Responsive Scrollable Menu

Gujarat में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अफसरों के तबादले

गुजरात सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 17 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इसके तहत मेहसाणा, आणंद और वाव-थराद जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जनजातीय विकास विभाग के सचिव आलोक कुमार पांडे को राहत आयुक्त और राजस्व विभाग के पदेन सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके साथ ही गौरांग एच. मकवाणा को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। मेहसाणा स्थित उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (यूजीवीसीएल) के प्रबंध निदेशक मकवाणा को अगले आदेश तक गांधीनगर स्थित इंडेक्स्ट-बी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी जीटी पंड्या का तबादला कर उन्हें गांधीनगर में सूचना निदेशक नियुक्त किया गया है।

मेहसाणा के जिलाधिकारी एसके प्रजापति को गांधीनगर स्थित ग्रामीण विकास आयुक्तालय में अतिरिक्त ग्रामीण विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वीके जादव को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, गृह विभाग में कानून एवं व्यवस्था के अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हर्षित पृथ्वीराज गोसावी को मेहसाणा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, आणंद के जिलाधिकारी प्रवीण चौधरी का तबादला कर उन्हें गांधीनगर में विशेष परियोजना (धोलेरा एसआईआर और मंडल-बेचराजी एसआईआर) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कुलदीप आर्य को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इसमें कहा गया है, “कच्छ-भुज के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) उत्सव गौतम आणंद के जिलाधिकारी के रूप में चौधरी की जगह लेंगे।

बनासकांठा-पालनपुर के डीडीओ एमजे दवे को नवगठित वाव-थराद जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जिससे कल्पेश कुमार शर्मा को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।” अधिसूचना में कहा गया है कि कच्छ-भुज के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) उत्सव गौतम आणंद के नये कलेक्टर होंगे। वहीं, बनासकांठा-पालनपुर के डीडीओ एमजे दवे को नवगठित वाव-थराद जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कल्पेश कुमार शर्मा को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान (एसपीआईपीए) के उप महानिदेशक सीसी कोटक को अहमदाबाद स्थित राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (एसआईआरडी) का विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, तापी के डीडीओ राम निवास बुगालिया का तबादला कर उन्हें बनासकांठा-पालनपुर का डीडीओ नियुक्त किया गया है। वहीं, वलसाड के डीडीओ अतिराग चापलोट को कच्छ-भुज का डीडीओ बनाया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, छोटा उदयपुर के डीडीओ सचिन कुमार का तबादला कर उन्हें गृह विभाग में कानून एवं व्यवस्था का उप सचिव नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर गोसावी का स्थान लेंगे। वहीं, महिसागर में ट्राइबल एरिया सब प्लान की परियोजना प्रशासक वंदना मीना का तबादला वलसाड के डीडीओ के पद पर किया गया है।

तापी जिले के सोंगढ में परियोजना प्रशासक के पद पर कार्यरत राजेश कुमार मौर्य को अमरेली का डीडीओ नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही केजे जडेजा को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। नवसारी जिले के वांसदा में परियोजना प्रशासक स्वप्निल महादेव सिसले तापी के डीडीओ का कार्यभार संभालेंगे।

अधिसूचना में कहा गया है कि छोटा उदयपुर में परियोजना प्रशासक के पद पर कार्यरत ओंकार राजेंद्र शिंदे को इसी जिले का डीडीओ नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, गुजरात गैस लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक बीएन पटेल का तबादला कर उन्हें गांधीनगर में गुजरात खेल प्राधिकरण का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट हराया:ट्राई सीरीज जीती, राशिद खान ने लगातार छठी वनडे पारी में 3+ विकेट लिए

अफगानिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। शुक्रवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 34.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इब्राहिम जादरान ने 96 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उन्होंने कप्तान रहमत शाह के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 35वें ओवर में चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। राशिद ने लगातार छठी वनडे पारी में 3+ विकेट लिए अफगानिस्तान की जीत में गेंदबाजों और फील्डर्स की अहम भूमिका रही। राशिद खान ने 41 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके साथ ही वे वनडे क्रिकेट में लगातार 6 पारियों में कम से कम 3 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। फजलहक फारूकी, मोहम्मद नबी और बिलाल समी ने भी 2-2 विकेट लिए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई को 1 विकेट मिला। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआती 6 विकेट निकालकर जिम्बाब्वे को दबाव में ला दिया था। सिकंदर रजा की फिफ्टी, 40 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। उनकी पारी में 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे। रजा वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में 40 साल या उससे अधिक उम्र में फिफ्टी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रजा जब क्रीज पर उतरे, तब जिम्बाब्वे ने शुरुआती 3 विकेट जल्दी गंवा दिए थे। तादिवनाशे मारुमानी को फारूकी ने बोल्ड किया। इसके बाद उमरजई ने अपनी ही गेंद पर ब्रायन बेनेट का कैच पकड़ा। अगले ओवर में एएम गजनफर ने तफदजवा त्सिगा का शॉर्ट स्क्वायर लेग पर एक हाथ से शानदार कैच लपका। 13वें ओवर में ब्रेंडन टेलर के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 4 विकेट पर 55 रन हो गया। टेलर को समी ने विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। रजा और बर्ल ने पारी संभाली, लेकिन राशिद ने पलट दिया मैच शुरुआती झटकों के बाद रजा और रयान बर्ल ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने सिंगल-डबल लेकर स्कोर आगे बढ़ाया। बर्ल ने 30 रन बनाए, लेकिन नबी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। डीप स्क्वायर लेग पर समी ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद नबी ने वेस्ले मधेवेरे को स्टंप आउट कराया। इस विकेट के साथ नबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। राशिद ने वापसी करते हुए ब्रैड इवांस और न्यूमैन न्यामहुरी को आउट किया। इसके बाद उन्होंने रजा को भी पवेलियन भेज दिया। रजा ने इसी ओवर में राशिद की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से 98 मीटर लंबा छक्का लगाया था, लेकिन अगली बार बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लॉन्ग-ऑफ पर कैच दे बैठे। राशिद चौथा विकेट लेने के करीब थे, लेकिन वेलिंगटन मसाकाद्जा और ब्लेसिंग मुजारबानी ने आखिरी विकेट के लिए 32 रन जोड़कर जिम्बाब्वे को 169 रन तक पहुंचाया। यह टीम की पारी की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। समी ने मसाकाद्जा को LBW आउट कर पारी समाप्त की। गुरबाज ने 31 गेंदों पर 36 रन बनाए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने आक्रामक शुरुआत की। जादरान ने ब्रैड इवांस के ओवर में कई चौके लगाए। इसके बाद गुरबाज ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने न्यामहुरी के ओवर में लगातार 2 चौके लगाए और मुजारबानी व इवांस की गेंदों पर छक्के जड़े। हालांकि, न्यामहुरी ने गुरबाज को 36 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। गुरबाज ने 31 गेंदों की पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके तुरंत बाद सिदीकुल्लाह अटल भी 6 रन बनाकर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए। अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 50 रन था। रहमत और जादरान ने दिलाई जीत इसके बाद रहमत शाह और जादरान ने पारी को संभाला। दोनों ने जोखिम लेने के बजाय सिंगल-डबल से रन जुटाए। दोनों के बीच लगातार 77 गेंदों तक कोई चौका नहीं लगा, लेकिन साझेदारी मजबूत बनी रही। 27वें ओवर में रहमत ने कवर ड्राइव पर चौका लगाया। इसके बाद जादरान ने भी रजा की गेंद पर बाउंड्री जड़ी। रहमत ने 63 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल था। जीत से 8 रन पहले रयान बर्ल ने शॉर्ट मिडविकेट पर उनका शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद जादरान और शाहिदी ने बाकी रन बनाकर अफगानिस्तान को 7 विकेट से जीत दिला दी। जादरान 70 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। Sat, 24 Oct 2026 01:13:43

  Videos
See all

AAJTAK 2 | फिर गिरा GOLD का रेट, इतने सस्ते हुए GOLD-SILVER? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T01:10:02+00:00

Hema Malini के गंगा नृत्य ने जीता दिल #HemaMalini #GangaDanceDrama #ClassicalDance #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T01:07:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers