Responsive Scrollable Menu

केरल का बदला जाएगा नाम, मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी: अब होगा ‘केरलम’, जानें- क्या होगी इसकी संवैधानिक प्रक्रिया

सेवा तीर्थ में मंगलवार (24 फरवरी 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में केरल का नाम बदलकर ‘केेरलम’ (Keralam) किए जाने को मंजूरी दे दी गई। 24 जून 2024 को केरल विधानसभा ने एकमत से एक प्रस्ताव पास किया था, जिसमें केंद्र से राज्य का नाम बदलकर […]

Continue reading on the app

Haldwani Banbhoolpura Supreme Court Live: बनभूलपुरा केस में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला | Breaking

Haldwani Banbhoolpura Supreme Court Live: बनभूलपुरा केस में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला | Breaking News | Latest News Haldwani Banbhoolpura News Live : बनभूलपुरा रेलवे जमीन अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है. इसके देखते हुए सुबह से ही बनभूलपुरा इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को गंभीरता से माना और कहा कि ये सरकारी की जमीन है और कब्‍जा हटना ही चाहिए. अभियोजन पक्ष का कहना है कि यह जमीन रेलवे की है और उन्‍हें इस पर कई योजनाओं की शुरुआत करनी है और उनका विस्‍तारीकरण भी करना है. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

IND Semi Final Scenario: वेस्टइंडीज की जीत से भारत की परेशानी बढ़ी, अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? जानें

IND Semi Final Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। एक दिन पहले वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। इस जीत का सीधा असर भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह पर भी पड़ा है क्योंकि टीम इंडिया अपने पहले सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार गई थी।

अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत के सामने साफ चुनौती है, बाकी बचे दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। यही सेमीफाइनल में पहुंचने का सबसे सीधा रास्ता है। 

भारत के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने के क्या समीकरण? 
सुपर-8 में हर ग्रुप से सिर्फ 2 टॉप टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ऐसे में भारत के लिए गणित काफी दिलचस्प हो गया।

अगर भारत दोनों मैच जीतता है

  • अगर भारत अपने सुपर-8 राउंड के बाकी बचे मैच में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को हरा देता है, तो उसके 4 अंक हो जाएंगे। अगर साउथ अफ्रीका भी अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीत जाता है तो भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।  
  • दूसरी कंडीशन ये है कि अगर भारत अपने दोनों मैच जीत जाता है और दक्षिण अफ्रीका अपना एक मुकाबला हार जाता है तो 3 टीमें 4-4 अंक पर बराबर हो जाएंगी। उस सूरत में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला नेट रनरेट से होगा। इसलिए भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना मैच बड़े अंतर से जीतना ही होगा। 
  • अगर भारत अपने दोनों मैच जीत जाता है और दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच गंवा बैठता है तो उस सूरत में वेस्टइंडीज और भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे।  

अगर वेस्टइंडीज अपने दोनों मुकाबले हार जाता है तो भी भारत और साउथ अफ्रीका अंतिम-4 में पहुंच जाएंगे। 

अगर भारत सिर्फ एक मुकाबला जीतता है तो क्या होगा?
भारत अगर अपने बाकी बचे दो सुपर-8 मैच में से अगर एक में ही जीत हासिल करता है तो फिर सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते करीब-करीब बंद हो जाएंगे, फिर चाहें बाकी नतीजे कुछ भी हों।  

वेस्टइंडीज की चुनौती आसान नहीं
भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से है। इसके बाद 1 मार्च को टक्कर वेस्टइंडीज से होगी। कैरेबियाई टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में है। उसने अब तक खेले अपने सभी 5 मुकाबले जीते हैं और आत्मविश्वास से भरी हुई दिख रही। उनकी बल्लेबाज़ी भी मजबूत है और गेंदबाज़ भी लगातार असर डाल रहे। ऐसे में भारत के लिए यह मैच असली परीक्षा साबित हो सकता। वैसे भी टी20 विश्व कप में भारत कैरेबियाई टीम से एक ही मैच जीता है, वो भी 12 साल पहले। 

साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत
दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर सुपर-8 की शुरुआत दमदार अंदाज़ में की है। अब उसे वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से खेलना है। अगर अफ्रीकी टीम दोनों मुकाबले जीत जाती है तो उसका सेमीफाइनल टिकट लगभग पक्का माना जाएगा। इसलिए भारत की उम्मीदें काफी हद तक बाकी टीमों के नतीजों पर भी टिकी रहेंगी।

सुपर-8 का फॉर्मेट समझिए
सुपर-8 चरण में कुल 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में 4-4 टीमें हैं और हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से मुकाबला खेलती है। इस तरह एक ग्रुप में कुल 6 मैच होते हैं और दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाते हैं। अभी तक 4 मैच पूरे हो चुके हैं।

हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा जबकि दूसरा 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इन दोनों मैचों की विजेता टीमें 8 मार्च को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। फिलहाल तस्वीर साफ है कि अगर भारत को ट्रॉफी की दौड़ में बने रहना है, तो अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।

Tue, 24 Feb 2026 17:21:56 +0530

  Videos
See all

डील पर कांग्रेस के हमला #indiaustradedeal #donaldtrump #pmmodi #goonj #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T13:10:22+00:00

अभी जो हमने प्रोटेस्ट किया है #indiaustradedeal #donaldtrump #pmmodi #goonj #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T13:12:00+00:00

Rahul Gandhi पर बात करते हुए Faiz Khan ने AR Rahman को क्यों लपेटा? AI Summit | Bhaiyaji Kahin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T13:13:41+00:00

लेकिन हम छोटे बच्चे की तरह #indiaustradedeal #donaldtrump #pmmodi #goonj #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T13:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers