Responsive Scrollable Menu

क्या होली से पहले आ गई गर्मी? दिन में चुभती धूप, रात में 'गुलाबी' ठंड; जानें 3 दिनों में क्या होगा हाल?

Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में अब गर्मी की आहट साफ सुनाई देने लगी है. फरवरी के आखिरी हफ्ते में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. माना जा रहा है कि होली तक कई राज्यों में तेज गर्मी पड़ सकती है. हालांकि, सुबह और रात में अभी भी हल्की गुलाबी सर्दी बनी हुई है.

उत्तर भारत में बढ़ रहा तापमान

उत्तर भारत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों बढ़ रहे हैं. दिन में धूप तेज हो रही है और लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिससे कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

दिल्ली-एनसीआर का हाल

Delhi और एनसीआर में सुबह से तेज धूप निकल रही है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. दिन में गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन सुबह और रात हल्की ठंड बनी हुई है. 25 फरवरी से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है. गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है.

यूपी-बिहार में कैसा मौसम?

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ है. दिन में धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है. फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. हरियाणा और पंजाब में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

राजस्थान में बदला मौसम

राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए हैं और हल्की बारिश दर्ज की गई है. जयपुर, कोटा और उदयपुर समेत कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई. अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा.

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है. कुल्लू-मनाली में हल्की बारिश हो रही है. वहीं Uttarakhand के बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया है. जम्मू और कश्मीर में 26 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है.

दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट

Tamil Nadu, Telangana, Kerala और दक्षिण कर्नाटक में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. 23 से 26 फरवरी के बीच Odisha, Chhattisgarh और Jharkhand में भी बारिश के आसार हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री-मानसूनी गतिविधियों का संकेत हो सकता है.

कहां पड़ेगी तेज गर्मी?

हिमालयी राज्यों को छोड़ दें तो देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य भारत और दक्षिण भारत में गर्मी का असर दिखने लगा है. आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में अभी से गर्मी के तेवर, मार्च आने से पहले मौसम ने ली करवट, जानें IMD अपडेट

Continue reading on the app

पाक‍िस्‍तान में सुप्रीम कोर्ट के बाहर इमरान खान के समर्थन में प्रदर्शन, परिवार और डॉक्‍टर से मुलाकात की मांग

इस्लामाबाद, 23 फरवरी (आईएएनएस)। पाक‍िस्‍तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में व‍िपक्ष के सदस्‍यों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के बाहर जमकर प्रदर्शन क‍िया। व‍िपक्ष ने मांग उठाई क‍ि इमरान खान के ख‍िलाफ सभी मामलों की तुरंत सुनवाई कराई जाए। साथ ही उनके परि‍वार के सदस्‍यों को जेल म‍िलने की इजाजत दी जाए।

विरोध प्रदर्शन में सीनेट विपक्षी नेता आलमा रजा नसीर अब्बास और पीटीआई के महासचिव सलमान अकरम राजा शामिल थे। चीफ व्हिप आमिर डोगर, नेशनल असेंबली के सदस्य (एमएनए) अली मोहम्मद खान और शाहिद खटक, प्रांतीय विधानसभा के सदस्य (एमपीए) शफिउल्लाह जां और मुहम्मद हुसैन सहित अन्य नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को अगस्त 2023 से जेल में बंद किया गया है। वे रावलपिंडी की अडियाला जेल में £190 मिलियन के भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं और हाल ही में एक अन्य मामले में राज्य उपहारों से संबंधित आरोपों में भी दोषी ठहराए गए थे।

पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में इमरान खान के परिवार और पार्टी ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है, क्योंकि जनवरी में उनकी आंख की बीमारी राइट सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (सीआरवीओ) सामने आई थी।

विपक्षी गठबंधन तहरीक-ए-तहफुज-ए-आइन-ए-पाकिस्तान (टीटीपीए) की एक्‍स पोस्‍ट के अनुसार, विरोधियों ने मांग की कि इमरान खान का व्यक्तिगत डॉक्टरों के माध्यम से पूर्ण चिकित्सीय परीक्षण कराया जाए। उन्होंने सरकार से कदम उठाने का आग्रह किया, जिसमें इमरान खान के परिवार और डॉक्टरों को उनसे मिलने की अनुमति देना भी शामिल है।

टीटीपीए एक्‍स पर प्रोटेस्ट का वीडियो शेयर करते हुए कहा, सुप्रीम कोर्ट के बाहर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि इमरान खान के खिलाफ सभी मामलों की सुनवाई तुरंत निर्धारित की जाए, परिवार से मिलने की अनुमति दी जाए और उनके व्यक्तिगत डॉक्टरों के माध्यम से पूर्ण चिकित्सीय जांच कराई जाए। इस प्रदर्शन में सीनेट में विपक्षी नेता आलमा नसीर अब्बास, सलमान अकरम राजा, आमिर डोगर और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

रिपोर्टरों से बात करते हुए सलमान अकरम राजा ने कहा कि पीटीआई किसी भी सरकारी रिपोर्ट पर भरोसा नहीं करती। संभवतः इसका जिक्र उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (पीआईएमएस) की रिपोर्ट के संदर्भ में किया। उन्होंने कहा, “सिर्फ पीटीआई संस्थापक की आंख ही नहीं, उनके पूरे शरीर को जांच की जरूरत है।”

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, अली मुहम्मद खान ने मांग की कि पीटीआई के संस्थापक को अस्पताल ले जाया जाए। उन्होंने कहा कि लीडर की आंख से ही देश अपना भविष्य देखता है। उन्होंने इमरान खान को उनके पर्सनल डॉक्टरों और परिवार की मांग के मुताबिक इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाने की मांग की।

शाहिद खट्टक ने कहा कि इमरान खान के इलाज को अहंकार का मुद्दा बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को भी पॉलिटिकल केस में जेल में रखा गया है। उन्होंने कहा कि वह और पीटीआई के दूसरे लीडर फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और उन्हें इस मामले के बारे में याद दिलाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट में जमा की गई एक मेडिकल रिपोर्ट में, इमरान खान ने दावा किया है कि उनकी दाहिनी आंख में सिर्फ 15 प्रत‍िशत रोशनी बची है। पीटीआई के वकील सलमान सफदर ने अदियाला जेल दौरे के बारे में सुप्रीम कोर्ट में सात पेज की रिपोर्ट जमा की। र‍िपोर्ट में कहा गया क‍ि “याचिकाकर्ता (इमरान) के अनुसार, उन्हें एक रक्त क्लॉट का पता चला था, जिसने गंभीर क्षति पहुंचाई और दिए गए इलाज के बावजूद उनकी दाईं आंख में केवल 15 प्रतिशत रोशनी बची है।”

--आईएएनएस

अर्प‍ित याज्ञन‍िक/एमएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान का बेड़ागर्क करने की तैयारी में इंग्लैंड, मुकाबले से पहले भरी जीत की हुंकार

Liam Dawson Statement: इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में मिले-जुले प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम बहुत अच्छी स्थिति में है. इंग्लैंड को ग्रुप स्टेज में काफी मेहनत करनी पड़ी थी. नेपाल और स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत के लिए टीम को आखिर तक लड़ना पड़ा, जबकि वेस्टइंडीज ने उसे 30 रन से हरा दिया था. Tue, 24 Feb 2026 00:14:44 +0530

  Videos
See all

'अविमुक्तेश्वरानंद ने ठीक कार्य नहीं किया' #upnews #shorts #news #latestnews #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T19:17:11+00:00

LILAVATI HOSPITAL के बाहर देखे गए SOHAIL Khan #aajtak #news #ytshorts #mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T19:13:52+00:00

Who was El Mencho, drug lord and Mexico's most wanted man? #Mexico #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T19:00:45+00:00

यौन शोषण मामले में Swami Avimukteshwaranand पर FIR दर्ज, अब क्या एक्शन लेगी Police? समझिए। Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T19:00:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers