Responsive Scrollable Menu

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में 24 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस की “किसान चौपाल”, जीतू पटवारी ने किसानों से की बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई छेड़ ही। इसे लेकर कांग्रेस 24 फरवरी को भोपाल में “किसान चौपाल” आयोजित करने जा रहे हैं जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी शामिल होंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के किसानों और आम जनता से इस आंदोलन में …

Continue reading on the app

तारिक रहमान के पीएम बनते ही बांग्लादेशी सेना में फेरबदल:भारत में रक्षा सलाहकार को वापस बुलाकर प्रमोशन दिया; चीफ ऑफ जनरल स्टाफ भी बदला

तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के कुछ दिन बाद बांग्लादेशी सेना में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। रविवार को जारी आदेशों में ऑपरेशनल और इंटेलिजेंस पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। भारत में तैनात रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल एमडी हाफिजुर रहमान को मेजर जनरल पद पर प्रमोट किया गया है। उन्हें वापस बुलाकर 55वीं इन्फैंट्री डिविजन का जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद मैनूर रहमान को सेना का चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CGS) बनाया गया है। वे इससे पहले आर्मी ट्रेनिंग एंड डॉक्ट्रिन कमांड के प्रमुख थे। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर रहमान शमीम की जगह ली है, जिन्हें रिटायरमेंट लीव पर भेज दिया गया था। आर्म्ड फोर्सेस डिवीजन और फील्ड कमांड में बदलाव मेजर जनरल कैसर राशिद चौधरी को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फोर्सेस इंटेलिजेंस (DGFI) का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वे आर्मी मुख्यालय में ब्रिगेडियर जनरल के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने मेजर जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम की जगह ली है, जिन्हें फिलहाल विदेश मंत्रालय में राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल मीर मुशफिकुर रहमान को सशस्त्र बल डिविजन का प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर (PSO) बनाया गया है। वे इससे पहले चटगांव स्थित 24वीं इन्फैंट्री डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग(GOC) थे। मौजूदा PSO लेफ्टिनेंट जनरल एसएम कामरुल हसन को विदेश मंत्रालय में राजदूत के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। मेजर जनरल जेएम एमदादुल इस्लाम को ईस्ट बंगाल रेजिमेंटल सेंटर का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। वहीं मेजर जनरल फिरदोस हसन सलीम को 24वीं इन्फैंट्री डिविजन का GOC बनाया गया है। बांग्लादेश सेना में फेरबदल क्यों हुआ? ये बड़ा फेरबदल तारिक रहमान की नई BNP सरकार के लिए सेना पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने का पहला बड़ा कदम माना जा रहा है। फरवरी 2024 में छात्र आंदोलन से शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनी थी, जिसने सेना के कई शीर्ष पदों पर अपने करीबी या पुरानी व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को तैनात किया था। अब 12 फरवरी 2026 के चुनाव में BNP की भारी जीत के बाद तारिक रहमान 17 फरवरी को प्रधानमंत्री बने, तो नई सरकार ने जल्दी से इन पदों पर बदलाव किए। इसके पीछे मुख्य वजह यह माना जा रहा है कि पुराने अधिकारियों (जो यूनुस सरकार या हसीना काल से जुड़े थे) को हटाकर BNP के करीबी या नई सरकार के प्रति वफादार अधिकारियों को महत्वपूर्ण कमांड और खुफिया पद दे रही है, ताकि सेना नई सरकार के खिलाफ कोई असंतुलन पैदा न करे और सेना मजबूत हो सके। इस फेरबदल से क्या फायदा कुल मिलाकर, ये फेरबदल नई सरकार की 'पावर कंसोलिडेशन' का हिस्सा है। यानी सत्ता को मजबूत करना और पुरानी व्यवस्था से जुड़े जोखिमों को खत्म करना। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे तारिक रहमान की सरकार को अगले कुछ महीनों में ज्यादा स्थिरता मिलेगी। तारिक रहमान पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप सेना में फेरबदल के बीच बांग्लादेश में विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तारिक रहमान चुनाव नतीजों में हेरफेर करने वाले इंजीनियर हैं। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव में 'इंजीनियरिंग' यानी हेरफेर की गई और इसी वजह से BNP को 200 से ज्यादा सीटें मिलीं। बांग्लादेश में करीब 20 साल बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल की। जमात ए इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन और उसकी सहयोगी पार्टी नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) ने आरोप लगाया है कि कई सीटों पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- मुनीर मेरे बॉस नहीं: सेना अब सरकार नहीं चलाती, इतिहास में दखल था, अब सिस्टम अलग है पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर उनके बॉस नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि उनके बॉस प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: एडेन मार्करम बने नंबर 1 कप्तान, रोहित शर्मा को पछाड़ा

एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन कमाल रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी साउथ अफ्रीकी टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. भारत को हराकर एडेन मार्करम ने बतौर कप्तान एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. Mon, 23 Feb 2026 15:41:58 +0530

  Videos
See all

Kishtwar Terrorist Encounter: किश्तवाड़ में जैश के 3 आतंकी एनकाउंटर में ढेर l Jammu Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T10:45:03+00:00

किम जोंग उन फिर बने उत्तर कोरिया पार्टी के चीफ [Kim stays top boss at North Korea congress] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T10:38:33+00:00

Swami Avimukteshwaranand को फंसाने की हो रही साजिश? या वह सच में हैं अपराधी? । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T10:35:00+00:00

Protest Against Congress LIVE: जेल जाएंगे राहुल गांधी? | Rahul Gandhi | Breaking News |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T10:38:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers