Kodak का 65-इंच Mini LED 4K TV इंडिया में हुआ लॉन्च, मिलता है 108W का स्पीकर सिस्टम
Kodak ने इंडिया में अपनी पहली मिनी LED TV लॉन्च कर दी है. ये टीवी 65 इंच का बड़ा स्क्रीन लेकर आया है, जिसमें 108W स्पीकर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही आपको Google TV सपोर्ट भी मिलेगा और गेमिंग के शौकीनों के लिए भी इसमें खास फीचर्स मौजूद हैं.
The post Kodak का 65-इंच Mini LED 4K TV इंडिया में हुआ लॉन्च, मिलता है 108W का स्पीकर सिस्टम appeared first on Prabhat Khabar.
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल सकती है भारत की प्लेइंग-11, इन 2 खिलाड़ियों की छुट्टी तय
IND vs ZIM: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया को रविवार को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. उस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया और पूरी टीम 111 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. इसके बाद से क्रिकेट के गलियारों में इसी मैच की चर्चा हो रही है और संभव है कि अगले मैच की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिलेंगे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको 2 बदलाव के बारे में बताते हैं, जो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अगले मैच में कर सकते हैं.
संजू सैमसन की हो सकती है वापसी
जिम्बाब्वे के साथ खेले जाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है. जी हां, लगातार संघर्ष कर रहे अभिषेक शर्मा को अंतिम ग्यारह से बाहर किया जा सकता है. अभिषेक के लिए ये टूर्नामेंट अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. 4 मैचों में से 3 में तो अभिषेक डक पर आउट हुए थे और फिर चौथे मैच में उन्होंने 12 गेंद पर 15 रन बनाए. ऐसे में अब बेंच पर बैठे संजू सैमसन को ईशान किशन के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है.
South Africa win by 76 runs in Ahmedabad. #TeamIndia set their sights on a turnaround in the next game.
— BCCI (@BCCI) February 22, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/ZE8J4fF18z#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/xBIBwjEEmF
अक्षर पटेल को मिल सकता है मौका
साउथ अफ्रीका के साथ सुपर-8 में खेले गए मुकाबले में टॉस पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि अक्षर पटेल के लिए बुरा लग रहा है. उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर के साथ जाने का फैसला किया था. मगर, वॉशी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर अक्षर पटेल की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है.
अक्षर न केवल अपने स्पेल से जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को परेशान करेंगे बल्कि बल्ले से भी वह टीम के लिए अहम रन बना सकते हैं, जो उन्होंने पहले भी किया है. इसलिए अब टीम मैनेजमेंट अगले मैच में भारत की प्लेइंग-11 में ये 2 बड़े बदलाव कर सकता है.
ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग-11
भारत : संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
ये भी पढ़ें: Team India का उपकप्तान ही प्लेइंग 11 से बाहर, परफॉर्म करने के बाद भी नहीं मिली जगह, आखिर क्या है गंभीर-सूर्या की सोच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)





