भारत के लिए करो या मरो जैसे मुकाबले, तुरंत करें रणनीति में बदलाव, Super 8 में अफ्रीका से हार के बाद खिलाड़ियों का एनालिसिस
ICC Men's T20 World Cup के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 76 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. इस हार के बाद बल्लेबाजी क्रम, फील्डिंग और टीम संयोजन पर सवाल उठने लगे हैं. क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य कुमार का कहना है कि सबसे पहले बैटिंग ऑर्डर में सुधार जरूरी है, क्योंकि लगातार विकेट गिरने से दबाव बढ़ा. साथ ही फील्डिंग में आसान कैच छूटना टीम के लिए महंगा साबित हुआ. टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए भारत को रणनीति में तुरंत बदलाव करना होगा.
Video: लखपति बना देगा ये आम! ₹1 लाख किलो है भाव, छत पर उगाएं 'लाल सोना'
Miyazaki Mango Farming Tips: मिथिलांचल की धरती, जो अपने मखानों और रसीले आमों के लिए विश्वविख्यात है. अब एक बेशकीमती जापानी मेहमान की मेजबानी के लिए तैयार है. दुनिया के सबसे महंगे आमों में शुमार मियांजाकी (Miyazaki) की चर्चा इन दिनों दरभंगा के बागवानों के बीच जोरों पर है. विशेषज्ञ मोहम्मद इकराम अंसारी के अनुसार जापानी नस्ल का यह आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹2 लाख से ₹28 लाख प्रति किलो तक बिक चुका है. जबकि भारत में इसकी कीमत पिछले साल ₹1 लाख प्रति किलो रही. खास बात यह है कि कभी ₹10,000 में मिलने वाला इसका पौधा अब बाजार में मांग बढ़ने के कारण ₹1,000 से ₹2,500 के बीच आसानी से उपलब्ध है. गार्डनिंग के शौकीनों के लिए अच्छी खबर यह है कि मियांजाकी को बड़े गमलों या घर के बगीचे में साल के किसी भी महीने लगाया जा सकता है. यह पौधा रोपण के महज 1 से 2 साल के भीतर फल देना शुरू कर देता है. स्वाद के साथ-साथ यह औषधीय गुणों से भी भरपूर है, जो कई बीमारियों में रामबाण माना जाता है. किसानों के लिए यह लाल सोना भविष्य में बंपर मुनाफे की गारंटी बन सकता है. बशर्ते इसकी खेती विशेषज्ञ की देखरेख में की जाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















