UK में वोट के लिए मोदी-कार्ड? Green Party के उर्दू वीडियो पर क्यों मचा है इतना हंगामा?
उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में इस सप्ताह होने वाले उपचुनाव के लिए ग्रीन पार्टी द्वारा जारी उर्दू के प्रचार वीडियो में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर को उनके भारतीय और इजराइली समकक्षों के साथ दिखाए जाने के कारण विवाद खड़ा हो गया है। मैनचेस्टर की गॉर्टन और डेंटन सीट के लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं जहां लेबर, कंजर्वेटिव और ग्रीन्स पार्टियां धुर दक्षिणपंथी ‘रिफॉर्म यूके’ के आप्रवासन विरोधी संदेश का मुकाबला करने की कोशिश कर रही हैं।
स्टॉकपोर्ट से लेबर सांसद नवेंदु मिश्रा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हमारी राजनीति में नस्लवाद की कोई जगह नहीं है, फिर भी एक बार फिर हम ऐसे निंदनीय हथकंडे देख रहे हैं जो चुनावी लाभ के लिए सामुदायिक तनाव को भड़काने का जोखिम उठाते हैं।’’ ब्रिटिश भारतीय सांसद ने कहा कि वीडियो, गंभीर सवाल खड़े करता है।
Rinku Singh पारिवारिक इमरजेंसी के कारण घर लौटे, Zimbabwe के खिलाफ अहम मुकाबले पर सस्पेंस
मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह मंगलवार को परिवार में आपात स्थिति के कारण घर लौट आए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने पीटीआई को यह जानकारी दी। रिंकू यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के ट्रेनिंग सत्र में शामिल नहीं हुए जबकि उनके बाकी साथी खिलाड़ियों ने नेट सत्र के दौरान मौजूद थे। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘‘रिंकू सिंह परिवार में आपात स्थिति की वजह से चेन्नई से घर वापस लौट गए हैं।
वह चेपक में भारत के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए।’’ सूत्रों के मुताबिक रिंकू के पिता खानचंद सिंह को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं और इसलिए खिलाड़ी को वापस जाना पड़ा। रिंकू के अचानक चले जाने से इस बाएं हाथ के खिलाड़ी के बृहस्पतिवार को यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के ‘करो या मरो’ के सुपर आठ मुकाबले में खेलने को लेकर संदेह है।
अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की 76 रन की हार के दौरान रिंकू खाता खोलने में नाकाम रहे थे जबकि नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच में उन्होंने छह रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 11, नामीबिया के खिलाफ एक और अमेरिका के खिलाफ छह रन बनाए थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi




















