Responsive Scrollable Menu

दिल्ली दंगे 2020: 6 साल बाद भी जलते सवाल, अधूरा न्याय और अनसुने घाव

Delhi riots 2020: फरवरी 2020 में दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी जिसने पूरे देश को हिला दिया था.23 फरवरी से शुरू हुई यह हिंसा 29 फरवरी तक चली जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हुए.

जानकारी के अनुसार मुख्य रूप से जाफराबाद, मौजपुर, भजनपुरा और शिव विहार जैसे इलाकों में यह हिंसा फैली थी. जहां संपत्ति का भारी नुकसान हुआ, घर जले, दुकानें लूटी गईं और धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त हुए.

दंगों के पीछे गहरी सांप्रदायिक दरारें और राजनीतिक उकसावा

रिपोर्टृस के अनुसार यह हिंसा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच भड़की थी. लेकिन इसके पीछे गहरी सांप्रदायिक दरारें और राजनीतिक उकसावे की भूमिका थी. आज 25 फरवरी 2026 को इस घटना को ठीक 6 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन न्याय की प्रक्रिया अभी भी लंबित है और समाज में घाव बाकी हैं.

दिल्ली दंगों का क्या था कारण? विरोध से हिंसा तक की पूरी कहानी... 

मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार हिंसा की जड़ें दिसंबर 2019 में पारित सीएए में छिपी हैं जो अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान करता है. मुसलमानों को इससे बाहर रखने से कई लोग इसे भेदभावपूर्ण मानते थे जिससे शाहीन बाग जैसे इलाकों में बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण विरोध शुरू हुए.

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मौजपुर में रैली निकाली जिसके बाद हिंसा भड़क गई

22 फरवरी 2020 को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं के नेतृत्व में सड़क जाम ने तनाव बढ़ा दिया. फिर अगले दिन भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मौजपुर में एक रैली निकाली और पुलिस को सड़क खाली कराने का 'अल्टीमेटम' दिया जिसके बाद हिंसा भड़क गई.

मुसलमानों के खिलाफ लक्षित हमला भी बताया गया

कई रिपोर्ट्स में इसे मुसलमानों के खिलाफ लक्षित हमला बताते हैं जहां हिंदू भीड़ ने घरों और मस्जिदों पर हमले किए. वहीं, कुछ दृष्टिकोणों में इसे पूर्वनियोजित मुस्लिम आक्रामकता का नतीजा माना जाता है जहां सीएए विरोध को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के समय भारत की छवि खराब करने की साजिश थी.

पश्चिमी मीडिया अक्सर पूर्वाग्रह से रही ग्रसित 

पश्चिमी मीडिया को अक्सर पूर्वाग्रहपूर्ण बताया जाता है जो धार्मिक द्वंद्व पर ज्यादा फोकस करता है जबकि भारतीय मीडिया में हिंदू राष्ट्रवाद और सेकुलर दृष्टिकोण के बीच विभाजन दिखता है. पुलिस की भूमिका भी विवादास्पद रही कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें निष्क्रिय या पक्षपाती बताया गया जबकि अन्य में पुलिस को ही हमलों का शिकार माना गया.

दिल्ली दंगों में हुई मौतें, विस्थापन और अब आगे न्याय की राह क्या?

मीडियारिपोर्ट्स  के अनुसार हिंसा में 53 मौतें हुईं जिनमें ज्यादातर मुसलमान थे. साथ ही मरने वालों में एक पुलिसकर्मी और एक खुफिया अधिकारी भी शामिल था. दंगों में हजारों लोग विस्थापित हुए और करोड़ों में आर्थिक नुकसान हुआ था. घटना के बाद कई जांच कमेटियां बनीं लेकिन न्याय की गति धीमी रही. आज 6 साल बाद भी मुसलमानों में सीएए से जुड़ा डर बाकी है और हाल ही में कानून की अधिसूचना ने फिर इस पर विवाद खड़ा कर दिया है. समाज में ध्रुवीकरण बढ़ा है लेकिन कुछ सकारात्मक पहल जैसे सामुदायिक पुनर्निर्माण भी हुए हैं.

 ये भी पढ़ें: 2020 Delhi Riots: दिल्ली दंगों के 6 साल पूरे, 53 लोगों की गई थी जान, सिर्फ एक को ठहराया गया हत्या का दोषी

Continue reading on the app

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें आज आपके शहर में कितने बढ़े दाम

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में शादियों और त्योहारों के सीजन के बीच भारी उछाल देखने को मिल रहा है. आज भी दोनों धातुओं की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. बुधवार (25 फरवरी, 2026) की सुबह सोना 700 रुपये के उछाल के साथ कारोबार करता दिखा. जबकि चांदी का भाव 7290 रुपये महंगा हो गया. इसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 147,638 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 161,060 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. वहीं चांदी की कीमत 268,600 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है.

विदेशी बाजार और MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के दाम?

उधर विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना की कीमत आज 25.10 डॉलर यानी 0.48 प्रतिशत उछाल के साथ 5,201.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत यहां 1.89  डॉलर यानी 2.16 प्रतिशत चढ़कर 89.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं. वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 646 रुपये यानी 0.40 प्रतिशत उछाल के साथ 160,615 रुपये प्रति 10 पर पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव यहां 6,506 रुपये यानी 2.50 प्रतिशत तेजी के साथ 267,250 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड कर रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: हार से पाकिस्तानी फैंस भड़के, इंग्लैंड के दर्शक से दो-दो हाथ करने पर हुए उतारू; श्रीलंकाई ने विवाद सुलझाया

PAK vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट से हार मिली लेकिन चर्चा सिर्फ हार की नहीं है। श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान पाकिस्तानी फैंस का बर्ताव भी सवालों के घेरे में आ गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पाकिस्तानी फैन 'सऊद' एक इंग्लिश समर्थक से भिड़ता नजर आया। वीडियो ऑस्ट्रेलियाई इंफ्लुएंसर जेक जिकिंग्स ने शेयर किया। दावा किया गया कि सऊद स्टेडियम में अक्सर झगड़े की शुरुआत करता है। वीडियो में दिख रहा है कि श्रीलंकाई दर्शकों को बीच-बचाव करना पड़ा, वरना मामला हाथापाई तक पहुंच सकता था।

जेक जेकिंग्स ने आईसीसी से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'बेवकूफी भरे खेल खेलो, बेवकूफी भरे इनाम जीतो। सीरियल अपराधी। ICC के लिए स्टैंड लेने का समय आ गया है।' सऊद ने बाद में आरोप लगाया कि इंग्लैंड समर्थक ने उस पर बीयर की बोतल फेंकने की कोशिश की थी, लेकिन वायरल वीडियो उसके दावे को कमजोर करता नजर आया।

मैच की अगर बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ते हुए मैच का रुख पलट दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 164 रन बनाए थे। शुरुआत ठीक रही थी लेकिन टीम अंत में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। ब्रूक ने सिर्फ 50 गेंदों में शतक ठोककर इंग्लैंड को सेमीफाइनल के करीब पहुंचा दिया।

मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने माना कि टीम फिनिश सही तरीके से नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, 'शुरुआत अच्छी थी, लेकिन हम वैसा अंत नहीं कर सके जैसा चाहते थे। ब्रूक ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसने मैच हमसे छीन लिया।'

पाकिस्तान अब सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर है। सुपर-8 में दो मैचों के बाद टीम के पास सिर्फ 1 अंक है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था और एक-एक अंक बांटने पड़े थे। अब उन्हें बाकी नतीजों पर निर्भर रहना होगा और श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान की हार और फैंस की हरकत, दोनों ने ही टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Wed, 25 Feb 2026 13:15:28 +0530

  Videos
See all

Bhopal Religious Conversion Case: पहले नौकरी का लालच और फिर जबरन नमाज! #bhopalnews #mpcrime #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T08:16:07+00:00

Jammu Kashmir News: छिपकर वार करने वाले आतंकियों का ठिकाना जमींदोज।#jammukashmir #indianarmy #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T08:05:01+00:00

Greater Noida News: कॉलेज छात्र पर टूटा दबंगों का कहर। #shorts #upnews #uppolice #student #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T08:07:42+00:00

Moradabad Masjid Fight News: मुरादाबाद की मस्जिद में मारपीट का वीडियो वायरल। #moradabadnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T08:11:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers