सुपरस्टार रजनीकांत हमेशा से ही अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म KHxRK का प्रोमो रिलीज किया गया था, जिसने सोशल मीडिया पर जमकर धमाका किया। बता दें कि 75 साल के रजनीकांत इस उम्र में भी फिल्मों में लगातार एक्टिव हैं।
Shahid Kapoor kurta pajama: शाहिद कपूर 25 फरवरी को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम एक्टर के कुछ एथनिक लुक दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप रिक्रिएट कर सकती हैं। 7 कुर्ता पजामा डिजाइंस शादी और पर्व त्योहा के लिए परफेक्ट।
ICC T20I Rankings: भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मैच से पहले रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पाकिस्तान के सैम अयूब को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 ऑलराउंडर की कुर्सी दोबारा हासिल कर ली। टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का उन्हें सीधा फायदा मिला।
रज़ा ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 45 रन और मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 रन की उपयोगी पारियों ने उन्हें रैंकिंग में ऊपर पहुंचा दिया। पिछले कुछ महीनों में रज़ा और सैम अयूब के बीच नंबर-1 की कुर्सी को लेकर लगातार अदला-बदली होती रही।
अब इस रेस में नए दावेदार भी शामिल हो गए हैं। भारत के शिवम दुबे दो पायदान चढ़कर सातवें और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी तीन स्थान ऊपर आकर 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
बैटिंग रैंकिंग में क्या बदला? भारत के अभिषेक शर्मा ने वर्ल्ड कप में धीमी शुरुआत के बावजूद नंबर-1 बल्लेबाज की पोजीशन बरकरार रखी है। वो लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट हुए थे। हालांकि, इसके बाद भी फिलहाल, उनकी नंबर-1 की कुर्सी खतरे में नहीं दिख रही। वह इंग्लैंड के फिल सॉल्ट से 62 रेटिंग अंकों से आगे हैं।
पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान दो स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए और करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की। भारत के ईशान किशन तीन पायदान चढ़कर पांचवें और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस 10 स्थान ऊपर जाकर 9वें नंबर पर पहुंच गए। इसके अलावा अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (13वें), वेस्टइंडीज कप्तान शाई होप (14वें) और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (18वें) ने भी बड़ी छलांग लगाई है।
गेंदबाजों की रैंकिंग में भी हलचल मची भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका के खिलाफ महंगा साबित होने के बाद भी टी20 के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश 21 स्थान की छलांग लगाकर सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने यूएई के खिलाफ 3 विकेट और भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे।
वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड 7वें और जसप्रीत बुमराह 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं मार्को यानेसन, गुडाकेश मोती और लियाम डॉसन ने भी अच्छी बढ़त हासिल की है। ताजा रैंकिंग ने साफ कर दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप के हर मैच का असर सीधे खिलाड़ियों की पोजीशन पर पड़ रहा।