Responsive Scrollable Menu

मॉस्को में पुलिस वाहन के पास विस्फोट, एक अधिकारी की मौत व दो अन्य घायल

मॉस्को में पुलिस वाहन के पास विस्फोट, एक अधिकारी की मौत व दो अन्य घायल

Continue reading on the app

Air Ambulance Plane Crash | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, सभी सातों लोगों की मौत

झारखंड के चतरा जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक एयर एंबुलेंस सिमरिया थाना क्षेत्र के घने वनक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एयर एंबुलेंस ने शाम करीब 7:10 बजे रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क टूट गया और यह चतरा के सिमरिया के पास जंगलों में जा गिरा। विमान में दो पायलट, मेडिकल टीम और मरीज समेत कुल सात लोग सवार थे।

इसे भी पढ़ें: Microsoft का India में Mega Plan, 2 करोड़ लोगों को मिलेगी मुफ़्त AI Training

 

एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त 

चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी. ने यह जानकारी दी। कीर्तिश्री जी ने बताया, एयर एम्बुलेंस में सवार सभी सात लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। विमान रांची से दिल्ली जा रहा था। एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने बताया कि सभी सात लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं। उनकी पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: Super 8 में Team India की हार पर मंथन, खराब Strategy से लेकर Playing XI पर उठे गंभीर सवाल

 

इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि यह दुर्घटना रांची हवाई अड्डे से एयर एंबुलेंस के शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरने के बाद हुई। हवाई अड्डे के निदेशक कुमार ने बताया था, रांची से सात लोगों को लेकर जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना राज्य प्रशासन से प्राप्त हुई है।

दुर्घटना के संभावित कारण

फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर खराब मौसम या तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) की जांच के बाद ही हो पाएगी। 

नोट- यह खबर पीटीआई भाषा द्वारा प्रसारित की गयी है लेखक ने बस मामूली शाब्दिक और व्याकरण से संबंधित बदलाव किए हैं- 

Continue reading on the app

  Sports

तिलक वर्मा से कमजोर हैं डेविड मिलर और रोवमैन पॉवेल? T20 वर्ल्ड कप के बीच बड़ा बवाल

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ब्रॉडकास्टर के 'स्किल मीटर' पर जमकर बवाल देखने को मिल रहा है. 'स्किल मीटर' के मुताबिक, भारत के बल्लेबाज तिलक वर्मा पावर हिटिंग में डेविड मिलर और रोवमैन पॉवेल जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों से भी आगे हैं. Tue, 24 Feb 2026 14:01:25 +0530

  Videos
See all

Ranchi Air Ambulance Crash: एयर एंबुलेंस हादसे की आंखों देखी #shortsvideo #planecrash #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T08:39:45+00:00

Youth Congress President Udai Bhanu Arrested: उदय भानु की गिरफ्तारी पर क्या बोले Rahul Gandhi? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T08:38:54+00:00

Bihar Vidhansabha में जब CM Nitish Kumar को आया गुस्सा | #shortsvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T08:40:28+00:00

Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है पुलिस #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T08:38:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers