Gujarat में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अफसरों के तबादले
गुजरात सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 17 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इसके तहत मेहसाणा, आणंद और वाव-थराद जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जनजातीय विकास विभाग के सचिव आलोक कुमार पांडे को राहत आयुक्त और राजस्व विभाग के पदेन सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके साथ ही गौरांग एच. मकवाणा को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। मेहसाणा स्थित उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (यूजीवीसीएल) के प्रबंध निदेशक मकवाणा को अगले आदेश तक गांधीनगर स्थित इंडेक्स्ट-बी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी जीटी पंड्या का तबादला कर उन्हें गांधीनगर में सूचना निदेशक नियुक्त किया गया है।
मेहसाणा के जिलाधिकारी एसके प्रजापति को गांधीनगर स्थित ग्रामीण विकास आयुक्तालय में अतिरिक्त ग्रामीण विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वीके जादव को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, गृह विभाग में कानून एवं व्यवस्था के अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हर्षित पृथ्वीराज गोसावी को मेहसाणा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, आणंद के जिलाधिकारी प्रवीण चौधरी का तबादला कर उन्हें गांधीनगर में विशेष परियोजना (धोलेरा एसआईआर और मंडल-बेचराजी एसआईआर) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कुलदीप आर्य को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इसमें कहा गया है, “कच्छ-भुज के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) उत्सव गौतम आणंद के जिलाधिकारी के रूप में चौधरी की जगह लेंगे।
बनासकांठा-पालनपुर के डीडीओ एमजे दवे को नवगठित वाव-थराद जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जिससे कल्पेश कुमार शर्मा को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।” अधिसूचना में कहा गया है कि कच्छ-भुज के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) उत्सव गौतम आणंद के नये कलेक्टर होंगे। वहीं, बनासकांठा-पालनपुर के डीडीओ एमजे दवे को नवगठित वाव-थराद जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कल्पेश कुमार शर्मा को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान (एसपीआईपीए) के उप महानिदेशक सीसी कोटक को अहमदाबाद स्थित राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (एसआईआरडी) का विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, तापी के डीडीओ राम निवास बुगालिया का तबादला कर उन्हें बनासकांठा-पालनपुर का डीडीओ नियुक्त किया गया है। वहीं, वलसाड के डीडीओ अतिराग चापलोट को कच्छ-भुज का डीडीओ बनाया गया है।
अधिसूचना के मुताबिक, छोटा उदयपुर के डीडीओ सचिन कुमार का तबादला कर उन्हें गृह विभाग में कानून एवं व्यवस्था का उप सचिव नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर गोसावी का स्थान लेंगे। वहीं, महिसागर में ट्राइबल एरिया सब प्लान की परियोजना प्रशासक वंदना मीना का तबादला वलसाड के डीडीओ के पद पर किया गया है।
तापी जिले के सोंगढ में परियोजना प्रशासक के पद पर कार्यरत राजेश कुमार मौर्य को अमरेली का डीडीओ नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही केजे जडेजा को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। नवसारी जिले के वांसदा में परियोजना प्रशासक स्वप्निल महादेव सिसले तापी के डीडीओ का कार्यभार संभालेंगे।
अधिसूचना में कहा गया है कि छोटा उदयपुर में परियोजना प्रशासक के पद पर कार्यरत ओंकार राजेंद्र शिंदे को इसी जिले का डीडीओ नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, गुजरात गैस लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक बीएन पटेल का तबादला कर उन्हें गांधीनगर में गुजरात खेल प्राधिकरण का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
Germany के बोखुम में आग से जान गंवाने वाले Kerala के तीन युवाओं के पार्थिव शरीर पहुंचे
जर्मनी की एक आवासीय इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए केरलम के तीन लोगों के शव शुक्रवार को भारत लाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान एर्नाकुलम जिले के कलाडी निवासी सिविन जॉनी (26), इडुक्की जिले के कट्टप्पना निवासी नोवा साबू (25) और कोल्लम जिले के चेम्मक्कड निवासी अंजलि शीला जॉय (27) के रूप में हुई है।
खबरों के मुताबिक, तीनों की पिछले हफ्ते जर्मनी के बोखुम शहर में एक आवासीय इमारत में आग लगने की घटना में मौत हो गई थी। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) के अधिकारियों ने बताया कि जॉनी और जॉय के शव शुक्रवार तड़के हवाई अड्डे लाए गए। मृतकों के परिजन और जनप्रतिनिधियों ने शवों को प्राप्त किया, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से उनके पैतृक स्थानों पर ले जाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जॉनी के शव को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अलुवा के एक अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे कलाडी के पास मणिकमंगलम स्थित जॉनी के घर ले जाया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि जॉनी के घर पर अपराह्न दो बजे अंतिम संस्कार की प्रार्थना शुरू हुई, जिसके बाद मणिकमंगलम के सेंट रॉकी चर्च में शव को दफनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जॉय के शव को भी उसके पैतृक स्थान ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि साबू का शव एक अन्य विमान से ले आया गया, जो रात आठ बजकर 40 मिनट पर सीआईएएल पर उतरा। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया, जो उसे उनके पैतृक स्थान ले गए। अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार की एजेंसी ‘नोरका रूट्स’ ने शवों को केरलम लाने की व्यवस्था की।
इससे पहले, मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने घोषणा की थी कि शवों को केरलम लाने का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)