अदाणी पावर तमिलनाडु के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाली 558 मेगावाट बिजली सप्लाई करेगी
अहमदाबाद, 24 फरवरी (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी निजी बिजली उत्पादक कंपनी अदाणी पावर ने मंगलवार को बताया कि उसकी सहायक कंपनी मोक्सी पावर जनरेशन लिमिटेड (एमपीजीएल) को तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन (टीएनपीडीसीएल) से 558 मेगावाट (नेट) बिजली की आपूर्ति के लिए पांच साल की अवधि का लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) मिला है।
यह बिजली आपूर्ति समझौता तमिलनाडु के उपभोक्ताओं को 558 मेगावाट अतिरिक्त भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली बिजली उपलब्ध कराएगा। इससे ग्रिड की स्थिरता बढ़ेगी और घरों, व्यवसायों तथा उद्योगों को बिना रुकावट बिजली मिल सकेगी।
मोक्सी पावर तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 1,200 मेगावाट (2x600 मेगावाट) क्षमता का बिजली संयंत्र संचालित करती है।
कंपनी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली बोली में 5.910 रुपए प्रति यूनिट की दर से सबसे कम बोली लगाकर यह ठेका हासिल किया। बिजली आपूर्ति 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। अदाणी पावर 18.15 गीगावाट उत्पादन क्षमता के साथ भारत की सबसे बड़ी निजी बिजली उत्पादक कंपनी है।
अब संयंत्र की दोनों इकाइयों के पास बिजली आपूर्ति समझौते (पीपीए) हैं, और अदाणी पावर की कुल परिचालन क्षमता का 95 प्रतिशत से अधिक हिस्सा मध्यम और दीर्घकालिक अनुबंधों के तहत सुरक्षित है।
कंपनी के एक बयान में कहा गया, इससे दीर्घकालिक राजस्व की स्पष्टता मिलती है और कंपनी को अल्पकालिक बाजार उतार-चढ़ाव के जोखिम से भी राहत मिलती है। आने वाले वर्षों में कंपनी अपने सभी चालू और निर्माणाधीन संयंत्रों के लिए लगभग 100 प्रतिशत पीपीए सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखती है।
प्रतिस्पर्धी दर पर बिजली सुनिश्चित होने से उपभोक्ताओं को आने वाले समय में सस्ती और भरोसेमंद ऊर्जा का लाभ मिलने की उम्मीद है।
अदाणी पावर के पास 18,110 मेगावाट की स्थापित थर्मल पावर क्षमता है, जो गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में स्थित 12 बिजली संयंत्रों में फैली हुई है। इसके अलावा गुजरात में 40 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र भी है।
अदाणी पावर ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में अपने निरंतर कर-पूर्व लाभ (पीबीटी) में 5.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इस तिमाही में कंपनी का पीबीटी 2,800 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 2,659 करोड़ रुपए था। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कम वित्तीय लागत और स्थिर परिचालन प्रदर्शन के कारण हुई है।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
T20 World Cup 2026: क्या बुमराह के साथ कप्तान सूर्या कर रहे नाइंसाफी? दिग्गज ने रोहित को याद कर बोली बड़ी बात
T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया इस समय मुसीबत में नजर आ रही है. सुपर-8 में अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों से हारने के बाद टीम इंडिया मुश्किलों में फंस गई है. अब उसके सेमीफाइनल में जगह बनाने की राह भी कठिन हो गई है. इस सबके बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है.
मोहम्मद कैफ ने बात करते हुए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और गौतम गंभीर की लीडरशिप पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के इस्तेमाल को लेकर टीम इंडिया की आलोचना की है और रोहित शर्मा के वक्त को याद करते हुए टीम इंडिया को बड़ी सलाह दी है.
मोहम्मद कैफ ने सूर्या पर उठाए सवाल
मोहम्मद कैफ ने कहा, 'हम मैच 7 से 15 ओवर के बीच हार गए. आपने बुमराह के दो ओवर पहले करा दिए और बाकी दो डेथ के लिए बचाकर रखे. रोहित शर्मा ने कभी बुमराह का ऐसा इस्तेमाल नहीं किया. बुमराह मिडिल ओवर में एक ओवर डालकर साझेदारी तोड़ते थे. इस टीम में बुमराह से बड़ा मैच विनर कोई नहीं है. उन्हें पावरप्ले में एक ओवर और फिर 11वें या 12वें ओवर में लाना चाहिए था'.
South Africa today showed they have a high class overall bowling attack, no bowler the opposition can go after. Can't say the same about India, they have at least two weak links. Two bowlers who batsmen can take liberties.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) February 22, 2026
कैफ ने दुबे को लेकर दिया बड़ा बयान
कैफ ने आगे बात करते हुए कहा, 'दुबे बल्लेबाज हैं, ऑलराउंडर नहीं. 10वें ओवर में कोई रक्षात्मक गेंदबाजी नहीं करता. उस समय आक्रमण करना चाहिए. हमें 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला ऑलराउंडर नहीं चाहिए. वह कभी-कभार विकेट ले सकता है, लेकिन रन भी खूब देगा. वेस्टइंडीज जैसी टीम के खिलाफ वह एक ओवर में चार छक्के भी खा सकता है'.
India has way too many left-handers in top order - this makes it easy for opponents to make tactical plans and pick off-spinners as ideal match-ups. Adding Sanju Samson to the mix could help.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) February 22, 2026
कैप ने इस खिलाड़ी को लेकर टीम को दी सलाह
मोहम्मद कैफ ने आगे कहा, 'हम टॉप आठ में छह बाएं हाथ के बल्लेबाज खिला रहे हैं. अगर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन चाहिए तो उसी हिसाब से टीम चुनें. संजू सैमसन को मौका दीजिए'. कैफ कई मौकों पर संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में खिलाने की मांग कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: टीम इंडिया कब खेलेगी अपना अगला मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















