Responsive Scrollable Menu

Meerut: मेरठ में कपड़ा कारोबारी के घर लगी भीषण आग, परिवार के 6 लोग जिंदा जले, मरने वालों में 6 माह के जुड़वां बच्चे भी, हर तरफ पसरा मातम

Meerut Fire news: यूपी के मेरठ में कपड़ा कारोबारी इकबाल अंसारी के घर में भीषण आग लगने से उनकी पुत्रवधू समेत पांच बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में छह महीने के जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

Continue reading on the app

आरएएस भर्ती-2024, इंटरव्यू का 7वां चरण 5 मार्च से:जूनियर केमिस्ट के अब 19 पदों पर होगी भर्ती; जानिए-RPSC की अन्य खबरें भी

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS-2024 के 7वें चरण के इंटरव्यू 5 मार्च से शुरू होंगे। जो 13 मार्च 2026 तक चलेंगे। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इन्टरव्यू के समय अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। इस भर्ती के इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर इंटरव्यू के समय दो प्रतियों में लाना होगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र यथासमय वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। आरएएस-2024 भर्ती - एक नजर जूनियर केमिस्ट के पदों में बढोतरी, अब 19 पदों पर होगी भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ रसायनज्ञ (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) भर्ती 2025 के अंतर्गत शुद्धि पत्र जारी किया गया है। इस भर्ती का विज्ञापन 2 अप्रैल 2025 को 13 पदों के लिए जारी किया गया था। इसके बाद नवंबर 2025 में पदों की संख्या बढ़ाकर 16 की गई थी, लेकिन अब संबंधित विभाग द्वारा पदों की संख्या में वृद्धि के फलस्वरूप पदों की संख्या 19 हो गई है। संशोधित वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र संख्या 19/2025-26 जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसका अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं। सहायक आचार्य भर्ती-इन्टरव्यू कार्यक्रम घोषित सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 अन्तर्गत सहायक आचार्य-केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स विषय के द्वितीय चरण के साक्षात्कार का आयोजन 5 से 13 मार्च 2026 तक किया जाएगा। 9 से 13 मार्च 2026 तक सहायक आचार्य-हिस्ट्री विषय के द्वितीय चरण के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इन सभी पदों के लिए साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हाने पूर्व में अपना विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है, वे विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों के साथ अनिवार्य रूप से लाएं। एईआई व जूनियर केमिस्ट भर्ती- मॉडल आंसर-की जारी राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक विद्युत निरीक्षक तथा जूनियर केमिस्ट परीक्षा-2025 की मॉडल आंसर की आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया गया था। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियाँ पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 25 से 27 फरवरी 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है। मॉडल प्रश्न-पत्र और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया फीस और पेमेंट की प्रोसेस यहां करें कॉन्टेक्ट

Continue reading on the app

  Sports

Gautam Gambhir का Axar Patel पर बड़ा बयान, बोले- हम आंकड़े नहीं, Impact Player देखते हैं

अक्षर पटेल ने नेट सत्र के दौरान लगभग 30 मिनट तक अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी को निखारा जिससे जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के करो या मरो के मैच की एकादश में उनकी संभावित वापसी का संकेत मिलता है। अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में वाशिंगटन सुंदर को अक्षर पर तरजीह दी गई थी। क्रिकेट के नजरिए से यह कोई गलत विचार नहीं था क्योंकि टीम प्रबंधन पावर प्ले में दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के दो आक्रामक बल्लेबाजों क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकेल्टन के खिलाफ वाशिंगटन की ऑफ स्पिन का इस्तेमाल करना चाहता था।

लेकिन भारत की यह रणनीति कामयाब नहीं हो पाई क्योंकि जसप्रीत बुमराह ने डिकॉक और रिकेल्टन को जल्दी आउट कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन रन की हार ने भारत के लिए बचे हुए दो सुपर आठ मैच को जीतना अनिवार्य बना दिया है और इसमें से पहला मैच बृहस्पतिवार को यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा। जिम्बाब्वे के भी शीर्ष क्रम में बाएं हाथ के दो बल्लेबाज सलामी बल्लेबाज ताडी मारुमानी और चौथे नंबर पर रेयान बर्ल हैं। तो क्या वाशिंगटन एकादश में अपनी जगह बरकरार रख पाएंगे या अक्षर की वापसी होगी।

रिंकू सिंह के उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में वाशिंगटन को हटाए बिना अक्षर को खिलाया जा सकता है। भारत में पास हालांकि कुलदीप यादव को भी टीम में शामिल करने का विकल्प है। अक्षर सुपर आठ और उसके बाद के मुकाबलों के लिए चुने जाने के दावेदार हैं क्योंकि वह स्टंप्स को निशाना बनाने की अपनी काबिलियत के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अब तक तीन मैच में 12.16 के औसत और 6.63 की इकोनॉमी से छह विकेट लिए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए चेपक की पिच लाल और काले रंग के मिश्रण वाली होने की उम्मीद है जिसमें काले रंग की मिट्टी अधिक होगी जो बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने की आजादी देगी। ऐसी स्थिति में अक्षर की अहमियत बढ़ जाती है।

यहां तक ​​कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी कहा था कि टीम का चयन पूरी तरह से आंकड़ों पर नहीं बल्कि खिलाड़ी की अहमियत पर आधारित होता है। उन्होंने कहा था, ‘‘हम औसत और आंकड़े नहीं देखते। हम देखते हैं कि उस स्थान पर कौन अधिक अच्छा कर सकता है। और अक्षर ने बहुत अच्छा किया है। लोग हमेशा इसके बारे में बात करते रहेंगे लेकिन मुझे लगता है कि हम भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ना चाहते हैं।

Wed, 25 Feb 2026 10:44:38 +0530

  Videos
See all

Pakistan Afghanistan War: पाक-अफगान सीमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग! | Pakistan Air Strike on Afghanistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T05:30:20+00:00

Indian Defence News: सुखोई-30 की गर्जना से कांपी दुश्मनों की रूह | Indian Air Force drill | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T05:30:10+00:00

Lucknow Murder: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, बेटे ने नीले ड्रम में पापा को पैक कर दिया | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T05:40:01+00:00

Shorts : मंदिर में नमाज पढ़ी फिर क्या हुआ? | Top News | Rudrapur | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T05:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers