सलमान खान को छोटी बच्ची के साथ देख पसीजा फैंस का दिल, वीडियो देख बोले-'वो अच्छा पिता बनेंगे...'
Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. भाईजान को लाइमलाइट में रहने के लिए किसी फिल्म की जरूरत नहीं है, बल्कि वो अपने अंदाज, सोशल मीडिया पोस्ट और बेबाक बयानों के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं. अब हाल ही में एक्टर का एक एक छोटी बच्ची के साथ वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
छोटी बच्ची से प्यार से मिले सलमान
दरअसल, हाल ही में सलमान खान को आईफा 2027 (IIFA 2027) के प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखा गया था. जब एक्टर इवेंट में पहुंचे और भारी सुरक्षा के बीच अपनी कार से उतरे तो एक छोटी सी बच्ची सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूदउनके करीब पहुंच गई. ऐसे में भाईजान बड़े ही प्यार से उससे मिले और गले लगाया. फिर बच्ची ने उन्हें अपना पोस्टर दिखाया और सलमान ने भी उसे बड़े प्यार और स्नेह से देखा. फिर उन्होंने पोस्टर में ओटोग्राॉफ दिया.
सलमान पर प्यार लुटा रहे फैंस
अब जैसे ही सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'इंशानियत हो तो सलमान जैसी, बच्चे से कितमा प्यार करते हैं.' दूसरे ने लिखा- 'वो अच्छा पिता बनेंगे.' वहीं तीसरे शख्स ने कमेंट किया- 'बच्चों के लिए सलमान भाई कुछ भी कर सकते हैं. वहीं, एक ने तो ये तक कह दिया कि 'सलमान खान का सोने का दिल है.'
खबर अपडेट की जा रही
खुल गई किस्मत! दूसरा टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया का ये धाकड़ बल्लेबाज हुआ चोटिल
IND vs NZ : भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की लगता है अब किस्मत खुलने वाली है. वो टीम इंडिया की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में खेल सकते हैं. उनको अब लंबे समय के बाद टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल सकता है. क्योंकि टीम इंडिया का एक धाकड़ बल्लेबाज चोटिल हो गया है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 मैच में मौका मिल सकता है. गौतम गंभीर की कोचिंग में अक्सर उनको बाहर बैठना पड़ जाता है.
वैभव सूर्यवंसी को दूसरे टी20 मैच में मिलेगा मौका
दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम के 28 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए हैं. ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 अक्टूबर (शनिवार) को दूसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में ईशान किशन का खेलना अभी तक निश्चित नहीं है. इस मुकाबले से अगर ईशान बाहर होते हैं, तो वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड में वो ही एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं.
ईशान किशन होंगे दूसरे टी20 मैच से बाहर
ईशान किशन टीम इंडिया के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं. पहले टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वो मैदान पर नीचे बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. अब सामने आ रही खबरों के मुताबिक वो चोटिल हैं और दूसरे मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में एकमात्र प्रोपर बल्लेबाज बचे हैं, जो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं. तो आइडियली उनको ईशान किशन की जगह पर नंबर-3 के लिए खिलाना चाहिए. वो ओपनिंग भी कर सकते हैं और संजू नंबर 3 खेल सकते हैं. ऐसा एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में भी हुआ है.
????BIG BLOW FOR TEAM INDIA'S ????
— MANU (@IMManu_14) October 23, 2026
- Ishan kishan is doubtful for the 2nd T20I against New Zealand due to Groin injury. (Ankan Kar)
- Vaibhav Sooryavanshi is most likely to be play in 2nd T20i replaced Ishan kishan at Christchurch. (Rohit Juglan) pic.twitter.com/l6vDpfWvGB
टाइम्स नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रोइन इंजरी के कारण ईशान किशन का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में खेलना संदिग्ध है. वहीं रेव स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी के क्राइस्टचर्च में दूसरे T20i में ईशान किशन की जगह खेलने की सबसे ज्यादा संभावना है. अगर वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में खेलते हैं. तो उनके फैंस को काफी मजा आने वाला है. न्यूजीलैंड की परिस्थितियां उनको बहुत ज्यादा मदद करने वाली है,जहां वो खुलकर बल्लेबाजी कर सकते हैं.
कब होगा भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टी20 मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में टक्कर 24 अक्टूबर यानी शनिवार को होगी. इस मैच की शुरुआत 12:30 बजे बिलकुल पहले मुकाबले की तरह होगी. वहीं इस मैच का टॉस 12 बजे होने वाला है, जहां श्रेयस अय्यर और मिचेल सेंटनर मौजूद होंगे.
— BCCI (@BCCI) October 21, 2026
दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.
टीम इंडिया का टी20 स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.
ये भी पढ़ें : 114 गेंदों में डबल सेंचुरी! हैरी ब्रूक ने वनडे में तोड़ा शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्टोक्स को भी पछाड़ा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










