Responsive Scrollable Menu

मच अवेटेड रीयूनियन:रजनीकांत-कमल की ‘KHxRK’ का इंट्रोडक्शन वीडियो जारी, 47 साल बाद एक साथ नजर आएंगे दोनों

रेड जायंट मूवीज की फिल्म ‘KHxRK’ के जरिए कमल हासन और रजनीकांत 47 साल बाद एक साथ नजर आने वाले हैं। अब फिल्म का एक खास इंट्रोडक्शन वीडियो सामने आया है, जिसने इस जोड़ी के साथ आने को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस वीडियो में फिल्म की थीम और अंदाज की झलक देखने को मिलती है। वीडियो की शुरुआत एक दिलचस्प कन्फ्यूजन से होती है-पहले किस कमरे में प्रवेश किया जाए। इसके बाद बातचीत में ‘शनमुगा प्रिया’ और ‘कोकिला प्रिया’ जैसे नामों के साथ ‘म्यूजिकल नोट’ का जिक्र आता है। वीडियो में म्यूजिक को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में संवाद होते हैं। एक किरदार कहता है कि उसे संगीत की समझ है, जबकि दूसरा मजाकिया लहजे में ‘दो उंगलियों की तकनीक’ की बात करता है। इस दौरान कमरे के चयन को लेकर समानता दिखाई जाती है। वीडियो के एक हिस्से में कहा जाता है...‘जब बीथोवन की सिम्फनी बप्पी लाहिड़ी के ग्रूव से मिलती है, तब एक लेजेंडरी मिक्स जन्म लेता है।’ इसके बाद होती है रजनीकांत और कमल की दमदार एंट्री। इसके बाद दोनों सूट, बूट, घड़ी और चश्मा पहनते हुए एक-दूसरे की पसंद के विपरीत चीजें चुनते हैं, जिससे मजेदार दृश्य सामने आते हैं। फिर ये दिग्गज अभिनेता एक गैराज में खड़ी कार की ओर बढ़ते हैं, जहां स्टाइलिश मॉडल्स शानदार और विंटेज कारों को धो रही होती हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार के हाथ में है और म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं। फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की जाएगी। फिलहाल फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां साझा नहीं की गई हैं।

Continue reading on the app

  Sports

हरियाणा कांग्रेस ने पर्ल चौधरी को नई महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाया, जानें कौन हैं जो सुधा भारद्वाज की जगह लेंगी

हरियाणा कांग्रेस ने रविवार को एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए वकील पर्ल चौधरी को प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, पर्ल चौधरी अब इस पद पर सुधा भारद्वाज की जगह लेंगी। इस नियुक्ति को राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत … Sun, 22 Feb 2026 22:36:38 GMT

  Videos
See all

Maithili Thakur: 'तमसो मा ज्योतिर्गमय..' जब मैथिली ने सुनाया श्लोक! #shorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T17:04:14+00:00

CM Yogi Foreign Tour : UP में निवेश के लिए..CM योगी का विदेश दौरा | Japan | Singapur | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T17:03:51+00:00

Today's Breaking News LIVE: US Iran Conflict | Trump | Khamenei | AI Summit Controversy | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T17:02:32+00:00

INDIA Vs South Africa Match LIVE: IND VS SA | Surya Kumar Yadav | Aiden Markramo | Stump Mic |T20 WC #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T17:10:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers