Responsive Scrollable Menu

खराब Vaginal pH Level दे सकता है गंभीर Infection को दावत, इन 5 गलतियों से आज ही बचें

बिजी लाइफस्टाइल के चलते महिलाएं अपनी खुद की केयर करना भूल ही जाती हैं। स्किन केयर पर तो ध्यान देती हैं लेकिन वजाइना की साफ-सफाई में कई बार लापरवाही कर देती हैं। योनि का pH संतुलन ठीक रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह उसकी सेहत से जुड़ा होता है। कई बार गलत जीवनशैली, अस्वस्थ आदतें या साफ-सफाई में लापरवाही के कारण योनि का pH स्तर असंतुलित हो सकता है, जिससे समस्याएं पैदा हो सकती हैं। बता दें कि, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की मानें, तो हेल्दी योनि का पीएच लेवल, आमतौर पर एसडिक (3.8 से 4.5) होता है, जो काफी जरुरी है। NCBI वेबसाइट में प्रकाशित एक लेख में बताया है कि  योनि का पीएच लेवल प्रोटेक्टिव, एसिडिक माहौल बनाता है, जो योनि में नुकसानदायक बैक्टीरिया और यीस्ट को बढ़ने से रोकता है।
गौरतलब है कि इससे कई तरह के संक्रमण, बैक्टीरियल वेजिनोसिस और थ्रश जैसी समस्याओं के रिस्क कम हो जाते हैं। यदि आप इन गलतियों के बारे में नहीं जानते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

गलतियां जो योनि का पीएच लेवल बढ़ा सकती हैं

- जब आप अपनी योनि की सफाई नहीं करते हैं, तो आपको काफी दिक्कत हो सकती है। यह एकदम सत्य है कि वजाइना सेल्फ क्लीनिंग ऑर्गन है। ध्यान रहे है कि योनि की सफाई के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट यूज नहीं करने चाहिए, लेकिन योनि की क्लीनिंग को पूरी तरह इग्नोर किया जाए, यह सही नहीं है। रोजाना सादे पानी से योनि की सफाई करना चाहिए।

- कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं कि जो अपने प्राइवेट पार्ट को ओवर वॉश करती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट ने माना है कि अधिक वजाइना की सफाई करना ठीक नहीं है। इससे पीएचल लेवल बिगड़ सकता है। इसके अलावा, स्प्रे या सेंटेड पैड्स का यूज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर संक्रमण बन जाएगा और पीएच लेवल बिगड़ जाएगा।

- टाइट फिटिंग स्कीनी जींस या सिंथेटिक कपड़े पहनना त्वचा के लिए अच्छा नहीं माना जाता। खासकर योनि क्षेत्र में ऐसे कपड़े पहनने से पसीना बाहर नहीं निकल पाता और त्वचा पर ही जमा रह जाता है। इससे नमी बढ़ती है,जो असहजता और संक्रमण का कारण बन सकती है।

- पीरियड्स के दौरान महिलाओं को योनि की स्वच्छता पर खास ध्यान देना चाहिए। कुछ महिलाएं लंबे समय तक एक ही पैड का उपयोग करती रहती हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है। ऐसा करने से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण योनि का pH संतुलन भी प्रभावित हो सकता है।

स्मोकिंग करने से भी रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। यहां तक कि योनि का पीएच लेवल भी प्रभावित होती है। 

योनि का पीएच लेवल कैसे मैनेज करें?

- वजाइना की सफाई के लिए सादे पानी का यूज करें।

- हमेशा कॉटन के अंडरवियर पहनें।

- योनि के बैक्टीरिया मैनेज करने के लिए प्रोबायोटिक फूड लें।

Continue reading on the app

अब जिम्बाब्वे भी भारत को दिखाने लगा आंख, सुपर-8 मैच से पहले बोला- पूरी जान लगा देंगे

IND vs ZIM T20 World Cup: जिम्बाब्वे के मुख्य कोच जस्टिन सैमन्स जानते हैं कि भारत उनके खिलाफ गुरुवार को टी-20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में आक्रामक रुख अपनाएगा, लेकिन उनका मानना ​​है कि वेस्टइंडीज से मिली करारी हार से मिले सबक के बाद उनकी कमजोर मानी जाने वाली टीम इस महत्वपूर्ण मैच के लिए पूरी तरह से तैयार रहेगी.

Continue reading on the app

  Sports

उत्तराखंड में CAA के तहत 153 शरणार्थियों को मिलेगी भारतीय नागरिकता, 7 मार्च को हरिद्वार में अमित शाह सौंप सकते हैं प्रमाण पत्र

उत्तराखंड में लंबे समय से रह रहे 153 शरणार्थियों के लिए भारतीय नागरिक बनने का रास्ता साफ हो गया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत केंद्र सरकार ने इन आवेदनों को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन लोगों को नागरिकता प्रदान की जाएगी, जिनमें पाकिस्तान से … Tue, 24 Feb 2026 19:56:43 GMT

  Videos
See all

Aaj Ki Badi Khabren :देखिए यूपी की बड़ी खबरें! | CM Yogi | Avimukteshwaranand | UP Crime | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T14:45:06+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha: ईरान बॉर्डर पर ट्रंप ने खड़ी की इतनी बड़ी फौज. #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T14:32:33+00:00

Road Accidents: शहर शहर सड़क पर दिखा हादसे का भयानक 'मंजर' | Latest News | Viral video | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T14:30:06+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | खामेनेई की आखिरी रात ! #shorts #ytshorts #viralvideo #khamenei #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T14:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers