Responsive Scrollable Menu

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, पहले गेंदबाजी करेगा भारत, प्लेइंग-11 में हुए 4 बदलाव

IND vs SA: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेल रही है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो साउथ अफ्रीका के पक्ष में गिरा. जहां, टॉस जीतकर कप्तान एडेन मार्करम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 में हुए हैं 4 बदलाव

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, एडेन मार्करम ने टॉस पर बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में 4 बदलाव किए हैं. डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया है. तो वहीं, क्वेना मफाका, एनरिक नॉर्किया, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

भारत बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड (IND vs SA Head to Head)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 35 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 21 मैच जीते हैं, जबकि 13 मैचों में अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिख रहा है. मगर, साउथ अफ्रीका की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि इस टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 में अपने सभी 4 लीग मैच जीते हैं. ऐसे में 22 मार्च को एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: SL VS ENG: श्रीलंका ने टेके घुटने, 95 रन पर हुई ऑलआउट, इंग्लैंड ने 51 रन से जीता सुपर-8 का मुकाबला

Continue reading on the app

मिलान शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह में सू यीमिंग चीनी दल के ध्वजवाहक

बीजिंग, 22 फरवरी (आईएएनएस)। मिलान-कॉर्टिना शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह में चीन के स्टार स्नोबोर्डर सू यीमिंग देश के ध्वजवाहक होंगे। यह समारोह पेइचिंग समयानुसार 23 फरवरी की सुबह साढ़े तीन बजे इटली के वेरोना शहर में आयोजित होगा।

22 वर्षीय चीनी खिलाड़ी सू यीमिंग ने इस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही उनके ओलंपिक पदकों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है।

सू ने स्नोबोर्डिंग पुरुषों की बिग एयर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जो इस ओलंपिक में चीन का पहला पदक था। इसके बाद उन्होंने पुरुषों की स्लोपस्टाइल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह चीनी टीम का इस ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक था।

बता दें कि सू यीमिंग की यह उपलब्धि चीन के युवा एथलीटों के बढ़ते कद और शीतकालीन खेलों में चीन की बढ़ती ताकत को दर्शाती है। समापन समारोह में उनके हाथों में राष्ट्रीय झंडा लहराना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान के लिए 'काल' बने अर्शदीप सिंह, 7वीं बार किया शिकार, भारतीय पेसर के प्रहार से थर्राए विरोधी

Arshdeep Singh dismissed Aiden Markram 7th time: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम के लिए एक बार फिर 'काल' साबित हुए. अर्शदीप ने मार्करम को टी20 फॉर्मेट में 7वीं बार आउट कर अपना दबदबा कायम रखा. यह विकेट दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ा झटका रहा, जिससे उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. अर्शदीप और मार्करम की यह जंग अब इस टूर्नामेंट की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विता बन गई है. Sun, 22 Feb 2026 19:56:58 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: ईरान ने मार गिराए B-2 बॉम्बर! | Iran Protest Trump |Khamenei |US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T14:30:47+00:00

News Ki Pathshala: Epstein Files के बाद Trump करने जा रहे नया धमाका ! #shorts #sushantsinha #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T14:30:34+00:00

Gold Silver Price Crash Update:8 बजते ही सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! Gold Rate Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T14:30:36+00:00

क्या यूरोप में होगी पानी की कमी? [Alps warming fast: Europe’s water lifeline is running dry] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T14:30:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers