Responsive Scrollable Menu

नेचुरल तरीके से बढ़ाएं गर्भधारण की संभावना, आज ही शुरू करें ये आहार

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। आज की आधुनिक जीवनशैली में समय की कमी और भागदौड़ ने लोगों को शारीरिक रूप से निष्क्रिय बना दिया है। लोग हमेशा जल्दी और हड़बड़ी में रहते हैं, जिससे जंक फूड का सेवन काफी बढ़ गया है।

यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि पुरानी बीमारियां भी पैदा करती है। खासकर ऐसी जीवनशैली महिलाओं के लिए बेहद हानिकारक है। स्त्रियों को इससे प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में समस्या आ सकती है। प्रेगनेंसी में कठिनाई के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन उनमें से एक प्रमुख खानपान है।

महिलाओं में नेचुरल तरीके से गर्भधारण की संभावना बढ़ाने में भोजन का बहुत बड़ा रोल होता है। स्त्रियों में प्राकृतिक रूप से प्रेगनेंसी की अधिकांश संभावना हो इसके लिए उनका स्वस्थ होना बहुत जरूरी है और स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ और पौष्टिक भोजन का सेवन अनिवार्य है। नेचुरल तरीके से गर्भधारण करने के लिए क्या खाना चाहिए?

नेचुरल तरीके से गर्भधारण की संभावना बढ़ाने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में पौष्टिक भोजनों को शामिल करना चाहिए, जिनमें इम्यूनिटी को बूस्ट करने और हॉर्मोंस को संतुलित रखने की क्षमता हो।

इसके लिए उन्हें हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, ब्रोकोली), अवाकाडो, अंडे, मछली, ड्राई फ्रूट्स, बेरिज (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी), अंजीर, लहसन, मेथी के दाने, अनार, शकरकंद, मशरूम, साबुत अनाज, फलियां (दाल, बीन्स), ड्राई फ्रूट्स, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज और फुल-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स (दही, दूध), आदि का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

ये खाद्य पदार्थ महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, फोलेट, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ओव्यूलेशन में सुधार, हार्मोन को बैलेंस और स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।

वहीं, नेचुरल तरीके से गर्भधारण की संभावना को बढ़ाने के लिए महिलाएं ट्रांस फैट, उत्तेजक पदार्थ (शराब, तंबाकू, कॉफी, सिगरेट) और मानसिक तनाव से बचें। इसी के साथ वजन को सामान्य बनाए रखने की कोशिश करें और योग या व्यायाम को डेली रूटीन में शामिल करें।

--आईएएनएस

दीपा मिश्रा/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज का दावा, सरकार ने अब तक लाखों गरीबों को बेघर कर दिया

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ‘दिल्ली बेहाल जनसंवाद’ कैंपेन के तहत रविवार को चिराग दिल्ली में बड़ी सभा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में चार इंजन वाली सरकार है फिर भी दिल्लीवाले बेहाल हैं. दिल्ली सरकार को एक साल बीत गए, लेकिन न महिलाओं को 2500 रुपए मिले और ना ही बस मार्शलों को पक्की नौकरी मिली. दिल्ली सरकार ने सिर्फ प्रदूषण कम करने, नकली यमुना बनाने और 370 मोहल्ला क्लीनिकों का नाम आरोग्य मंदिर करने का फर्जीवाड़ा किया. 

बेहाल दिल्ली की जनता की आवाज उठाएगी

इन्होंने मोहल्ला क्लीनिकों को बंद कर हजारों युवाओं को बेरोजगार कर दिया और अब 6 हजार बस कंडक्टरों को निकाल रहे हैं. एक मार्च को आम आदमी पार्टी जंतर मंतर पर विशाल जनसभा कर बेहाल दिल्ली की जनता की आवाज उठाएगी. चिराग दिल्ली में ‘दिल्ली बेहाल जन संवाद’ के दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये लोग चुनाव के समय ही गरीबों के बीच आते हैं. ‘आप’ सरकार ने बड़ी मुश्किल से गांवों के लिए जो सुविधाएं बनवाई थीं. गांवों व कस्बों में यह सोचकर डिस्पेंसरी बनवाई गई ताकि गरीबों और बुजुर्गों को आसानी से इलाज मिल सके.

 

सौरभ भारद्वाज

 

मोहल्ला क्लीनिकों को बंद कर रही है सरकार

सौरभ भारद्वाज ने शेख सराय में पानी टंकी के नीचे बनाए गए मोहल्ला क्लीनिक में सबसे ज्यादा गांव की महिलाएं इलाज के लिए आती थीं. महिलाएं पैसे व समय की कमी के कारण डॉक्टर के पास नहीं जा पातीं हैं. ऐसे में मोहल्ला क्लीनिक में डायबिटीज, थायरॉइड और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों के फ्री टेस्ट और फ्री दवाइयां मिलने से उन्हें बहुत सुविधा हुई थी. अब सरकार एक- एक कर मोहल्ला क्लीनिकों को बंद कर रही है. सीएम ने 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने का झूठा दावा कर रही हैं. 

महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आएंगे

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पिछले 8-9 सालों से ‘‘आप’’ सरकार दिल्ली के 360 गांवों के लिए शाहपुर जट गांव में एक शाहपुर जट फेस्टिवल करवाती थी. इसमें गांव के बुजुर्ग भी फैशन शो करते थे. लेकिन अब यह फेस्टिवल बंद करवा दिया गया.  सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को गारंटी दी गई थी कि चुनाव जीतते ही मार्च से हर महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आएंगे. लेकिन किसी भी महिला को 2500 रुपए नहीं मिले. 

 

Continue reading on the app

  Sports

जिसके लिए उप कप्तान को बाहर बिठाया, उसी ने किया बेड़ा गर्क, 11 रन बनाने में छूटे पसीने

Washington Sundar replaced Axar Patel: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर बुरी तहर से फेल हो गए. पहले गेंदबाजी में सुंदर ने सिर्फ 2 ओवर किए और उसके जब बल्लेबाजी की बारी आई तो वह 11 गेंद में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. सुंदर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल की जगह खेलने का मौका मिला था. Sun, 22 Feb 2026 22:47:45 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Foreign Tour : UP में निवेश के लिए..CM योगी का विदेश दौरा | Japan | Singapur | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T17:03:51+00:00

Nasimuddin Siddiqui से सुनिए श्लोक और पुराण की बातें, UP Politics में आया नया मोड़ | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T17:01:06+00:00

INDIA Vs South Africa Match LIVE: IND VS SA | Surya Kumar Yadav | Aiden Markramo | Stump Mic |T20 WC #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T17:10:45+00:00

Today's Breaking News LIVE: US Iran Conflict | Trump | Khamenei | AI Summit Controversy | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T17:02:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers