IND vs AUS Women: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा दोहरा झटका, 2 खिलाड़ी सीरीज से बाहर
IND vs AUS Women: भारत के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को बड़ा झटका लगा। टीम की दो अहम खिलाड़ी एलिस पेरी और किम गार्थ चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गईं। दोनों खिलाड़ियों को हाल ही में खेले गए तीसरे टी20 के दौरान क्वाड स्ट्रेन हुआ था। यह मुकाबला भारत ने 17 रन से जीता था और इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी। सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया ने वनडे टीम में बदलाव की घोषणा की।
ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने दोनों खिलाड़ियों की जगह मेगन शट और लूसी हैमिल्टन को टीम में शामिल किया है। पहले वनडे में शूट को सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। यह मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने अभी दोनों खिलाड़ियों को पूरी तरह लंबे समय के लिए बाहर घोषित नहीं किया है।
टीम प्रबंधन का कहना है कि पर्थ में 6 मार्च से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले उनकी फिटनेस पर नजर रखी जाएगी। अगर रिकवरी अच्छी रहती है तो दोनों खिलाड़ी टेस्ट में वापसी कर सकती हैं।
टी20 सीरीज में किम गार्थ ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मैचों में 3 विकेट लिए, जिसमें कैनबरा में खेले गए दूसरे मुकाबले में दो विकेट शामिल थे। वहीं एलिस पेरी का बल्ला इस बार ज्यादा नहीं चला। उन्होंने पहले मैच में 20 रन बनाए, कैनबरा में 7 रन जोड़े और एडिलेड में सस्ते में आउट हो गईं।
इस बीच ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम एक नए दौर में भी प्रवेश करने जा रही है। टीम की कप्तानी अब सोफी मॉलिनोक्स संभालने वाली हैं। यह बदलाव ऐसे समय हो रहा है जब मौजूदा कप्तान एलिसा हीली अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल रही।
ऑस्ट्रेलिया चाहेगा कि हीली के दौर का अंत जीत के साथ हो। इसके लिए टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में कम से कम दो मुकाबले जीतने होंगे। भारत ने टी20 सीरीज जीतकर पहले ही बढ़त बना ली है, इसलिए वनडे मुकाबले काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया कैसी रणनीति अपनाता है और भारतीय टीम इस मौके का कितना फायदा उठा पाती है।
Video: ऐसे भी कोई आउट होता है? बैटर ने गेंद पर लगाया बल्ला और अंपायर ने दे दिया आउट, अब हो रहा बवाल
Deandra Dottin Obstructing The Field: महिला क्रिकेट में बीते रविवार को एक ऐसा वाकया हुआ जिसने मैच से ज्यादा नियमों की चर्चा छेड़ दी। वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिनअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे दुर्लभ तरीकों में से एक-'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' पर आउट दे दी गईं। यह घटना श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान ग्रेनेडा में देखने को मिली।
इस अनोखे तरीके से आउट होने वाली डॉटिन अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट की छठी खिलाड़ी बन गईं। वहीं पुरुष और महिला क्रिकेट मिलाकर यह 22वां मौका है जब किसी बल्लेबाज़ को इस नियम के तहत आउट दिया गया है।
मैच में वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू 30वां ओवर डाल रही थीं। ओवर की आखिरी गेंद लेग साइड पर गई, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया। डॉटिन ने स्वीप खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी।
गेंद विकेटकीपर कौशिनी नूतनगाना के पैड से टकराकर वापस डॉटिन की तरफ उछल गई। इसी दौरान डॉटिन ने बल्ले से गेंद को हल्का सा मारा और फिर अपने हाथ से पकड़ लिया। यह दृश्य थोड़ा अजीब था क्योंकि विकेटकीपर गेंद लेने के लिए आगे बढ़ रही थीं।
डॉटिन 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के तहत आउट दी गईं
श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने तुरंत अपील कर दी। अंपायरों ने मामले पर गौर किया और नियमों के आधार पर डॉटिन को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' करार देते हुए आउट दे दिया। डॉटिन उस समय 13 रन पर खेल रही थीं।
This was given out for obstructing the field during a match between Sri Lanka Women Vs West Indies Wonen. According to you is it out? Or Not Out? pic.twitter.com/u0ZE1raI7E
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) February 23, 2026
यह विकेट मैच के लिहाज से भी अहम साबित हुआ। वेस्टइंडीज की टीम 209 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, लेकिन पूरी टीम 48 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। मुकाबला श्रीलंका ने जीत लिया।
If the keeper had caught the ball, would it have been out?
— Purple Bayman ????️???? (@purplebayman) February 23, 2026
क्या है 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' नियम?
क्रिकेट के नियम भी इस मामले में बिल्कुल साफ हैं। क्रिकेट के कानून बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के मुताबिक बल्लेबाज़ गेंद को हाथ से नहीं मार सकता, खासकर तब जब वह हाथ बल्ला नहीं पकड़ रहा हो।
as per rule when the ball given wide its an dead ball but when dottin hit the ball with the bat then we can clunt it unlike the keeper is trying to catch the ball in a closing distance. So its a pair call
— Goldenspoon (@Lokeshyadav005) February 23, 2026
नियम कहता है कि अगर बल्लेबाज़ जानबूझकर गेंद को हाथ या शरीर से रोकता या वापस करता है, और फील्डिंग टीम इसकी अनुमति नहीं देती, तो उसे 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' दिया जा सकता है।
एमसीसी ने भी साफ किया कि जब तक गेंद खेल में है, वह फील्डिंग टीम की मानी जाती है। अगर बल्लेबाज़ खुद गेंद को छूकर लौटाने की कोशिश करता है तो इससे रन आउट जैसे मौके प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए नियम कड़ा रखा गया है। हालांकि कई बार ऐसी स्थिति में फील्डिंग टीम अपील नहीं करती, लेकिन अगर अपील हो जाए तो अंपायर के पास आउट देने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















.jpg)






