होली का त्योहार आते ही बाजार रंगों से भर जाते हैं। हर तरफ लाल, पीले, हरे और गुलाबी रंग नजर आते हैं। बच्चे हों या बड़े, सभी रंगों की खरीदारी में जुट जाते हैं। लेकिन इसी खुशी के बीच एक चिंता भी छिपी होती है, केमिकल वाले रंगों से होने वाला नुकसान। कई बार होली …
सर्दी-गर्मी या बारिश का मौसम हो, हर मौसम में चाय के साथ पकौड़े खाने का मजा ही कुछ अलग है। भारत में कई तरह के पकौड़े खाए जाते हैं। आलू, प्याज और पालक के पकौड़े तो हर घर में बनते हैं। उन्हीं में से एक है ठेचा के पकौड़े। यह एक मराठी रेसिपी है, लेकिन इसको हर राज्य में बनाया जाता है। लेकिन जब तक ठेचा के पकौड़े क्रिस्पी नहीं बनते हैं, तब तक इसको खाने का मजा नहीं आता है।
वहीं ठेचा पकौड़ा नॉर्मल पकौड़ों से थोड़ा अलग है। इसमें हरी मिर्च और लहसुन का देसी ठेचा मिलाया जाता है। जोकि स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में अगर आपको भी पकौड़ों में जबरदस्त क्रंच चाहिए, तो आज का आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ठेचा पकौड़ा बनाने के कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जो खाने के मजे को दोगुना कर देंगे।
बेसन का घोल
क्रिस्पी पकौड़े बनाने के लिए बेसन का घोल सही होना जरूरी है। ठेचा पकौड़े के लिए बेसन का घोल ऐसा बनाएं, जो टमाटर या फिर किसी चीज पर अच्छे से चिपक जाए। इस घोल को बनाते समय थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और फिर अच्छे से फेंट लें। बेसन का घोल न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला होना चाहिए।
हमेशा फ्रेश ही पीसें ठेचा
बता दें कि ठेचा का स्वाद ही इसको सबसे ज्यादा यूनिक बनाता है। लहसुन और हरी मिर्च को तुरंत पीसें। फ्रेश ठेचा न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पकौड़ों में एक अच्छा फ्लेवर भी लाता है। वहीं तीखापन भी आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकती हैं।
बैटर में एड करें थोड़ा सा क्रंच
अगर आप चाहते हैं कि हर बाइट में क्रंच हो, तो आपको बेसन का बैटर बनाने के दौरान थोड़ा सा चावल का आटा या एक या दो चम्मच कॉर्नफ्लोर मिलाएं। साथ ही एक चम्मच वेजिटेबल ऑयल जरूर डालें। इससे पकौड़े ज्यादा क्रंची और क्रिस्पी बनेंगे।
सही गर्म हो तेल
पकौड़ों को तलते समय तेल का टेंपरेचर का अहम रोल होता है। तेल न तो बहुत ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ज्यादा ठंडा। तेल को मीडियम फ्लेम पर गर्म करें और फिर इसमें पकौड़े डालें। इससे पकौड़े डालते ही यह तुरंत ऊपर आ जाते हैं और यह तेल भी नहीं सोखते हैं।
छोटा रखें पकौड़े का साइज
अगर ठेचा पकौड़े ज्यादा बड़े बना दिए जाएं, तो यह बाहर से ब्राउन हो जाते हैं, लेकिन अंदर से इनका टेक्सचर नहीं आ पाता है। ऐसे में पकौड़ों को हमेशा छोटे या फिर मीडियम साइज में फ्राई करें।
मीडियम फ्लेम रखें
पकौड़ों को तलते समय आपको थोड़ा समय देना होगा क्योंकि जल्दबाजी करने के पकौड़े बाहर से लाल और अंदर से कच्चे रह जाएंगे। इस तरह के पकौड़ों में क्रंच भी नहीं आएगा। वहीं तले हुए पकौड़ों को टिश्यू पेपर या फिर जालीदार छलनी में रखें। इससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाएगा और पकौड़े देर तक क्रिस्पी बने रहेंगे।
अगर आप भी ठेचा पकौड़े को क्रिस्पी बनाना चाहती हैं, तो आप यह तरीका अपना सकती हैं। अगर आप इस तरह से ठेचा पकौड़ा बनाते हैं, तो आपको हर बाइट में जबरदस्त क्रंच मिलेगा। वहीं चाय के साथ इसका मजा दोगुना हो जाएगा।
ICC Women’s T20 World Cup 2026 Schedule: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक टी20 विश्व कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया। पिछले महीने नेपाल में खेले गए क्वालीफायर के बाद अब 12 टीमों की लाइन-अप भी तय हो गई। जून-जुलाई में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के लिए बेहद अहम माना जा रहा।
इस बार मेजबान इंग्लैंड के साथ बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड ने क्वालीफायर के जरिए जगह बनाई। खास बात यह है कि यूरोप की तीन टीमें इस बार टूर्नामेंट में खेलती नजर आएंगी, जो महिला क्रिकेट के बढ़ते दायरे को दिखाता ।
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड मुकाबला खास ग्रुप स्टेज में एक बेहद दिलचस्प मुकाबला भी देखने को मिलेगा। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीमें 20 जून को लीड्स के मशहूर हेडिंग्ले मैदान पर आमने-सामने होंगी। पहली बार ऐसा होगा जब दोनों देश इंग्लैंड की धरती पर किसी मेंस या वुमेंस विश्व कप मुकाबले में भिड़ेंगे। इस मैच में स्कॉटलैंड की स्टार खिलाड़ी कैथरीन ब्राइस, सारा ब्राइस और अबताहा मकसूद पर सबकी नजरें रहेंगी।
आयरलैंड का पहला मैच स्कॉटलैंड से आयरलैंड अपने अभियान की शुरुआत 13 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में स्कॉटलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद 16 जून को टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला साउथैम्पटन में खेला जाएगा। उसी दिन मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच भी मैच होगा। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमों की टक्कर 14 जून को एजबेस्टन में होगी।
क्वालीफायर में एक भी मैच न हारने वाली बांग्लादेश की टीम ग्रुप-2 में दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। उसे 17 जून को ऑस्ट्रेलिया से कड़ी टक्कर मिलेगी और 25 जून को भारत के खिलाफ बड़ा मुकाबला खेलना होगा। दूसरी ओर नीदरलैंड पहली बार महिला टी20 विश्व कप खेल रहा। टीम में स्टेरे कैलिस जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगी। उनका मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों से होगा।
क्वालीफायर से आई चार टीमों के अलावा टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमें भी खेलेंगी। टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगा।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता का कहना है कि यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के विकास में एक और बड़ा कदम होगा। उनके मुताबिक पिछले वर्षों में महिला क्रिकेट में निवेश, प्रसारण और दर्शकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है और यह टूर्नामेंट उस रफ्तार को और आगे ले जाएगा। कुल मिलाकर इस बार का महिला टी20 विश्व कप नए मुकाबलों, नई टीमों और बड़े दर्शक वर्ग के साथ महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई देने की तैयारी में है।
ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप
ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स
ग्रुप 2: वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड