ENG vs PAK: साहिबजादा फरहान ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाई फिफ्टी, बड़े स्कोर की ओर पाकिस्तान
ENG vs PAK: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. शुरुआत में पाकिस्तान को झटके लगे, लेकिन फिर पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगा दिया है. फरहान की इस फिफ्टी की बदौलत पाकिस्तान की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है.
साहिबजादा फरहान ने लगाया अर्धशतक
इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगा दिया है. फरहान ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया. फरहान ने 37 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली. आपको बता दें, इस टूर्नामेंट में साहिबजादा फरहान का दूसरा अर्धशतक है.
A good start from Sahibzada Farhan gets Pakistan going in their key Super 8 clash against England ????
— ICC (@ICC) February 24, 2026
His half-century is one of our @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup ???? pic.twitter.com/i3fR7gs4x6
ये भी पढ़ें: "मैं खुश हूं, टीम इंडिया को झटका लगना जरूरी...," साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद रवि शास्त्री ने क्यों कहा ऐसा
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अचानक टीम इंडिया का साथ छोड़ घर लौटे रिंकू सिंह, जानें वजह
Rinku Singh: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपना दूसरा मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. यह मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह वापस अपने घर लौट आए हैं. उनके लौटने की वजह फैमली इमरजेंसी बताई जा रही है.
रिंकू सिंह सुपर-8 मैचों के बीच टीम इंडिया का साथ छोड़ लौटे घर
रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया की प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो घर लौटे हैं. बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह के पिता की तबीयत ठीक नहीं है. इसी वजह से वो वापस घर लौटे हैं. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि रिंकू जल्द ही टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. अब देखने वाली बात है कि रिंकू टीम में वापसी कब करते हैं.
???? UPDATE ON RINKU SINGH ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 24, 2026
- Rinku has gone back home for family emergency. [Kushan Sarkar]
He is not attending the practice session today. pic.twitter.com/NYHesDpq2a
???? RINKU SINGH'S FATHER NOT WELL ????
— Bigg boss (@BIGG_BOSS_GK) February 24, 2026
- Rinku Singh is not part of the practice session due to a family emergency. His father is not well. He is expected to join team soon.
- Pray for Rinku's father ???? pic.twitter.com/i0LGUO6Az1
रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए अहम प्लेयर
रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के हर मैच की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा रहा है. वो सबसे नीचले क्रम में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. रिंकू एक अच्छे फिनिशर हैं. यही वजह है कि उन्हें हर मैच की प्लेइंग 11 में मौका मिल रहा है. सुपर-8 के पहले मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम इंडिया की नेट रन रेट भी काफी खराब हो गया है. ऐसे में भारत के बचे दोनों मैच काफी अहम है.
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: साहिबजादा फरहान ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाई फिफ्टी, बड़े स्कोर की ओर पाकिस्तान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















