Responsive Scrollable Menu

Germany के बोखुम में आग से जान गंवाने वाले Kerala के तीन युवाओं के पार्थिव शरीर पहुंचे

जर्मनी की एक आवासीय इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए केरलम के तीन लोगों के शव शुक्रवार को भारत लाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान एर्नाकुलम जिले के कलाडी निवासी सिविन जॉनी (26), इडुक्की जिले के कट्टप्पना निवासी नोवा साबू (25) और कोल्लम जिले के चेम्मक्कड निवासी अंजलि शीला जॉय (27) के रूप में हुई है।

खबरों के मुताबिक, तीनों की पिछले हफ्ते जर्मनी के बोखुम शहर में एक आवासीय इमारत में आग लगने की घटना में मौत हो गई थी। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) के अधिकारियों ने बताया कि जॉनी और जॉय के शव शुक्रवार तड़के हवाई अड्डे लाए गए। मृतकों के परिजन और जनप्रतिनिधियों ने शवों को प्राप्त किया, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से उनके पैतृक स्थानों पर ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जॉनी के शव को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अलुवा के एक अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे कलाडी के पास मणिकमंगलम स्थित जॉनी के घर ले जाया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि जॉनी के घर पर अपराह्न दो बजे अंतिम संस्कार की प्रार्थना शुरू हुई, जिसके बाद मणिकमंगलम के सेंट रॉकी चर्च में शव को दफनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जॉय के शव को भी उसके पैतृक स्थान ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि साबू का शव एक अन्य विमान से ले आया गया, जो रात आठ बजकर 40 मिनट पर सीआईएएल पर उतरा। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया, जो उसे उनके पैतृक स्थान ले गए। अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार की एजेंसी ‘नोरका रूट्स’ ने शवों को केरलम लाने की व्यवस्था की।

इससे पहले, मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने घोषणा की थी कि शवों को केरलम लाने का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

Continue reading on the app

रूस-यूक्रेन महाजंग के बीच राहत: मानवीय मिशन के लिए 27 अक्टूबर से थमेगा संघर्ष

रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर लंबे समय बाद सहमति बन गई है. बातचीत की प्रक्रिया से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यह संघर्ष विराम 27 अक्टूबर से प्रभावी होगा.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK in Rising Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट घमासान की तारीख तय, इस दिन होगा मुकाबला

Rising Asia Cup 2026 का शेड्यूल आ चुका है, जहां भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. इस टूर्नामेंट में आम तौर पर सभी देशों की ए टीमें हिस्सा लेती हैं. Sun, 25 Oct 2026 08:30:01 +0530

  Videos
See all

IND vs NZ 2nd T20I: Tilak Verma ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीना जीत, Team India की रोमांचक जीत!| N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T03:45:31+00:00

Weather Update: 25 अक्टूबर को तूफानी बारिश, 20 राज्यों में अलर्ट जारी! IMD Alert | Aaj ka Mausam #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T03:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers