अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट हराया:ट्राई सीरीज जीती, राशिद खान ने लगातार छठी वनडे पारी में 3+ विकेट लिए
अफगानिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। शुक्रवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 34.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इब्राहिम जादरान ने 96 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उन्होंने कप्तान रहमत शाह के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 35वें ओवर में चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। राशिद ने लगातार छठी वनडे पारी में 3+ विकेट लिए अफगानिस्तान की जीत में गेंदबाजों और फील्डर्स की अहम भूमिका रही। राशिद खान ने 41 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके साथ ही वे वनडे क्रिकेट में लगातार 6 पारियों में कम से कम 3 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। फजलहक फारूकी, मोहम्मद नबी और बिलाल समी ने भी 2-2 विकेट लिए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई को 1 विकेट मिला। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआती 6 विकेट निकालकर जिम्बाब्वे को दबाव में ला दिया था। सिकंदर रजा की फिफ्टी, 40 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। उनकी पारी में 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे। रजा वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में 40 साल या उससे अधिक उम्र में फिफ्टी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रजा जब क्रीज पर उतरे, तब जिम्बाब्वे ने शुरुआती 3 विकेट जल्दी गंवा दिए थे। तादिवनाशे मारुमानी को फारूकी ने बोल्ड किया। इसके बाद उमरजई ने अपनी ही गेंद पर ब्रायन बेनेट का कैच पकड़ा। अगले ओवर में एएम गजनफर ने तफदजवा त्सिगा का शॉर्ट स्क्वायर लेग पर एक हाथ से शानदार कैच लपका। 13वें ओवर में ब्रेंडन टेलर के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 4 विकेट पर 55 रन हो गया। टेलर को समी ने विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। रजा और बर्ल ने पारी संभाली, लेकिन राशिद ने पलट दिया मैच शुरुआती झटकों के बाद रजा और रयान बर्ल ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने सिंगल-डबल लेकर स्कोर आगे बढ़ाया। बर्ल ने 30 रन बनाए, लेकिन नबी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। डीप स्क्वायर लेग पर समी ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद नबी ने वेस्ले मधेवेरे को स्टंप आउट कराया। इस विकेट के साथ नबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। राशिद ने वापसी करते हुए ब्रैड इवांस और न्यूमैन न्यामहुरी को आउट किया। इसके बाद उन्होंने रजा को भी पवेलियन भेज दिया। रजा ने इसी ओवर में राशिद की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से 98 मीटर लंबा छक्का लगाया था, लेकिन अगली बार बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लॉन्ग-ऑफ पर कैच दे बैठे। राशिद चौथा विकेट लेने के करीब थे, लेकिन वेलिंगटन मसाकाद्जा और ब्लेसिंग मुजारबानी ने आखिरी विकेट के लिए 32 रन जोड़कर जिम्बाब्वे को 169 रन तक पहुंचाया। यह टीम की पारी की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। समी ने मसाकाद्जा को LBW आउट कर पारी समाप्त की। गुरबाज ने 31 गेंदों पर 36 रन बनाए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने आक्रामक शुरुआत की। जादरान ने ब्रैड इवांस के ओवर में कई चौके लगाए। इसके बाद गुरबाज ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने न्यामहुरी के ओवर में लगातार 2 चौके लगाए और मुजारबानी व इवांस की गेंदों पर छक्के जड़े। हालांकि, न्यामहुरी ने गुरबाज को 36 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। गुरबाज ने 31 गेंदों की पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके तुरंत बाद सिदीकुल्लाह अटल भी 6 रन बनाकर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए। अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 50 रन था। रहमत और जादरान ने दिलाई जीत इसके बाद रहमत शाह और जादरान ने पारी को संभाला। दोनों ने जोखिम लेने के बजाय सिंगल-डबल से रन जुटाए। दोनों के बीच लगातार 77 गेंदों तक कोई चौका नहीं लगा, लेकिन साझेदारी मजबूत बनी रही। 27वें ओवर में रहमत ने कवर ड्राइव पर चौका लगाया। इसके बाद जादरान ने भी रजा की गेंद पर बाउंड्री जड़ी। रहमत ने 63 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल था। जीत से 8 रन पहले रयान बर्ल ने शॉर्ट मिडविकेट पर उनका शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद जादरान और शाहिदी ने बाकी रन बनाकर अफगानिस्तान को 7 विकेट से जीत दिला दी। जादरान 70 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल था।
Slip Disc का मतलब Operation नहीं! Dr Harish Grover से जानिए Pain Management का सच | My Impact Story
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कमर दर्द, गर्दन में अकड़न, Slip Disc और घुटनों की परेशानी आम होती जा रही है. घंटों कुर्सी पर बैठना, लगातार स्क्रीन देखना और शारीरिक गतिविधियों की कमी हमारे शरीर पर किस तरह असर डालती है? क्या हर Slip Disc में ऑपरेशन जरूरी है? क्या Physiotherapy और सही Rehabilitation से दर्द से राहत मिल सकती है? और क्या Reverse Walking घुटनों और कमर के लिए फायदेमंद है? आजतक के खास पॉडकास्ट My Impact Story में सईद अंसारी के साथ मौजूद हैं डॉ. हरीश ग्रोवर, जिन्हें Spine Healer of India के नाम से जाना जाता है. इस बातचीत में जानिए Spine Care, Pain Management और Physiotherapy से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब. साथ ही समझिए कि सही Posture, बेहतर Lifestyle और समय पर मेडिकल सलाह से दर्द की परेशानी को कैसे संभाला जा सकता है. डॉ. हरीश ग्रोवर अपने अनुभव के जरिए बता रहे हैं कि दर्द को नजरअंदाज करना कितना नुकसानदेह हो सकता है, किन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और लंबे समय तक सक्रिय और स्वस्थ रहने के लिए किन आदतों में बदलाव जरूरी है. देखिए My Impact Story का यह खास एपिसोड और जानिए दर्द से राहत पाने, शरीर को बेहतर समझने और स्वस्थ जिंदगी की दिशा में आगे बढ़ने के तरीके. #MyImpactStory #SaeedAnsari #DrHarishGrover #SpineCare #BackPain #NeckPain #SlipDisc #PainManagement #Physiotherapy #ReverseWalking #SpineHealth #PainFreeIndia #AajTak #HealthPodcast #HealthyLifestyle Details of Dr. Harish Grover (Founder Of Painflame Clinic) Website: https://www.painflame.com/ Clinic Locations: https://www.painflame.com/clinic/ Phone No: 9870379001 Dr. Harish Grover’s Education & Qualification: Ph.D. (Spine) M.Chiro, CCE ( USA ) DO (Osteopathy) Certified Chiropractor Registered Osteopath Official Social Media Handles: www.instagram.com/painflameclinic/ www.facebook.com/chiropractorharishgrover/ www.instagram.com/drharishgroverchiropractor/ www.facebook.com/drharishgroverchiropractic Producer - Ankit Sound - Suraj Singh Video Editor - Kundan Kumar Camera - Shakeel Ahmad And Vishal Bhalla आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Aaj Tak









