Responsive Scrollable Menu

लुधियाना में NRI महिला का 'चंडी' रूप, बदमाशों ने कार पर फेंके अंडे, तो तलवार लेकर निकल पड़ी बाहर

पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाला लेकिन गर्व से भर देने वाला मामला सामने आया है. यहां ऑस्ट्रेलिया से भारत आई एक NRI महिला ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया.

पीछा किया और कार पर फेंके अंडे

हरजिंद कौर अपनी चाची और सास के साथ कार से रिश्तेदार के घर जा रही थीं. तभी उन्होंने महसूस किया कि एक मोटरसाइकिल उनका लगातार पीछा कर रही है. हरजिंद ने बताया कि उन्होंने बाइक को रास्ता भी दिया, लेकिन वे नहीं निकले और पीछे ही चलते रहे. अचानक, बदमाशों ने कार की विंडस्क्रीन पर अंडे फेंके. अक्सर लुटेरे ऐसा इसलिए करते हैं ताकि ड्राइवर वाइपर चलाए और अंडा फैलने से सामने दिखना बंद हो जाए और गाड़ी रोकनी पड़े.

जब तलवार लेकर बाहर निकलीं हरजिंद

कार के अंदर उनकी सास और चाची घबरा गईं और चिल्लाने लगीं कि बाहर मत निकलो. लेकिन हरजिंद ने हार मानने के बजाय लड़ने का फैसला किया. वह कार में रखी **तलवार लेकर बाहर निकल आईं. वीडियो में दिख रहा है कि हरजिंद सड़क के बीचों-बीच खड़ी होकर तलवार लहरा रही हैं और बदमाशों को ललकार रही हैं.  एक अकेली महिला को हाथ में तलवार लिए अपनी ओर बढ़ते देख बदमाशों के पसीने छूट गए और वे तुरंत वहां से भाग खड़े हुए.

सोशल मीडिया पर तारीफ और पुलिस का एक्शन

यह पूरी घटना हरजिंद की चाची ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली थी. वीडियो वायरल होते ही लोग हरजिंद की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. खुद हरजिंद ने बड़े गर्व से कहा, "उन्होंने गलत टारगेट चुन लिया था. लुधियाना पुलिस ने भी इस मामले में फुर्ती दिखाई है. पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया है. केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है.

Continue reading on the app

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में तेज बारिश की चेतावनी; तापमान में गिरावट के आसार

Delhi-NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के भीतर तेज बारिश की संभावना जताई है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अचानक मौसम बदल सकता है. इससे दिन में बढ़ी गर्मी कम हो सकती है और ठंडक फिर लौट सकती है. बीते सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार बदलता रहा. कभी हल्की बारिश से ठंडक महसूस हुई तो कभी तेज धूप ने दिन में गर्मी बढ़ा दी. पिछले 24 घंटों के दौरान हवाओं की रफ्तार 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई. हवाओं की दिशा में बदलाव भी बड़े मौसम परिवर्तन का संकेत दे रहा है.

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और आंधी की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह सक्रिय होगा, कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है. 23 और 24 फरवरी को खासकर हरियाणा से सटे एनसीआर क्षेत्रों में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. कुछ जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने की भी आशंका है.

पिछले कुछ दिनों में दिन के समय गर्मी का असर बढ़ गया था. लोग बिना स्वेटर और जैकेट के बाहर निकलने लगे थे. बाजारों में हल्के कपड़ों की बिक्री बढ़ गई थी. लेकिन अब मौसम विभाग की चेतावनी के बाद एक बार फिर ठंडक बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

सावधानी बरतने की सलाह

विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. अनावश्यक यात्रा से बचें, बारिश के दौरान खुले स्थानों पर खड़े न रहें और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें. अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं. तेज बारिश के साथ दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह बदल सकता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लग्जरी क्रूज पब्लिक के लिए होने वाला है खास, यहां जानें कैसी होंगी सुविधाएं

Continue reading on the app

  Sports

सुपर-8 में हार के बाद सूर्यकुमार यादव की बहानेबाजी तो देखिए, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा ठीकरा, जानें क्या कहा

Suryakumar Yadav statement We could have batted better: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में 76 रनों से मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम मैच में बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे. मैच में भारतीय टीम 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन बनाकर सिमट गई. Sun, 22 Feb 2026 23:39:16 +0530

  Videos
See all

आशिक नहीं हैवान निकला शख्स ! | Gurugram Horror | Live-In | Tripura Girl Torcher | Delhi NCR | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:01:34+00:00

माह-ए-रमजान.. मुनीर बना शैतान !| Shorts | Pakistan Airstrike on Afghanistan | Munir | TTP | Pak Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:13:51+00:00

Swami Avimukteshwaranand FIR: शंकराचार्य पर FIR, अब आर-पार! | Hindi News | CM Yogi | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:10:00+00:00

Maithili Thakur On RJD News: मैथिली ठाकुर का आरजेडी पर चौतरफा हमला ! #shorts #ytshorts #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:03:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers