Responsive Scrollable Menu

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार वार्ता टली, ट्रंप के नए टैरिफ और अदालती फैसले के बाद लिया गया फैसला

India-US Trade Deal: इस वार्ता के टलने के पीछे अमेरिका में चल रही कानूनी और आर्थिक हलचल को मुख्य कारण माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि दोनों देश वर्तमान स्थिति को समझने के लिए थोड़ा और समय चाहते हैं। दरअसल अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप प्रशासन के पिछले वैश्विक टैरिफ को रद्द किए जाने के बाद स्थितियां बदल गई हैं

Continue reading on the app

अगर डायबिटीज की दवा एक बार शुरू कर दी, तो जिंदगी भर खानी पड़ेगी? क्या इससे भी शरीर को लग जाती है लत

Facts About Diabetes Medicine: कई लोगों को लगता है कि डायबिटीज की दवा एक बार शुरू हो गई, तो फिर इसके बिना शुगर लेवल कंट्रोल करना संभव नहीं है. डॉक्टर्स की मानें तो डायबिटीज की दवा शुरू करने का मतलब जीवन भर दवा लेना नहीं होता है. अगर कोई व्यक्ति शुरुआती स्टेज में खानपान और लाइफस्टाइल से डायबिटीज कंट्रोल कर ले, तो दवा बंद भी की जा सकती है. हालांकि लंबे समय से डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को लाइफ टाइम दवा लेने की जरूरत पड़ती है.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup से पहले Smriti Mandhana की हुंकार, बोलीं- अब World Cricket पर राज करेगी Team India

भारतीय महिला टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि उनकी टीम लगातार शीर्ष पर बने रहकर विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा कायम करना चाहती है। पिछले साल पहली बार 50 ओवर का विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम की निगाहें इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप में जीत हासिल करने पर टिकी हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की टी20 श्रृंखला में हराकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की अपनी तैयारी की शानदार शुरुआत की। मंधाना ने बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘‘यह भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही है। हम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम या अतीत में जो कुछ भी हुआ उसके बारे में नहीं सोचते हैं।

 हमने इसे हराया, हमने उसे हराया। मुझे लगता है कि अब यह सब उतना महत्वपूर्ण नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम एक ऐसे बदलाव के दौर में हैं जहां हम विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाना चाहते हैं। हम किसे हराते हैं, कहां हराते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम बस उन्हें लगातार हराने और शीर्ष पर बने रहने में सफल होना चाहते हैं।’’

  मंधाना को एडिलेड शहर है पसंद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में मंधाना ने 82 रन की पारी खेली। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स (59) के साथ 121 रन की साझेदारी की जिससे भारत छह विकेट पर 176 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम नौ विकेट पर 159 रन ही बना पाई। मंधाना ने कहा, ‘‘मुझे एडिलेड शहर बहुत पसंद है। यहां खेलने से पहले भी मुझे यहां शहर पसंद था। यह बहुत शांत और सुंदर शहर है। कुछ ऑस्ट्रेलियाई बहुत खुश होंगे जब मैं कहूंगी कि यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे अच्छा शहर है। वास्तव में मुझे यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे अच्छा शहर लगता है।’’ महिला टी20 विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से पांच जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।

 यह साल टी20 का साल है

मंधाना ने कहा, ‘‘यह साल टी20 का साल है। पिछला साल एकदिवसीय क्रिकेट का साल था जिसमें हमने बहुत सारे वनडे मैच खेले। लेकिन अब हम अपने टी20 खेल पर काम कर रहे हैं। हम यह भी तय कर रहे हैं कि टी20 के लिए हमारी सर्वश्रेष्ठ एकादश और सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी कैसे होने चाहिए। निश्चित रूप से डब्ल्यूपीएल से हमें टी20 में बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत मदद मिली है।

Sun, 22 Feb 2026 14:07:43 +0530

  Videos
See all

PM मोदी कांग्रेस SP पर बड़ा हमला | #pmmodi #congress #samajwadiparty #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:03:52+00:00

PM Modi Meerut Namo Bharat Speech: मेरठ में PM Modi बोले- कांग्रेस के घोटालों ने देश को बदनाम किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:02:37+00:00

"संत हमारे सनातन को आगे ले जाते है" | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:04:54+00:00

योगी ने मोदी की तारीफ की | #shorts #viralvideo #viralnews #namobharat #yogi #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:03:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers