CM मोहन यादव ने इंदौर में की घोषणा, मंदिर-टेक्नोलॉजी से बनेंगे रोजगार, उज्जैन मॉडल पर 13 नए लोक होंगे विकसित
मध्य प्रदेश में अब मंदिर और धार्मिक स्थल केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था की धुरी भी बनेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में यह ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग के साथ-साथ देवस्थानों को जोड़कर विकास का एक नया मॉडल तैयार कर …
ट्रम्प के रिजॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी:मौत; गन और फ्यूल केन लेकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसोर्ट में रविवार को घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। राष्ट्रपति की सुरक्षा करने वाली एजेंसी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि एक शख्स गैरकानूनी तरीके से अंदर घुसने की कोशिश कर था। जब उसने सुरक्षित इलाके में घुसने की कोशिश की, तो सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने उसे गोली मार दी। सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, युवक शॉटगन जैसी बंदूक और फ्यूल कैन लेकर आया था। मारे गए युवक की उम्र 20 साल थी, हालांकि उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है। घटना के वक्त राष्ट्रपति ट्रम्प वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में मौजूद थे। आमतौर पर वह वीकेंड पर मार-ए-लागो में समय बिताते हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





