Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup 2026 के बीच श्रीलंका को आईसीसी ने दिया बड़ा तोहफा, रातों-रात बदला सेमीफाइनल मैचों का समीकरण

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. इस समय टूर्नामेंट में सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जहां से सेमीफाइनल में खेलने वाली चार टीमें मिलने वाली हैं. उससे पहले आप जानना चाहते होंगे कि सेमीफाइनल के मैच कहां पर होंगे. अगर आपको नहीं पता कि सेमीफाइनल-1 कहां होगा तो हम आपको आज इस बारे में बताने वाले हैं. 

सेमीफाइनल मैच का बदला पूरा गणित

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत में वर्ल्ड कप खेलना नहीं चाहती थी. ऐसे में उसके सारे मैच श्रीलंका में कराए गए और श्रीलंका को सह-मेजबानी नियुक्त किया गया. पाकिस्तान टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंची तो उसका सेमीफाइनल मैच श्रीलंका में कराया जाना था. ऐसे में सेमीफाइनल 1 का वेन्यू अभी तक तय नहीं किया गया था. 

सेमीफाइनल 2 जो 5 मार्च को खेला जाने वाला है. वो मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं सेमीफाइनल 1 जो 4 मार्च को खेला जाएगा, उसका वेन्यू अभी तक तय नहीं है, लेकिन अब इस पर बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिससे श्रीलंकाई क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे हैं.

कब और कहां पर खेला जाएगा सेमीफाइनल-1

आईसीसी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान अगर सेमीफाइनल में जगह बनाता है तो सेमीफाइनल-1 श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाता है तो सेमीफाइनल-1 कोलकाता में होगा. लेकिन कोलकाता में सेमीफाइनल तब होगा, जब श्रीलंका क्रिकेट टीम भी सेमीफाइनल से बाहर हो जाती है. 

श्रीलंका अगर सेमीफाइनल में जगह बनाती है तो वो सेमीफाइनल-1 में अपने घर यानी कि कोलंबो में खेलेंगी. लेकिन ये तब होगा जब उनका मुकाबला सेमीफाइनल में भारत नहीं हो. अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची और श्रीलंका और भारत के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया तो इस स्थिति में सेमीफाइनल-1 कोलंबो नहीं कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा.

भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका हुई बाहर तो कहां होंगे सेमीफाइनल मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान जगह नहीं बना पाए तो सुपर-8 के ग्रुप 1 में सबसे ऊपर रहने वाली टीम ग्रुप 2 की दूसरे नंबर की टीम से कोलकाता में खेलेगी. वहीं ग्रुप 2 की विजेता और ग्रुप 1 की दूसरे नंबर की टीम मुंबई में टकराएगी.

ये भी पढ़ें : PAK vs ENG: आज पाकिस्तान-इंग्लैंड की होगी टक्कर, सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाक को हर हाल में चाहिए जीत

Continue reading on the app

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंक लुढ़का, आईटी शेयरों पर दबाव

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी बाजार से मिले कमजोर संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला।

सेंसेक्स 242 अंक गिरकर 83,053 पर खुला और करीब 500 अंक गिरकर 82,725.30 के दिन के निचले स्तर पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद (25,713.00) से 71 अंक गिरकर 25,641.80 पर खुला।

खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 9.30 बजे) 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 557.14 अंकों यानी 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,737.52 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 154.20 (0.60 प्रतिशत) अंक गिरकर 25,558.80 पर था। इस दौरान निफ्टी के सभी इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड करते हुए नजर आए।

व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.72 प्रतिशत की गिरावट, तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.88 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, बीएसई मिडकैप 150 इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई और स्मॉलकैप 250 में 0.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सेक्टरवार बात करें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 3.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.54 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.48 प्रतिशत तो निफ्टी बैंक में 0.12 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें एचसीएल टेक, इटरनल, इंफोसिस, टीसीएस, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे, जबकि एसबीआई, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, टाटा स्टील और कोटक बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

बाजार के जानकारों के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में निफ्टी 50 ने 100 अंकों की बढ़त के साथ गैप-अप ओपनिंग की, जिससे बाजार में मजबूत तेजी का माहौल बना।

तकनीकी स्तर की बात करें तो निफ्टी में 25,850-25,900 का दायरा प्रमुख रेजिस्टेंस है, जबकि 25,550-25,600 का स्तर सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।

एक मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, दो सत्रों तक लगातार बिकवाली के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 23 फरवरी को वापसी करते हुए 3,843 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इसके साथ ही वे इस महीने के लिए भी नेट खरीदार बन गए हैं। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,292 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और बढ़ती उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को सतर्क और चयनात्मक रणनीति अपनानी चाहिए। बाजार में गिरावट के दौरान मजबूत बुनियादी स्थिति वाले शेयरों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। मौजूदा स्तरों पर आक्रामक खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है।

निफ्टी में 26,000 के स्तर के ऊपर मजबूती और टिकाऊ ब्रेकआउट के बाद ही नई खरीदारी का मजबूत अवसर बन सकता है। तब तक जोखिम प्रबंधन के साथ स्टॉक-स्पेसिफिक रणनीति अपनाना समझदारी होगी।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जिस देश जाकर बर्बाद हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज, अब आठ साल बाद वही का दौरा

SA vs AUS: क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने आगामी 2026/27 घरेलू सत्र के लिए पुरुष सीनियर टीम का कार्यक्रम जारी कर दिया है. प्रोटियाज मेंस टीम के लिए यह एक अहम साल है क्योंकि उन्हें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप टाइटल डिफेंड करना है. अपने व्यस्त घरेलू सीजन के दौरान साउथ अफ्रीका की टक्कर ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और इंग्लैंड से होनी है. Tue, 24 Feb 2026 12:37:26 +0530

  Videos
See all

Ranbir Singh: IDFC Bank पर करोड़ों की ठगी मामले में होगी CBI जांच #shorts #viral #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:15:04+00:00

Youth Congress President Arrested: Uday Bhanu को Delhi Police ने बताया 'मास्टरमाइंड' | AI Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:12:41+00:00

Congress Protest Updates Live : Youth Congress अध्यक्ष Uday Bhanu गिरफ्तार | AI Summit Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:13:08+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AI समिट में दिखी भारतीय सेना की ताकत #pmmodi #aisummit #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers