Responsive Scrollable Menu

Acharya Balkrishna Health Tips: बार-बार आ रही है खट्टी डकार? आचार्य बालकृष्ण से जानिए इन घरेलू उपायों से कैसे करें ठीक

Acharya Balkrishna Health Tips: आज के दौर में गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं. खट्टी डकारें आना, सीने में जलन और भारीपन जैसे लक्षण अक्सर परेशान करते हैं. कई लोग तुरंत दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद के योग गुरू आचार्य बालकृष्ण ने सोशल मीडिया पर इसका सरल समाधान बताया गया है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में. 

आचार्य बालकृष्ण ने बताया असरदार उपाय

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, खट्टी डकारें आने पर एक आसान घरेलू नुस्खा बहुत लाभकारी हो सकता है. इसके लिए भुने हुए जीरे का चूर्ण लें. इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं. अब इस मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें. यह उपाय पाचन अग्नि को संतुलित करता है. पेट में बनी गैस को कम करता है. साथ ही एसिडिटी से भी राहत देता है.

 

कितनी बार करना चाहिए सेवन? 

इस नुस्खे का सेवन दिन में तीन बार किया जा सकता है. सुबह, दोपहर और रात के भोजन के बाद इसका सेवन लाभकारी माना जाता है. नियमित रूप से इसे अपनाने से पेट हल्का महसूस होता है. डकारों की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है.

क्यों फायदेमंद है यह आयुर्वेदिक नुस्खा

जीरा पाचन को मजबूत करता है. यह गैस और अपच को दूर करने में सहायक है. वहीं सेंधा नमक पेट के लिए हल्का होता है. यह पाचन रसों के संतुलन में मदद करता है. दोनों मिलकर पेट की जलन और खटास को कम करते हैं.

किन बातों का रखें ध्यान? 

इस उपाय के साथ खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है. बहुत अधिक तला-भुना और मसालेदार भोजन न करें. समय पर भोजन करें. खूब पानी पिएं. रात को हल्का खाना लें. इससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करेगा. यदि खट्टी डकारों की समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. घरेलू नुस्खे सामान्य समस्या में सहायक होते हैं. गंभीर परेशानी में जांच जरूरी होती है.

यह भी पढ़ें: Acharya Balkrishna Health Tips: कान की बीमारी में फायदेमंद है मूली, आचार्य बालकृष्ण ने बताया कैसे करें इसका सेवन

Continue reading on the app

संशोधित भारतनेट से आंध्र प्रदेश के गांवों में मजबूत होगा टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर: ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। संशोधित भारतनेट एक 16.9 अरब डॉलर (करीब 1.39 लाख करोड़ रुपए) की सार्वजनिक वित्तपोषित योजना है, जिसका उद्देश्य आंध्र प्रदेश सहित देश के हर गांव तक ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) और ब्रॉडबैंड पहुंचाना है। यह बात सोमवार को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही।

डिजिटल भारत निधि (डीबीएन), दूरसंचार विभाग और आंध्र प्रदेश सरकार के बीच राज्य में संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (एबीपी) के तेज क्रियान्वयन के लिए एक सहयोग ज्ञापन (एमओसी) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

सिंधिया ने कहा, हम मूल रूप से देश के हर नागरिक तक तकनीक का लोकतंत्रीकरण कर रहे हैं। हमारी पीढ़ी में तकनीक ने व्यक्तिगत प्रतिभा, महत्वाकांक्षा और सपनों को वैश्विक मंच तक पहुंचने की क्षमता दी है।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने कहा कि यह समझौता राज्य-नेतृत्व वाले मॉडल के तहत तेज और टिकाऊ क्रियान्वयन के लिए एक संरचित ढांचा प्रदान करता है, जिसमें वित्तीय सहायता के साथ जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह साझेदारी अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी मजबूत करेगी, 4जी सेवाओं का विस्तार करेगी और ग्रामीण नागरिकों को सस्ती और भरोसेमंद डिजिटल सेवाओं का लाभ दिलाएगी।

यह समझौता डीबीएन और राज्य सरकार के बीच संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तेज विस्तार के लिए व्यापक सहयोग का ढांचा तैयार करता है।

राज्य सरकार ने कार्यक्रम के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू), बुनियादी ढांचे तक पहुंच और आवश्यक समन्वय में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

मंत्रालय के अनुसार, परियोजना के लिए अधिकांश वित्तपोषण डीबीएन द्वारा किया जाएगा, जबकि राज्य सरकार भी आपसी सहमति के अनुसार योगदान देगी।

इस कार्यक्रम के तहत तैयार नेटवर्क का उपयोग राज्य सरकार सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को अधिकतम करने के लिए करेगी।

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में इस योजना के कार्यान्वयन के लिए 2,432 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है।

इससे सरकार की सहायता से पांच लाख से अधिक ग्रामीण घरों को फाइबर कनेक्शन मिलने की उम्मीद है। साथ ही डिजिटल गवर्नेंस को मजबूती मिलेगी, नागरिक सेवाओं की डिलीवरी बेहतर होगी और ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल भुगतान, ई-गवर्नेंस और टेलीमेडिसिन को बढ़ावा मिलेगा।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया होगी सुपर-8 से ही बाहर? वेस्टइंडीज का रन रेट ना हुआ, किसी बॉलर की इकॉनमी हुई

Points Table, T20 World Cup 2026: टीम इंडिया पर सुपर-8 से ही बाहर होने का खतरा बरकरार है. जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद हाल और बुरा है. कैसी है टीम इंडिया के आगे की राह आइए जानते हैं. Mon, 23 Feb 2026 23:51:16 +0530

  Videos
See all

सहारनपुर अस्पताल का CCTV आया सामने | #upnews #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T20:00:24+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक | Afghanistan PAK News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T20:37:37+00:00

Bangladesh Army Reshuffle: तारिक रहमान के पीएम बनते ही बांग्लादेशी सेना पर किया बड़ा ऐलान! | Tarique #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T20:00:50+00:00

Putin has already started World War Three, Zelensky says. #Ukraine #Russia #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T20:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers