रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार: डीजीसीए
नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने सोमवार को बताया कि रांची से दिल्ली आ रही एक एयर एम्बुलेंस, जिसमें सात लोग सवार थे, झारखंड के चतरा जिले की कसारिया पंचायत में क्रैश हो गई।
डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की सर्च-एंड-रेस्क्यू टीम मौके पर है और एएआईबी टीम को जांच के लिए भेजा जा रहा है। एविएशन रेगुलेटर ने एक बयान में कहा कि आगे की जानकारी शेयर की जाएगी।
डीजीसीए ने कहा, 23 फरवरी को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 एयरक्राफ्ट वीटी-एजेवी, जो रांची-दिल्ली सेक्टर पर मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) फ्लाइट ऑपरेट कर रहा था, झारखंड के चतरा जिले के कसारिया पंचायत में क्रैश हो गया। इसमें दो क्रू मेंबर समेत सात लोग सवार थे।
एयरक्राफ्ट ने शाम 7:11 बजे पर रांची से उड़ान भरी थी। कोलकाता से कॉन्टैक्ट होने के बाद, 7:34 पर, एयरक्राफ्ट का वाराणसी से लगभग 100 एनएम साउथ-ईस्ट में कोलकाता से कम्युनिकेशन और राडार कॉन्टैक्ट टूट गया। यह रांची से दिल्ली के लिए बीचक्राफ्ट किंग एयर (बीई9एल) की मेडिकल चार्टर फ्लाइट थी (जिसे दिल्ली की रेडबर्ड एयरवेज ऑपरेट करती थी)। इसने शाम 7.07 बजे उड़ान भरी और उत्तर-पश्चिमी झारखंड में पलामू के पास शाम 7.34 बजे इसका संपर्क टूट गया।
इसमें सवार सात लोगों में 1 मरीज, 1 डॉक्टर, 1 पैरामेडिक, 2 अटेंडेंट, 1 पायलट और 1 को-पायलट थे। बचाव अभियान जारी था क्योंकि अभी और जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली में लैंडिंग का अनुमानित समय रात 10 बजे था। शाम 7:34 बजे इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।
बताया जा रहा है कि विमान चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ गांव के समीप स्थित जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय लोगों ने जंगल की ओर तेज आवाज सुनने और धुएं का गुबार उठते देखने की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई।
रडार डेटा और विमान की अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घने जंगल और दुर्गम भू-भाग के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और आपदा प्रबंधन की टीमें संयुक्त रूप से अभियान में जुटी हैं। सूत्रों के अनुसार, ईडी सीएपी (इमरजेंसी डेटा सेंट्रलाइज्ड एक्शन प्लान) पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है और पल-पल की जानकारी एकत्र की जा रही है।
नागरिक उड्डयन विभाग और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।
--आईएएनएस
पीएसके
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
क्या होली से पहले आ गई गर्मी? दिन में चुभती धूप, रात में 'गुलाबी' ठंड; जानें 3 दिनों में क्या होगा हाल?
Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में अब गर्मी की आहट साफ सुनाई देने लगी है. फरवरी के आखिरी हफ्ते में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. माना जा रहा है कि होली तक कई राज्यों में तेज गर्मी पड़ सकती है. हालांकि, सुबह और रात में अभी भी हल्की गुलाबी सर्दी बनी हुई है.
उत्तर भारत में बढ़ रहा तापमान
उत्तर भारत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों बढ़ रहे हैं. दिन में धूप तेज हो रही है और लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिससे कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
दिल्ली-एनसीआर का हाल
Delhi और एनसीआर में सुबह से तेज धूप निकल रही है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. दिन में गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन सुबह और रात हल्की ठंड बनी हुई है. 25 फरवरी से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है. गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है.
यूपी-बिहार में कैसा मौसम?
उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ है. दिन में धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है. फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. हरियाणा और पंजाब में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
राजस्थान में बदला मौसम
राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए हैं और हल्की बारिश दर्ज की गई है. जयपुर, कोटा और उदयपुर समेत कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई. अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा.
पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है. कुल्लू-मनाली में हल्की बारिश हो रही है. वहीं Uttarakhand के बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया है. जम्मू और कश्मीर में 26 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है.
दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट
Tamil Nadu, Telangana, Kerala और दक्षिण कर्नाटक में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. 23 से 26 फरवरी के बीच Odisha, Chhattisgarh और Jharkhand में भी बारिश के आसार हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री-मानसूनी गतिविधियों का संकेत हो सकता है.
कहां पड़ेगी तेज गर्मी?
हिमालयी राज्यों को छोड़ दें तो देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य भारत और दक्षिण भारत में गर्मी का असर दिखने लगा है. आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में अभी से गर्मी के तेवर, मार्च आने से पहले मौसम ने ली करवट, जानें IMD अपडेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















