Air Ambulance Plane Crash | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, सभी सातों लोगों की मौत
झारखंड के चतरा जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक एयर एंबुलेंस सिमरिया थाना क्षेत्र के घने वनक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एयर एंबुलेंस ने शाम करीब 7:10 बजे रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क टूट गया और यह चतरा के सिमरिया के पास जंगलों में जा गिरा। विमान में दो पायलट, मेडिकल टीम और मरीज समेत कुल सात लोग सवार थे।
इसे भी पढ़ें: Microsoft का India में Mega Plan, 2 करोड़ लोगों को मिलेगी मुफ़्त AI Training
एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त
चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी. ने यह जानकारी दी। कीर्तिश्री जी ने बताया, एयर एम्बुलेंस में सवार सभी सात लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। विमान रांची से दिल्ली जा रहा था। एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने बताया कि सभी सात लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं। उनकी पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें: Super 8 में Team India की हार पर मंथन, खराब Strategy से लेकर Playing XI पर उठे गंभीर सवाल
इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि यह दुर्घटना रांची हवाई अड्डे से एयर एंबुलेंस के शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरने के बाद हुई। हवाई अड्डे के निदेशक कुमार ने बताया था, रांची से सात लोगों को लेकर जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना राज्य प्रशासन से प्राप्त हुई है।
दुर्घटना के संभावित कारण
फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर खराब मौसम या तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) की जांच के बाद ही हो पाएगी।
नोट- यह खबर पीटीआई भाषा द्वारा प्रसारित की गयी है लेखक ने बस मामूली शाब्दिक और व्याकरण से संबंधित बदलाव किए हैं-
Hair Care Tips: कांटें और डैंड्रफ वाले बालों से हैं परेशान, इस एक पत्ते के साथ लगा लें दही; रेशम जैसे हो जाएंगे मुलायम; जानें तरीका
Hair Care Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते पॉल्यूशन के कारण बालों का झड़ना, डैंड्रफ और रूखापन एक आम समस्या बन गई है। अगर आपके बाल भी बेजान होकर कांटों जैसे सख्त हो गए हैं, तो दही और नीम पत्ते का मिश्रण आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि इसे कैसा लगाना है और कब लगाना है?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Republic Bharat


















