Responsive Scrollable Menu

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में तेज बारिश की चेतावनी; तापमान में गिरावट के आसार

Delhi-NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के भीतर तेज बारिश की संभावना जताई है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अचानक मौसम बदल सकता है. इससे दिन में बढ़ी गर्मी कम हो सकती है और ठंडक फिर लौट सकती है. बीते सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार बदलता रहा. कभी हल्की बारिश से ठंडक महसूस हुई तो कभी तेज धूप ने दिन में गर्मी बढ़ा दी. पिछले 24 घंटों के दौरान हवाओं की रफ्तार 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई. हवाओं की दिशा में बदलाव भी बड़े मौसम परिवर्तन का संकेत दे रहा है.

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और आंधी की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह सक्रिय होगा, कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है. 23 और 24 फरवरी को खासकर हरियाणा से सटे एनसीआर क्षेत्रों में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. कुछ जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने की भी आशंका है.

पिछले कुछ दिनों में दिन के समय गर्मी का असर बढ़ गया था. लोग बिना स्वेटर और जैकेट के बाहर निकलने लगे थे. बाजारों में हल्के कपड़ों की बिक्री बढ़ गई थी. लेकिन अब मौसम विभाग की चेतावनी के बाद एक बार फिर ठंडक बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

सावधानी बरतने की सलाह

विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. अनावश्यक यात्रा से बचें, बारिश के दौरान खुले स्थानों पर खड़े न रहें और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें. अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं. तेज बारिश के साथ दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह बदल सकता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लग्जरी क्रूज पब्लिक के लिए होने वाला है खास, यहां जानें कैसी होंगी सुविधाएं

Continue reading on the app

आईएईए महानिदेशक ग्रॉसी ने ईरानी विदेश मंत्री से फोन पर की बात

तेहरान, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने रविवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात की। ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार शाम हुई बातचीत की जानकारी रविवार को दी।

मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने ईरान और अमेरिका के बीच इनडायरेक्ट बातचीत से जुड़े नए डेवलपमेंट पर चर्चा की।

अराघची ने ईरान की रचनात्मक भागीदारी पर जोर दिया और कहा कि ईरान शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अपने वैध अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए कूटनीति का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप है।

ग्रॉसी ने जेनेवा वार्ता को सकारात्मक बताया और आईएईए की ओर से वार्ता ढांचे के विकास में सहयोग करने की तत्परता जताई। दोनों ने रचनात्मक सहभागिता और संवाद के महत्व पर बल दिया ताकि एक स्थायी समझौते तक पहुंचा जा सके।

एक हफ्ते में ये दोनों की दूसरी टेलीफोन वार्ता है। बुधवार को भी दोनों ने जेनेवा वार्ता के परिणामों और वार्ता तंत्र पर चर्चा की थी। ईरान की ओर से कहा गया कि अगला कदम एक ड्राफ्ट प्रस्ताव को अंतिम रूप देना है, जो अमेरिकी प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ को सौंपा जाएगा, और संभवतः एक सप्ताह में गंभीर वार्ता शुरू हो सकती है। मेहर न्यूज के अनुसार दोनों के बीच क्षेत्रीय विकासों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ, जिसमें ईरान ने निष्पक्ष समझौते की आवश्यकता पर जोर दिया।

16 फरवरी को भी अराघची ने जिनेवा में अमेरिका से दूसरे दौर की अप्रत्यक्ष बातचीत से पहले ग्रॉसी से मुलाकात की थी। ईरान ने अमेरिका के साथ होने वाली परमाणु वार्ता के दूसरे दौर से ठीक पहले कूटनीतिक नजरिए से महत्वपूर्ण चर्चा की थी। ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों से अहम मुलाकात की थी। यह बैठक संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत से पहले रणनीतिक तैयारी और अपने रुख को स्पष्ट करने के उद्देश्य से की गई है। इस कदम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चाओं और अटकलों को जन्म दिया।

बैठक के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैं एक सही और बराबर डील करने के लिए असली आइडिया के साथ जिनेवा में हूं। ईरान बैन में राहत के बदले समझौते के लिए तैयार है।

बता दें कि ओमान, अमेरिका और ईरान के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रहा है। ओमान की राजधानी मस्कट में ईरान और अमेरिका की पहले दौर की बात हुई थी। इसके बाद स्विट्जरलैंड के शहर जिनेवा में अमेरिका-ईरान मिले।

इसके बाद अराघची ने कहा था कि वार्ता सकारात्मक रही। अराघची ने कहा कि ईरान और यूएस के बीच “जिनेवा में बहुत अच्छी बातचीत हुई,” और वे ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम और तेहरान के खिलाफ यूएस बैन से जुड़े मुद्दों पर बात कर पाए।

हालांकि इसके बाद अमेरिका की ओर से ऐसे बयान और टिप्पणियां आईं जो इस वार्ता की सफलता पर प्रश्नचिन्ह लगाती थीं। 19 फरवरी को बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में संबोधन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया था कि वो ईरान को 10 दिन का समय दे रहे हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चीफ सेलेक्टर पर एक्शन, महिला क्रिकेटर ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

Manjurul Islam Jahanara Alam: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहानारा आलम के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पूर्व महिला क्रिकेट टीम मैनेजर और सेलेक्टर मंजरुल इस्लाम पर बैन लगा दिया गया है. यह फैसला BCB बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की वर्चुअल मीटिंग में लिया गया. Mon, 23 Feb 2026 00:21:28 +0530

  Videos
See all

Aar Paar with Amish Devgan LIVE: India AI Impact Summit 2026 | Congress Protest | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:45:27+00:00

Kailash Parvat: एक पर्वत...जिसपर कदम रखना मना है!, दूसरी दुनिया का द्वार | Char Dham | Uttarakhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:45:01+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ट्रंप-मुनीर की जोड़ी 'नोबेल' के लिए..मोदी मुहर नहीं लगाएंगे ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:45:06+00:00

Gold Silver Price Update : 1 बजते ही सोना-चांदी में भारी उछाल! | Gold Silver Price Hike | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T19:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers