भारत ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीता:बांग्लादेश को 46 रन से हराया, तेजल हसबनिस ने नाबाद अर्धशतक लगाया
इंडिया-ए ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को बैंकॉक में खेले गए फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 46 रन से हराया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.1 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए तेजल हसबनीस ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 34 बॉल पर नाबाद 51 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत लगातार दूसरी बार चैंपियन बना भारत लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट जीता है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2023 में बांग्लादेश को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट का पहला एडिशन हॉन्ग कॉन्ग में खेला गया था। फाइनल में भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 96 रन ही बना सकी। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए विमेंस: नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनिस, अनुश्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता माडिवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, सोनिया मेंधिया, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर। बांग्लादेश-ए विमेंस: इशमा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सरमिन सुल्ताना, फहीमा खातून (कप्तान), लता मंडल, फरजाना इस्मिन, शोरीफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहां सोनिया, संजिदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना।
इरफान पठान ने भारतीय बल्लेबाजों को किया अलर्ट, इस अफ्रीकी गेंदबाज को बताया खतरा
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को होने वाले सुपर 8 मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भारतीय बल्लेबाजों को चेतावनी दी है. पठान के अनुसार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी अपनी सटीक लाइन और 30 किलोमीटर प्रति घंटे के अंतर वाली स्लोअर गेंदों से भारत के लिए अहम खतरा बन सकते हैं.
The post इरफान पठान ने भारतीय बल्लेबाजों को किया अलर्ट, इस अफ्रीकी गेंदबाज को बताया खतरा appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 


















