Responsive Scrollable Menu

गर्मी की दोपहर का बेस्ट लंच है दही का छौंका, 2 मिनट में तैयार, पेट पर हल्का, शरीर रखे ठंडा, चावल के साथ लाजवाब

Dahi Chaunka, Summer Delicacy: गर्मियों के मौसम में दही का सेवन जमकर किया जाता है. इसी क्रम में झारखंड में दोपहर के भोजन में अक्सर दही का छौंका बनता है जो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ पाचन के लिए भी बढ़िया होता है. इससे शरीर को ठंडक और ताजगी मिलती है.

Continue reading on the app

राजस्थानी स्टाइल पालक बेसन की सब्जी: ऐसे बनाएं देसी अंदाज में पालक बेसन की कमाल सब्जी, स्वाद से भरपूर, जानें रेसिपी

Rajasthani Palak Besan Sabji Recipe: राजस्थानी स्टाइल पालक बेसन की सब्जी सादी लेकिन स्वादिष्ट देसी डिश है. इसमें भुना बेसन और ताजा पालक मिलकर गाढ़ी और हेल्दी सब्जी बनाते हैं. इसे बनाने में ज्यादा समय या सामग्री नहीं लगती. यह रोज के खाने के लिए पौष्टिक और संतुलित विकल्प है. रोटी या बाजरे की रोटी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

IND Semi Final Scenario: वेस्टइंडीज की जीत से भारत की परेशानी बढ़ी, अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? जानें

IND Semi Final Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। एक दिन पहले वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। इस जीत का सीधा असर भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह पर भी पड़ा है क्योंकि टीम इंडिया अपने पहले सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार गई थी।

अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत के सामने साफ चुनौती है, बाकी बचे दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। यही सेमीफाइनल में पहुंचने का सबसे सीधा रास्ता है। 

भारत के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने के क्या समीकरण? 
सुपर-8 में हर ग्रुप से सिर्फ 2 टॉप टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ऐसे में भारत के लिए गणित काफी दिलचस्प हो गया।

अगर भारत दोनों मैच जीतता है

  • अगर भारत अपने सुपर-8 राउंड के बाकी बचे मैच में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को हरा देता है, तो उसके 4 अंक हो जाएंगे। अगर साउथ अफ्रीका भी अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीत जाता है तो भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।  
  • दूसरी कंडीशन ये है कि अगर भारत अपने दोनों मैच जीत जाता है और दक्षिण अफ्रीका अपना एक मुकाबला हार जाता है तो 3 टीमें 4-4 अंक पर बराबर हो जाएंगी। उस सूरत में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला नेट रनरेट से होगा। इसलिए भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना मैच बड़े अंतर से जीतना ही होगा। 
  • अगर भारत अपने दोनों मैच जीत जाता है और दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच गंवा बैठता है तो उस सूरत में वेस्टइंडीज और भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे।  

अगर वेस्टइंडीज अपने दोनों मुकाबले हार जाता है तो भी भारत और साउथ अफ्रीका अंतिम-4 में पहुंच जाएंगे। 

अगर भारत सिर्फ एक मुकाबला जीतता है तो क्या होगा?
भारत अगर अपने बाकी बचे दो सुपर-8 मैच में से अगर एक में ही जीत हासिल करता है तो फिर सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते करीब-करीब बंद हो जाएंगे, फिर चाहें बाकी नतीजे कुछ भी हों।  

वेस्टइंडीज की चुनौती आसान नहीं
भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से है। इसके बाद 1 मार्च को टक्कर वेस्टइंडीज से होगी। कैरेबियाई टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में है। उसने अब तक खेले अपने सभी 5 मुकाबले जीते हैं और आत्मविश्वास से भरी हुई दिख रही। उनकी बल्लेबाज़ी भी मजबूत है और गेंदबाज़ भी लगातार असर डाल रहे। ऐसे में भारत के लिए यह मैच असली परीक्षा साबित हो सकता। वैसे भी टी20 विश्व कप में भारत कैरेबियाई टीम से एक ही मैच जीता है, वो भी 12 साल पहले। 

साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत
दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर सुपर-8 की शुरुआत दमदार अंदाज़ में की है। अब उसे वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से खेलना है। अगर अफ्रीकी टीम दोनों मुकाबले जीत जाती है तो उसका सेमीफाइनल टिकट लगभग पक्का माना जाएगा। इसलिए भारत की उम्मीदें काफी हद तक बाकी टीमों के नतीजों पर भी टिकी रहेंगी।

सुपर-8 का फॉर्मेट समझिए
सुपर-8 चरण में कुल 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में 4-4 टीमें हैं और हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से मुकाबला खेलती है। इस तरह एक ग्रुप में कुल 6 मैच होते हैं और दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाते हैं। अभी तक 4 मैच पूरे हो चुके हैं।

हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा जबकि दूसरा 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इन दोनों मैचों की विजेता टीमें 8 मार्च को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। फिलहाल तस्वीर साफ है कि अगर भारत को ट्रॉफी की दौड़ में बने रहना है, तो अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।

Tue, 24 Feb 2026 17:21:56 +0530

  Videos
See all

लेकिन हम छोटे बच्चे की तरह #indiaustradedeal #donaldtrump #pmmodi #goonj #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T13:14:00+00:00

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े फायरिंग! #greaternoida #crimenews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T13:16:00+00:00

डील पर कांग्रेस के हमला #indiaustradedeal #donaldtrump #pmmodi #goonj #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T13:10:22+00:00

अभी जो हमने प्रोटेस्ट किया है #indiaustradedeal #donaldtrump #pmmodi #goonj #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T13:12:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers