शंकराचार्य के समर्थक फलहारी बाबा का बड़ा ऐलान, 'आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने वाले के 21 लाख देंगे इनाम'
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगाए गए आरोपों के बाद अब मामला केवल कानूनी दायरे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संत समाज के भीतर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को लेकर कई धार्मिक नेताओं ने कड़ी नाराज़गी जताई है, जिससे विवाद और गहरा गया है.
इस बीच श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज (जिन्हें फलाहारी बाबा के नाम से भी जाना जाता है) ने बेहद आक्रामक बयान देते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है.
21 लाख के इनाम की घोषणा
फलाहारी महाराज ने सार्वजनिक रूप से कहा कि जो व्यक्ति आशुतोष ब्रह्मचारी की 'नाक काटेगा' उसे 21 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इतना ही नहीं, उन्होंने आशुतोष को जूतों की माला पहनाने जैसी अपमानजनक बातें भी कही. उनके बयान के बाद धार्मिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है.
फलाहारी महाराज ने यह भी आरोप लगाया कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य पर 'घिनौना आरोप' लगाकर सनातन समाज का अपमान किया है. उन्होंने आशुतोष को 'गौ हत्यारा' तक कह डाला और दावा किया कि हिंदू समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता.
संत समाज की प्रतिक्रिया
कई संतों का कहना है कि शंकराचार्य जैसे पद पर आसीन व्यक्ति करोड़ों हिंदुओं के लिए आस्था का केंद्र होते हैं. ऐसे में उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर स्वाभाविक रूप से भावनात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है. हालांकि कुछ धर्माचार्यों ने यह भी कहा है कि किसी भी विवाद का समाधान कानून और न्यायिक प्रक्रिया के तहत होना चाहिए, न कि उग्र बयानबाज़ी से.
धार्मिक संगठनों के भीतर इस मुद्दे पर अलग-अलग स्वर देखने को मिल रहे हैं. एक पक्ष शंकराचार्य के समर्थन में खुलकर सामने आ रहा है, जबकि दूसरा पक्ष संयम और कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा रखने की बात कह रहा है.
बढ़ती बयानबाज़ी से कानून-व्यवस्था की चिंता
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की इनामी घोषणाएं और उत्तेजक बयान कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकते हैं. पुलिस और प्रशासन ऐसे मामलों में सतर्कता बरत रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.
कानूनी जानकारों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने वाले बयान स्वयं दंडनीय हो सकते हैं. ऐसे में प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है.
विवाद अब केवल आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रहा, बल्कि धार्मिक, सामाजिक और कानूनी आयामों में फैल चुका है. आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है न्यायिक प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण समाधान की ओर या फिर बयानबाज़ी की और तेज होती धार के साथ.
यह भी पढ़ें - अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने खटखटाया इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा, दाखिल की अग्रिम जमानत की याचिका
ENG vs PAK: टॉस जीतकर पाकिस्तान ने चुनी बल्लेबाजी, इंग्लैंड पहले करेगी गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ENG vs PAK Toss Update: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. पल्लेकेले में खेले जा रहे इस मैच में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो भारत के पक्ष में गिरा. जहां, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, इंग्लैंड की टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी. तो आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिला है.
पाकिस्तान ने किए बदलाव
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है. फहीम प्लेइंग-11 से बाहर हुए हैं और शाहीन की टीम में वापसी हुई है. वहीं, इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि वह अंतिम ग्यारह में बिना बदलाव के मैदान पर उतर रही है.
ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
पाकिस्तान : साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड (ENG vs PAK Head to Head)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं. यहां पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई है. पाकिस्तान को 1 भी मैच में जीत नहीं मिली है, जबकि इंग्लैंड ने 3 बार पाकिस्तान पर जीत दर्ज की है. अब इंग्लैंड अपने आंकड़ों को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ 4-0 करना चाहेगी.
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड ने हाईएस्ट स्कोर 185 बनाया है. जबकि पाकिस्तान का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हाईएस्ट स्कोर 147 है और लोएस्ट स्कोर 137 है. अब इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ अपने आंकड़े सुधाकर इसे और बेहतर करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: 26 फरवरी को होगा तय कि टीम इंडिया सेमीफाइनल खेलेगा या नहीं, ये 2 मैच करेंगे फैसला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















