और दूसरी कोडवा संस्कृति के अनुसार। जानकारी के लिए बता दें कि शादी के लिए पंडित भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। 

यह भी पढ़े - विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स वायरल, परफ्यूम से मिठाई तक कई प्रीमियम गिफ्टस हैं मौजूद; VIDEO

प्री-वेडिंग फंक्शन में स्पोर्ट्स का तड़का

Vijay Rashmika Wedding

कपल ने पारंपरिक रस्मों के बजाय खेल-कूद के जरिए शुरुआत की। उन्होंने अपने वेडिंग वेन्यू को क्रिकेट मैदान में बदल दिया, जहां दोस्तों और परिवार ने हिस्सा लिया। इस मैच का नाम रखा गया VIROSH प्रीमियर लीग, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की टीमों ने बल्ले और गेंद थामकर मैच खेला।

रश्मिका और विजय ने इस स्पोर्ट्स इवेंट की झलक सोशल मीडिया पर पोस्ट की। मैदान, झंडे, मेडल और मैच का सामान सब VIROSH के रंग में रंगा हुआ नजर आया। 

यह भी पढ़े - रश्मिका-विजय ने शादी पर लगाई मुहर! किया 'वेडिंग ऑफ VIROSH' का ऐलान; इस दिन लेंगे फेरे

पूल पार्टी और वॉलीबॉल मैंच ने जमाया रंग

Vijay Rashmika Wedding

प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत से पहले कपल ने पूल के किनारे वॉलीबॉल खेली और डिनर की तस्वीरें भी शेयर की थी। इन फोटोज में कपल और उनके करीबी दोस्त मौजूद हैं।

प्राइवेट शादी और ग्रैंड रिसेप्शन

रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को प्राइवेट समारोह में होगी। इसमें शामिल होने वाले मेहमानों को कई नियमों का पालन करना होगा, जैसे कि नो मोबाइल फोन पॉलिसी। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें कई सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े - रेखा के 5 आइकॉनिक लुक्स जिन्होंने बनाया उन्हें फैशन क्वीन!

Continue reading on the app

शादी से पहले रश्मिका-विजय को PM मोदी ने भेजा खत: शुभकामनाएं देते हुए कहा- 'आपके साथ मेरा आशीर्वाद और मंगलकामनाएं'

Rashmika-Vijay wedding: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दोनों कलाकारों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेजी हैं।

पीएम मोदी ने भेजी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री द्वारा भेजा गया ये लेटर वारल हो रहा है। पत्र में प्रधानमंत्री ने विजय के माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा, "रश्मिका और विजय का विवाह का निमंत्रण पाकर प्रसन्नता हुई। देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को इस हार्दिक और शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई। यह विजय और रश्मिका के जीवन में एक नए, खूबसूरत अध्याय की शुरुआत है। सात कदम एक साथ उठाने की भावना के साथ, यह जोड़ा जीवन भर के लिए मित्र बन जाता है।"

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की याद में भावुक हुईं हेमा मालिनी: बोलीं- 'यकीन नहीं होता वो चले गए, मैं उनसे फिर कब मिलूंगी?'

PM Modi Viral card

पत्र में आगे लिखा, “विजय और रश्मिका दोनों ही फिल्मों में स्क्रिप्ट के लिए नए नहीं हैं। लेकिन उनके वास्तविक जीवन का यह दिव्य रूप से रचा गया अध्याय, जो प्रेम और स्नेह से भरा है, निश्चित रूप से उनके द्वारा सिल्वर स्क्रीन पर रचे गए जादू को भी मात देगा। आने वाले दिन, महीने और साल उनके साझा सपनों और उनकी पूर्ति से भरे हों। प्रेम और समझदारी के साथ, वे जिम्मेदारियों को साझा करें, एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करें, एक-दूसरे की खूबियों से सीखें और सच्चे साथी बनकर जीवन की यात्रा करें। इस शुभ अवसर पर युगल और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं।”

ये भी पढ़ें- Dipika Kakar Health Update: ‘थोड़े पेन में हैं...’ दीपिका की सर्जरी के बाद शोएब का भावुक पोस्ट, बताया कैसी है तबीयत?

उदयपुर में शादी, हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन

जानकारी के मुताबिक, कपल की शादी उदयपुर में होने वाली है। ये विवाह समारोह बेहद निजी रखा गया है, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल होंगे। शादी के बाद हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में साउथ इंडियन और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

अच्छा हुआ साउथ अफ्रीका से भारत हार गया, टीम इंडिया के सुपर 8 मैच हारने से खुश हैं रवि शास्ती, जानिए वजह

Ravi Shastri glad as india lost Super 8 Match: भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा टीम इंडिया के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार अच्छी है. इसके शुरुआत में आने से भारत को अपने कॉम्बिनेशन और प्लानिंग के बारे में सोचने का मौका मिलेगा. Wed, 25 Feb 2026 12:50:26 +0530

  Videos
See all

Bhopal Religious Conversion Case: पहले नौकरी का लालच और फिर जबरन नमाज! #bhopalnews #mpcrime #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T08:16:07+00:00

Goa Road Accident: असगांव में थार जीप ने भोपाल के पर्यटक को मारी टक्कर | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T08:05:00+00:00

Greater Noida News: कॉलेज छात्र पर टूटा दबंगों का कहर। #shorts #upnews #uppolice #student #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T08:07:42+00:00

Jammu Kashmir News: छिपकर वार करने वाले आतंकियों का ठिकाना जमींदोज।#jammukashmir #indianarmy #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T08:05:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers