Responsive Scrollable Menu

SL VS ENG: श्रीलंका ने टेके घुटने, 95 रन पर हुई ऑलआउट, इंग्लैंड ने 51 रन से जीता सुपर-8 का मुकाबला

SL VS ENG: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर 52 रनों से जीत दर्ज कर ली है. सुपर-8 की शुरुआत जहां, इंग्लिश टीम ने जीत के साथ की, वहीं श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा. मैच की बात करें, तो इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. जवाब में श्रीलंका की टीम 95 रन पर ही ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने 52 रन से मुकाबले को जीत लिया.

95 रन पर ऑलआउट हुई श्रीलंका

इंग्लैंड के दिए 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की टीम बल्ले से कुछ खास नहीं कर सकी और पावर प्ले में ही टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. इस खराब शुरुआत के बाद टीम के बाकी के बल्लेबाज भी कुछ नहीं कर सके और लड़खड़ाते हुए लंकाई टीम 95 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. श्रीलंका की ओर से सबसे बड़ी पारी कप्तान दासुन शनाका ने खेली, जिन्होंने 30 रन बनाए.

गौर करने वाली बात है कि लंकाई टीम के महज 4 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके, बाकी के सभी खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर पर ही आउट हुए. इस तरह लंकाई टीम 95 रन पर ढ़ेर हो गई और उसे अपने पहले सुपर-8 मैच में हार का सामना करना पड़ा.

इंग्लैंड की ओर से हुई अच्छी गेंदबाजी

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी की. पावर प्ले में ही इंग्लिश गेंदबाजों ने श्रीलंका के 5 विकेट चटका लिए थे. विल जैक्स ने 3 विकेट लिए. जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, जेमी ओवरटन के खाते में एक विकेट आया. इस तरह श्रीलंका को 95 रन पर समेटकर इंग्लैंड ने 51 रन से मैच जीत लिया.

इंग्लैंड ने बनाए थे 146/9 रन

श्रीलंका के साथ खेले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 146 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए एकमात्र बल्लेबाज फिल सॉल्ट रहे, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. सॉल्ट ने 40 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए. इनके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं सका. दूसरा हाईएस्ट स्कोर विल जैक्स के बल्ले से आया, जो 21 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह इंग्लैंड की टीम ने 146 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: सुपर-8 में भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं ये 3 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, सूर्या को रहना होगा सावधान

Continue reading on the app

चीनी वसंत त्योहार मनाने के लिए विश्व भर में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन

बीजिंग, 22 फरवरी (आईएएनएस)। हाल के दिनों में, दुनिया के कई हिस्सों में तरह-तरह की गतिविधियां आयोजित की गई हैं, जिससे लोग वसंत उत्सव मनाने के गर्मजोशी भरे माहौल में डूब गए हैं।

रूस के मॉस्को चिड़ियाघर में वसंत महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें रूस में स्थित चीनी दूतावास के दूत ज्यांग वेई ने भाग लिया। मॉस्को चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने रूस को उधार दिए गए चीनी पांडा डिंग डिंग और रू यी और उनकी बेटी कट्युशा के लिए विशेष उपहार तैयार किए। आगंतुकों ने चाय कला प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों को देखकर चीनी संस्कृति का अनुभव भी किया।

हाल ही में, अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में चीनी नव वर्ष के उपलक्ष्य में एक अनोखी ड्रैगन बोट रेस आयोजित की गई। ढोल की जोशीली थापों के बीच, अर्जेंटीना के विभिन्न क्षेत्रों से 300 से अधिक प्रतियोगी एक साथ मिलकर तीव्र प्रतिस्पर्धा करने के लिए एकत्रित हुए, जिससे दर्शकों को वसंत उत्सव की खुशी और जीवंतता का अनुभव करने का मौका मिला।

फ्रैंकफर्ट में हाल ही में दूसरे वार्षिक फ्रैंकफर्ट स्प्रिंग फेस्टिवल फेयर का आयोजन किया गया। आनंदमय और शांतिपूर्ण संगीत के साथ, चीन के राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत ड्रैगन डांस ने एक शानदार प्रस्तुति दी, जिसने फ्रैंकफर्ट में चीनी नव वर्ष का जीवंत माहौल ला दिया और दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: फाइनल तक पहुंचने की एक ही रास्ता, संजू सैमसन को मिले जगह, दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद बोले खिलाड़ी

T20 World Cup Super 8: T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को करारी शिकस्त दी है, जिसके बाद टीम इंडिया की वर्ल्ड कप के फाइनल में जाने की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार का क्या कारण है इसको लेकर क्रिकेट प्रेमी और खिलाड़ियों ने अपनी बात रखी.. Mon, 23 Feb 2026 14:28:28 +0530

  Videos
See all

Avimukteshwaranand का बड़ा बयान- 'मुझे पद से हटाने के लिए जुगत लगाई जा रही' | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T09:13:07+00:00

ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों की क्या सजा होनी चाहिए | Haryana | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T09:15:04+00:00

Donald Trump: अमेरिकी ट्रंप से क्यों हैं नाखुश? लोग जता रहे नाराज़गी | Americans | Tariff |USA |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T09:15:55+00:00

BSEB 10th Exam आज से शुरू | Bihar School Examination Board | #trending #ytshorts #class10thstudents #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T09:08:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers