चंडीगढ़ में मर्डर, मंदिर के बाहर ऑटो में बैठे लोगों पर फायरिंग, एक युवक की मौत
होर्मुज में 7 तेल टैंकरों पर हमला, ईरान ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप, ट्रंप बोले- तेल की कीमतें बढ़ाने की साजिश
Hormuz Tension: होर्मुज में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. ईरान ने दावा किया है कि यहां 7 तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि अमेरिका ने इसे तेल की कीमतें बढ़ाने की कोशिश बताया है. दोनों देशों के बीच बढ़ते टकराव ने दुनिया की तेल सप्लाई और अमेरिकी राजनीति, दोनों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. सवाल है कि क्या होर्मुज की जंग अब और खतरनाक मोड़ लेने वाली है?
ईरान ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में सात तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचा है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक, चार जहाजों को निशाना बनाया गया, जबकि तीन अन्य जहाज समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगों (माइंस) से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.
IRGC ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि चार तेल टैंकरों पर हमले के बाद रात में उनमें आग लग गई. बाकी तीन जहाज माइंस से टकराने के कारण खराब हो गए. यह भी स्पष्ट नहीं है कि इन घटनाओं में कोई हताहत हुआ है या नहीं. रिपोर्ट में जहाजों के झंडों और उनकी पहचान से जुड़ी जानकारी भी नहीं दी गई है.
IRGC ने दी चेतावनी
ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसकी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य के दूसरे हिस्सों में जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए आगे आती है, तो मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए जा सकते हैं. IRGC ने अपनी वेबसाइट सेपा न्यूज पर जारी बयान में कहा कि अमेरिकी सेना को पता होना चाहिए कि अगर यह सिलसिला जारी रहा, तो लड़ाई पूरे क्षेत्र में उसके सैन्य ठिकानों तक फैल जाएगी. उसने इसे गंभीर चेतावनी बताया.
होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका-ईरान में टकराव
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में से एक है. युद्ध शुरू होने से पहले दुनिया की कुल तेल आपूर्ति का करीब पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता था. ईरान इस समुद्री रास्ते पर अपना नियंत्रण होने का दावा करता है. उसका कहना है कि वह उन जहाजों को निशाना बना रहा है, जो उसकी अनुमति के बिना यहां से गुजरने की कोशिश करते हैं. दूसरी ओर, अमेरिकी सेना भी बड़ी संख्या में जहाजों को इस रास्ते से सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही है. इसके जवाब में ईरान ने हमले तेज कर दिए हैं.
ट्रंप ने खारिज किए आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के दावों को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि वह अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले तेल की कीमतें बढ़ाने के लिए संकट पैदा कर रहा है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले तेल की कीमतें बढ़ाने की हर संभव कोशिश कर रहा है. वह फर्जी हमले, माइंस और दूसरी गतिविधियों का सहारा ले रहा है, जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य से अब युद्ध शुरू होने से पहले के मुकाबले भी ज्यादा तेल गुजर रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











