Responsive Scrollable Menu

मैक्सिको में ड्रग माफिया 'El Mencho' की मौत के बाद बवाल: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायजरी, नागरिकों को घरों में रहने की सलाह

Mexico Violence: मैक्सिको के सबसे बड़े ड्रग कार्टेल 'जालिस्को न्यू जनरेशन' (CJNG) के सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ 'एल मेंचो' की मौत के बाद पूरे देश में हिंसा भड़क उठी है। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मैक्सिको स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों को घरों के अंदर रहने और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी है।

भारतीय दूतावास की भारतीयों को चेतावनी
मैक्सिको में बिगड़ते सुरक्षा हालातों के बीच भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर भारतीयों के लिए चेतावनी जारी की है। दूतावास ने विशेष रूप से जालिस्को (पुएर्टो वालार्टा, चपाला और गुआडालाजारा), तामाउलिपास (रेनोसा और अन्य क्षेत्र), मिचोआकन, गुएरेरो और नुएवो लियोन राज्यों में रहने वाले भारतीयों को अगले आदेश तक घरों के अंदर (Shelter in place) रहने का निर्देश दिया है। दूतावास ने कहा है कि इन क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियां और सड़कों पर नाकेबंदी की घटनाएं हो रही हैं, इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है।

कौन था 'एल मेंचो' और कैसे हुई मौत?
नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ 'एल मेंचो' मैक्सिको के सबसे क्रूर और शक्तिशाली आपराधिक संगठन 'जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल' (CJNG) का मुखिया था। अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एजेंसी (DEA) ने उसे दुनिया के सबसे खतरनाक अपराधियों में से एक माना था। रविवार को मैक्सिको की सेना ने जालिस्को राज्य के तापाल्पा में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सेना और कार्टेल के सदस्यों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। इस ऑपरेशन में एल मेंचो और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

सड़कों पर आगजनी और हिंसा के वीडियो वायरल
अपने नेता की मौत की खबर मिलते ही कार्टेल के सदस्यों ने मैक्सिको के कई शहरों में तांडव शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हथियारबंद लोग सड़कों पर गाड़ियों और पेट्रोल पंपों में आग लगा रहे हैं। कुछ वीडियो में कार्टेल के सदस्यों को गुआडालाजारा एयरपोर्ट पर कब्जा करने की कोशिश करते हुए भी देखा गया है। सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बावजूद कई राज्यों में रुक-रुक कर संघर्ष और सड़कों पर नाकेबंदी जारी है।

राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने की शांति की अपील
मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने पुष्टि की है कि सैन्य ऑपरेशन के जवाब में कुछ इलाकों में हिंसक प्रतिक्रियाएं और नाकेबंदी हुई है। राष्ट्रपति ने कहा कि सुरक्षा कैबिनेट हर स्थिति पर नजर रखे हुए है और सभी राज्यों की सरकारों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने सुरक्षा बलों के साहस की सराहना करते हुए नागरिकों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी है।

Continue reading on the app

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में लौंग करेगी मदद, बस जान लें ये शानदार टिप्स

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। लौंग एक ऐसा मसाला है, जिसके उपयोग से खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। लौंग का इस्तेमाल सर्दियों में ज्यादा किया जाता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और ये सर्दी और खांसी में आराम भी देती है।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित-विराट से भी आगे निकले हैरी ब्रूक! टी20 विश्व कप में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

harry brook 1st captain score century in T20 WC: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार खेल दिखाते हुए 100 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली. ब्रूक ने 50 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही ब्रूक ने टी20 विश्व कप में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. Tue, 24 Feb 2026 23:55:20 +0530

  Videos
See all

पाकिस्तान बॉर्डर पर सेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू एक्शन देख हिला दुश्मन? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T18:30:08+00:00

लापरवाह सिस्टम कब तक लेता रहेगा मासूमों की जान ? । R Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T18:25:01+00:00

कभी अच्छे वक्त पर घमंड मत करना । Aaj Ka Sutara | Chanakya। R Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T18:30:10+00:00

गुजरात में चला बुलडोजर, अवैध कब्जे को किया जमींदोज। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T18:20:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers