Responsive Scrollable Menu

मच अवेटेड रीयूनियन:रजनीकांत-कमल की ‘KHxRK’ का इंट्रोडक्शन वीडियो जारी, 47 साल बाद एक साथ नजर आएंगे दोनों

रेड जायंट मूवीज की फिल्म ‘KHxRK’ के जरिए कमल हासन और रजनीकांत 47 साल बाद एक साथ नजर आने वाले हैं। अब फिल्म का एक खास इंट्रोडक्शन वीडियो सामने आया है, जिसने इस जोड़ी के साथ आने को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस वीडियो में फिल्म की थीम और अंदाज की झलक देखने को मिलती है। वीडियो की शुरुआत एक दिलचस्प कन्फ्यूजन से होती है-पहले किस कमरे में प्रवेश किया जाए। इसके बाद बातचीत में ‘शनमुगा प्रिया’ और ‘कोकिला प्रिया’ जैसे नामों के साथ ‘म्यूजिकल नोट’ का जिक्र आता है। वीडियो में म्यूजिक को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में संवाद होते हैं। एक किरदार कहता है कि उसे संगीत की समझ है, जबकि दूसरा मजाकिया लहजे में ‘दो उंगलियों की तकनीक’ की बात करता है। इस दौरान कमरे के चयन को लेकर समानता दिखाई जाती है। वीडियो के एक हिस्से में कहा जाता है...‘जब बीथोवन की सिम्फनी बप्पी लाहिड़ी के ग्रूव से मिलती है, तब एक लेजेंडरी मिक्स जन्म लेता है।’ इसके बाद होती है रजनीकांत और कमल की दमदार एंट्री। इसके बाद दोनों सूट, बूट, घड़ी और चश्मा पहनते हुए एक-दूसरे की पसंद के विपरीत चीजें चुनते हैं, जिससे मजेदार दृश्य सामने आते हैं। फिर ये दिग्गज अभिनेता एक गैराज में खड़ी कार की ओर बढ़ते हैं, जहां स्टाइलिश मॉडल्स शानदार और विंटेज कारों को धो रही होती हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार के हाथ में है और म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं। फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की जाएगी। फिलहाल फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां साझा नहीं की गई हैं।

Continue reading on the app

लखनऊ में संजू बाबा बोले- ओए मामू, बात सुन:पौधा लगाने का, पानी बचाने का; विधायक राजेश्वर सिंह के साथ निकाला रोड शो

फिल्म अभिनेता संजय दत्त रविवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने युवाओं से मुंबइया स्टाइल में कहा- ओए मामू, बात सुन। जित्ते भी मामू यहां खड़ेला हैं न? सब बात सुनने का। जिंदगी में दो काम करने का। एक- पौधा लगाने का, दूसरा- पानी बचाने का। अगर ये नहीं किया तो.. नहीं किया तो खुद की वॉट लगाने का। संजय दत्त ने सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के बुलावे पर लखनऊ आए। आशियाना के बंगला बाजार में उन्होंने पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया। इसके लिए नेट जीरो कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए संजय दत्त ने 1 किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ विधायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। रोड शो के लिए संजय दत्त जैसे ही खुली जीप पर सवार हुए, तो फैंस बेकाबू हो गए। उन्हें संभालने में पुलिस का पसीना छूट गया। लोग पूरे रास्ते संजय दत्त पर फूलों की बारिश करते रहे। सड़क किनारे घरों की छतों से भी फैंस ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं। संजय दत्त ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मंच से युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान विधायक राजेश्वर सिंह ने संजय दत्त को भैया कहकर फिल्म धुरंधर-2 का प्रमोशन किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद संजय दत्त मंच से नीचे उतरकर गाड़ी की ओर बढ़े। तभी विधायक राजेश्वर सिंह खुद ही ड्राइविंग सीट पर बैठ गए और स्टेयरिंग संभाल ली। पहले संजय दत्त बीच में बैठे थे, लेकिन जैसे ही राजेश्वर सिंह को स्टेयरिंग पकड़े देखा तो वहां से उतरकर आगे की सीट पर आ गए। देखिए 6 तस्वीरें… इंस्टाग्राम पर शेयर की थी तस्वीर संजय दत्त ने 21 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह के साथ की तस्वीर शेयर की थी। उसके साथ लिखा था- सरोजनीनगर में राजेश्वर भैया के साथ एक विशेष पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के लिए अपने पसंदीदा शहर लखनऊ में आकर मुझे बहुत खुशी होगी। लखनऊ और यहां के अद्भुत लोगों ने हमेशा मुझे अपार प्रेम और स्नेह दिया है। यह रिश्ता मेरे दिल के बेहद करीब है। कल आप सभी से मिलने का बेसब्री से इंतजार रहेगा। संजय दत्त के रोड शो के बारे में जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या लौट रहे थे पवेलियन, खड़े होकर ताली बजाने लगीं GF माहिका शर्मा, वीडियो देख ठनका फैंस का माथा

Mahieka Sharma reaction on hardik pandya wicket: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद उनके गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने जो रिएक्शन दिया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, माहिका शर्मा हार्दिक के पवेलियन लौटने समय तालियां बजाती हुई कैमरे में कैद हुईं. उनके इस रिएक्शन को देखकर फैंस हैरानी जता रहे हैं. Sun, 22 Feb 2026 23:51:23 +0530

  Videos
See all

Maithili Thakur News: 'बिहार पिछड़ रहा है..'मैथिली ठाकुर का चौंकाने वाला बयान #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:30:29+00:00

अखिलेश का ऑफर '100 विधायक लाओ, CM बन जाओ' | Shorts | CM Yogi Foreign Visit | CM Yogi | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:22:53+00:00

सेना का ड्रोन अटैक, जलकर खाक हुए आतंकी ! | Shorts | Jammu Airforce Station | Drone Attack | PAK #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:30:07+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ट्रंप-मुनीर की जोड़ी 'नोबेल' के लिए..मोदी मुहर नहीं लगाएंगे ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T18:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers