PAK vs ENG: हार से पाकिस्तानी फैंस भड़के, इंग्लैंड के दर्शक से दो-दो हाथ करने पर हुए उतारू; श्रीलंकाई ने विवाद सुलझाया
PAK vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट से हार मिली लेकिन चर्चा सिर्फ हार की नहीं है। श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान पाकिस्तानी फैंस का बर्ताव भी सवालों के घेरे में आ गया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पाकिस्तानी फैन 'सऊद' एक इंग्लिश समर्थक से भिड़ता नजर आया। वीडियो ऑस्ट्रेलियाई इंफ्लुएंसर जेक जिकिंग्स ने शेयर किया। दावा किया गया कि सऊद स्टेडियम में अक्सर झगड़े की शुरुआत करता है। वीडियो में दिख रहा है कि श्रीलंकाई दर्शकों को बीच-बचाव करना पड़ा, वरना मामला हाथापाई तक पहुंच सकता था।
जेक जेकिंग्स ने आईसीसी से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'बेवकूफी भरे खेल खेलो, बेवकूफी भरे इनाम जीतो। सीरियल अपराधी। ICC के लिए स्टैंड लेने का समय आ गया है।' सऊद ने बाद में आरोप लगाया कि इंग्लैंड समर्थक ने उस पर बीयर की बोतल फेंकने की कोशिश की थी, लेकिन वायरल वीडियो उसके दावे को कमजोर करता नजर आया।
Play silly games, win silly prizes.
— Jake Jeakings (@JakeJeakings1) February 24, 2026
Serial offender. Time for the @ICC to take a stand. #cricket #worldcup pic.twitter.com/pdbrAG13tY
मैच की अगर बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ते हुए मैच का रुख पलट दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 164 रन बनाए थे। शुरुआत ठीक रही थी लेकिन टीम अंत में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। ब्रूक ने सिर्फ 50 गेंदों में शतक ठोककर इंग्लैंड को सेमीफाइनल के करीब पहुंचा दिया।
मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने माना कि टीम फिनिश सही तरीके से नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, 'शुरुआत अच्छी थी, लेकिन हम वैसा अंत नहीं कर सके जैसा चाहते थे। ब्रूक ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसने मैच हमसे छीन लिया।'
पाकिस्तान अब सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर है। सुपर-8 में दो मैचों के बाद टीम के पास सिर्फ 1 अंक है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था और एक-एक अंक बांटने पड़े थे। अब उन्हें बाकी नतीजों पर निर्भर रहना होगा और श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान की हार और फैंस की हरकत, दोनों ने ही टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
Ranji Trophy final: जम्मू-कश्मीर के कप्तान ने खोया आपा, लाइव मैच में फील्डर को किया हेडबट; केएल राहुल भी भड़के
Ranji Trophy final: रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच मुकाबला अचानक विवादों में घिर गया। दूसरे दिन, जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा के एक आक्रामक रिएक्शन ने मैदान का माहौल गरमा दिया। मैच हुबली में खेला जा रहा, जहां 101वें ओवर में यह घटना हुई।
जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा उस समय क्रीज पर थे और कन्हैया वाधवान के साथ अच्छी साझेदारी बना रहे थे। इसी दौरान डोगरा ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका मारा। वो शॉट के पूरे नियंत्रण में नहीं थे, गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप कॉर्डन से चौके के लिए गई। इसके बाद फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े सब्स्टीट्यूट फील्डर केवी अनीश और डोगरा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
पारस डोगरा ने किया हेडबट
बताया जा रहा है कि लगातार स्लेजिंग से नाराज़ होकर डोगरा अचानक आगे बढ़े और हेलमेट से अनीश को हेडबट कर दिया। इसने 2006 फीफा विश्व कप फाइनल में फ्रांस के कप्तान जिनेदिन जिदान के इटली के मार्को मेटराजी को किए हेडबट की यादें ताजा करा दीं।
— Nihari Korma (@NihariVsKorma) February 25, 2026
मयंक अग्रवाल ने संभाली स्थिति
स्थिति बिगड़ती देख मंयक अग्रवाल बीच में आए और मामला शांत कराने की कोशिश की। अंपायरों को भी दखल देना पड़ा। ओवर खत्म होने के बाद डोगरा ने माफी मांगी लेकिन अनीश ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने डोगरा पर लगातार तीखे कमेंट किए, जिससे मैदान का माहौल और गर्म हो गया।
On this date in 2006, Zinedine Zidane was sent off for headbutting Marco Materazzi in the World Cup Final ????
— FOX Soccer (@FOXSoccer) July 9, 2020
He never played again. pic.twitter.com/u96qPnT0l1
मैच में एक और टकराव हुआ
मामला यहीं नहीं थमा। थोड़ी देर बाद तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक और वाधवन के बीच भी तनातनी हो गई। वाधवन जब सिंगल लेने दौड़े तो उनका हाथ गेंदबाज से टकरा गया। इसके बाद दोनों आमने-सामने आ गए लेकिन अंपायर और खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर मामला संभाल लिया। दूसरी तरफ खड़े डोगरा इस पूरे घटनाक्रम पर मुस्कुराते नजर आए।
इन विवादों के बीच जम्मू-कश्मीर का प्रदर्शन मजबूत रहा। टीम ने छह विकेट पर 350 रन बना लिए। पहले दिन शुभम पुंडीर ने शानदार 121 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। वहीं, यावेर हसन ने 88 और अब्दुल समद ने 61 रन बनाकर टीम को ऐतिहासिक पहले रणजी फाइनल में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अब देखना होगा कि मैच का नतीजा क्या रहता है, लेकिन दूसरे दिन का यह विवाद लंबे समय तक चर्चा में रहने वाला है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















