Responsive Scrollable Menu

Viral Video: ‘बुला ले पुलिस, मेरे पास सबूत हैं’…लड़की ने बीच सड़क बॉयफ्रेंड को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़

Gurugram Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती सरेआम अपने कथित बॉयफ्रेंड को थप्पड़ मारती दिख रही है. आसपास मौजूद लोग इस घटना को रिकॉर्ड कर रहे हैं और पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Continue reading on the app

रॉब जेटन बने नीदरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री, किंग ने दिलाई शपथ

एम्स्टर्डम, 23 फरवरी (आईएएनएस)। नीदरलैंड को अपना नया प्रधानमंत्री मिल गया है। 38 साल के रॉब जेटन को देश के राजा ने पीएम पद की शपथ दिलाई। जेटन तीन दलों के गठबंधन से बनी अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

नीदरलैंड्स ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (एनओएस) के अनुसार चार साल में तीसरी बार, नए डच कैबिनेट ने शपथ ली। किंग विलेम-अलेक्जेंडर ने जेटन कैबिनेट को शपथ दिलाई। इसके बाद, अल्पमत कैबिनेट के सदस्य अपने मंत्रालयों में गए और अपना जिम्मा संभाला। परंपरानुसार पुरुष सदस्य राजा के सामने मॉर्निंग कोट पहनकर पहुंचे, और फिर शपथ ग्रहण समारोह के बाद ड्रेस बदल ली।

शपथ ग्रहण समारोह द हेग के ह्यूस टेन बॉश पैलेस में हुआ। इसके तुरंत बाद, नए कैबिनेट ने महल की सीढ़ियों पर राजा के साथ फोटो खिंचवाई।

तीनों गठबंधन पार्टियों के पास 150 सीटों वाले सदन में सिर्फ 66 सीटें हैं। इस वजह से उन्हें कोई भी कानून पास करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी और लगभग हर बिल को पास कराने के लिए विपक्षी सांसदों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

बता दें, नीदरलैंड की तीनों सियासी दलों के नेताओं ने चुनावी नतीजों के तीन महीने बाद जनवरी 2026 में एक नए गठबंधन डील पर सहमति जताई थी, जिससे नीदरलैंड्स में चुनावों के लगभग तीन महीने बाद एक अनोखी अल्पमत सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ था, जिसमें मध्यमार्गी डी66 पार्टी को जीत मिली थी।

रॉब जेटन लिबरल-प्रोग्रेसिव, यूरोप समर्थक डी66 पार्टी का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने रूढ़िवादी क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स और राइट-विंग वीवीडी के साथ मिलकर एक ऐसी सरकार बनाई जिसके पास 150 सीटों वाले निचले सदन में सिर्फ 66 सीटें हैं।

नए गठबंधन ने इस्लाम विरोधी गीर्ट वाइल्डर्स के नेतृत्व वाली दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी (पीवीवी) के सामने चुनौती पेश की थी। डी66 ने अक्टूबर के कड़े चुनाव में बहुत कम अंतर से हराया था। दोनों पार्टियों ने 26 सीटें जीती थीं, हालांकि पीवीवी के सात सांसदों ने बाद में पार्टी छोड़ दी थी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारत के ये 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्होंने रचाई दो-दो शादियां, एक तो 66 की उम्र में बने दुल्हा!

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में सोफी शाइन के साथ दूसरी शादी रचाई है. इससे पहले उन्होंने आयशा मुखर्जी से शादी की थी. सिर्फ शिखर धवन ही नहीं, भारतीय क्रिकेट के कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो-दो बार विवाह किया है. ऐसे में आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट के बारे में. Mon, 23 Feb 2026 17:36:47 +0530

  Videos
See all

Shankaracharya Avimukteshwaranand के सम्मान में फलाहारी बाबा ने PM को लिखा पत्र, CBI जांच की मांग #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T12:15:07+00:00

योगी है तो मुमकिन है l Yogi Adityanath l Akhilesh Yadav l Uttar Pradesh | Global Investors Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T12:11:14+00:00

Breaking News: Florida में Trump के Mar-a-Lago में घुसपैठ की कोशिश, युवक मौके पर ही ढेर | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T12:10:38+00:00

AAJTAK 2 LIVE | MEXICO: सबसे बड़ा ड्रग्स माफिया एल मेंचो मारा गया, मेक्सको में छिड़ गया गृह युद्ध!| #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T12:11:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers