Responsive Scrollable Menu

इन प्रोफेशन में आत्महत्या के मामले ज्यादा, हार्वर्ड के साइकोलॉजिस्ट का दावा! जानिए वजहें

हार्वर्ड के मशहूर साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर नॉक ने एक रिसर्च में पाया है कि कुछ पेशे ऐसे हैं, जिसमें लोग ज्यादा सुसाइड कर रहे हैं। इन पेशों में अलग तरह का मेंटल प्रेशर होता है, जो लोग झेल नहीं पाते।

Continue reading on the app

PM Modi Israel Visit: इजरायल में पीएम मोदी का 'रेड कार्पेट' स्वागत, भारतीय तिरंगे से जगमगा उठी इजरायली संसद

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार, 25 फरवरी) से अपनी दो दिवसीय ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू कर रहे हैं। इस यात्रा को लेकर इजरायल में जबरदस्त उत्साह है। पीएम मोदी के स्वागत में इजरायल ने न केवल रेड कार्पेट बिछाया है, बल्कि वहां की संसद नेसेट (knesset) को भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन कर एक खास संदेश दिया है।

तिरंगे के रंग में रंगी इजरायली संसद
इजरायल की संसद के स्पीकर अमीर ओहाना ने सोशल मीडिया (X) पर रात के समय की एक शानदार तस्वीर साझा की, जिसमें संसद भवन केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी में जगमगाता नजर आ रहा है। यह सम्मान भारत और इजरायल के बीच बढ़ती प्रगाढ़ता और गर्मजोशी का प्रतीक माना जा रहा है।

'सच्चे मित्र हैं मोदी' - इजरायली नेताओं ने जताया उत्साह
विपक्ष के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री यायर लैपिड ने हिंदी में पोस्ट लिखकर पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने लिखा, "पूरा इजरायल कल प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित है। वह इजरायल के सच्चे दोस्त हैं। भारत और इजरायल का रिश्ता केवल रणनीतिक नहीं, बल्कि दो राष्ट्रों के बीच गहरी दोस्ती का बंधन है।"

'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का नया दौर
पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और इजरायल के संबंध एक "विशेष रणनीतिक साझेदारी" (Special Strategic Partnership) के स्तर पर पहुंच जाएंगे। दोनों देश अब अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों के संयुक्त विकास (Joint Development) पर काम करेंगे। यह समझौता दोनों देशों को जरूरत के समय एक-दूसरे की औपचारिक मदद करने के लिए भी सशक्त बनाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अपग्रेड वैसा ही है जैसा इजरायल का अमेरिका और जर्मनी जैसे देशों के साथ है।

यात्रा का पूरा कार्यक्रम (Schedule Highlights)

  • भव्य स्वागत: एयरपोर्ट पर खुद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू पीएम मोदी का स्वागत करेंगे।
  • नेसेट में संबोधन: पीएम मोदी इजरायली संसद को संबोधित करेंगे, जो कि चुनिंदा विश्व नेताओं को मिलने वाला एक दुर्लभ सम्मान है।
  • भारतीय समुदाय से मुलाकात: यरूशलम में वे प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे।
  • प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी: बुधवार शाम को पीएम मोदी इजरायल की तकनीकी प्रगति की एक विशेष प्रदर्शनी भी देखेंगे।

9 साल में पीएम मोदी की यह दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले 2017 में उनकी पहली यात्रा के दौरान संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' का दर्जा दिया गया था, जो अब एक और पायदान ऊपर जाने वाला है।

Continue reading on the app

  Sports

Rinku Singh पारिवारिक इमरजेंसी के कारण घर लौटे, Zimbabwe के खिलाफ अहम मुकाबले पर सस्पेंस

मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह मंगलवार को परिवार में आपात स्थिति के कारण घर लौट आए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने पीटीआई को यह जानकारी दी। रिंकू यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के ट्रेनिंग सत्र में शामिल नहीं हुए जबकि उनके बाकी साथी खिलाड़ियों ने नेट सत्र के दौरान मौजूद थे। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘‘रिंकू सिंह परिवार में आपात स्थिति की वजह से चेन्नई से घर वापस लौट गए हैं।

वह चेपक में भारत के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए।’’ सूत्रों के मुताबिक रिंकू के पिता खानचंद सिंह को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं और इसलिए खिलाड़ी को वापस जाना पड़ा। रिंकू के अचानक चले जाने से इस बाएं हाथ के खिलाड़ी के बृहस्पतिवार को यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के ‘करो या मरो’ के सुपर आठ मुकाबले में खेलने को लेकर संदेह है।

अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की 76 रन की हार के दौरान रिंकू खाता खोलने में नाकाम रहे थे जबकि नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच में उन्होंने छह रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 11, नामीबिया के खिलाफ एक और अमेरिका के खिलाफ छह रन बनाए थे।

Wed, 25 Feb 2026 10:58:00 +0530

  Videos
See all

Indian Defence News: सुखोई-30 की गर्जना से कांपी दुश्मनों की रूह | Indian Air Force drill | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T05:30:10+00:00

Shorts : मंदिर में नमाज पढ़ी फिर क्या हुआ? | Top News | Rudrapur | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T05:40:00+00:00

Uttarakhand News: मंदिर में नमाज पढ़ने पर पीट दिया | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T05:31:58+00:00

Lucknow Murder: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, बेटे ने नीले ड्रम में पापा को पैक कर दिया | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T05:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers